न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया के बादशाह हैं। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। वे सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले भारतीय नेताओं की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। अब ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 70 मिलियन यानी 7 करोड़ से ज्यादा हो गई है। दुनिया भर में अगर सक्रिय नेताओं की बात की जाए तो प्रधानमंत्री ट्विटर पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी से काफी कम 30.9…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
विपक्ष की नारेबाजी के बीच राज्यसभा में किशोर न्याय संशोधन विधेयक पारित
नई दिल्ली । राज्यसभा ने बुधवार को पेगासस मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाजी के बीच किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021 को पारित कर दिया। विपक्ष ने भी सदन के पटल पर चर्चा में भाग नहीं लिया। विधेयक के पक्ष में बोलते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विधेयक है क्योंकि यह बच्चों से संबंधित है।” उन्होंने विपक्ष से भी चर्चा का हिस्सा बनने की अपील की, जिस पर राकांपा की फौजिया खान ने जवाब दिया कि…
PMC समेत कई अन्य बैंकों के खाताधारकों के लिए खुशखबरी! मोदी सरकार ने DICGC एक्ट को दी मंजूरी- बैंक डूबा तो भी 90 दिनों में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिये गए। इनमें से एक फैसला बैंक खाता धारकों के लिए भी लिया गया। केंद्रीय कैबिनेट ने आज डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (2021) यानी DICGC को मंजूरी दे दी। इसका मतलब यह हुआ कि अगर कोई बैंक डूबता है या फिर RBI उसका लाइसेंस रद्द भी करती है तो ग्राहकों के हितों की रक्षा की जाएगी। यानी इस स्थिति में बैंक ग्राहकों को DICGC अधिनियम के तहत 90 दिन के…
कोरोना महामारी के दौरान भारत के खाद्य सुरक्षा ‘कदमों’ को UN ने की तारीफ, कहा- दुनिया को भारत से सीखना चाहिए
न्यूज़ डेस्क। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए मोदी सरकार ने गरीबों को राहत देने के लिए पिछले साल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की थी। इस साल जब कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू किया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन देने का बड़ा ऐलान किया। इस योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को नवंबर, 2021 तक 5 किलो अनाज मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इतनी बड़ी आबादी को खाद्य सुरक्षा मुहैया करने…
हड़प्पा काल के धोलावीरा शहर को विश्व धरोहर सूची में मिला स्थान, बतौर CM नरेंद्र मोदी ने तैयार करवाया था इन्फ्रास्ट्रक्चर
नई दिल्ली। गुजरात में हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना के वारंगल में पालमपेट स्थित रामप्पा मंदिर के बाद इस महीने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया भारत का यह दूसरा स्थल है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ट्वीट किया, ‘‘धोलावीरा : भारत में, हड़प्पाकालीन शहर को विश्व धरोहर सूची में अभी-अभी शामिल किया गया। बधाई हो!’’ यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44…
पूरी निगरानी के साथ जहां संक्रमण दर कम है, वहां खुल सकते हैं स्कूल : एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया
नई दिल्ली। भारत में अभी तक कोरोना की वैक्सीन केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ही बनी है। अभी तक बच्चों की वैक्सीन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, बच्चों को वैक्सीन लगाने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि देश में बच्चों के लिए बनाए जा रहे भारत बायोटेक कंपनी (Bharat Biotech) के कोरोना टीके कोवैक्सिन (Covaxin)का सफल परीक्षण जारी है। एम्स निदेशक के अनुसार बच्चों के…
कोविड टीकाकरण पूरा करने के लिए फिलहाल कोई निश्चित समय-सीमा नहीं दी जा सकती : केंद्र सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि टीकाकरण अभियान को पूरा करने के लिए फिलहाल कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई जा सकती है। सरकार ने कहा कि उम्मीद है कि दिसंबर 2021 तक 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लाभार्थियों का टीकाकरण हो जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और लोकसभा सांसद माला रॉय के अतारांकित प्रश्न के जवाब में कहा, “कोविड-19 टीकाकरण एक सतत और गतिशील प्रक्रिया है, जिसे समवर्ती वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर कोविड-19 के…
पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल भारतीय एथलीटों का खड़े होकर बढ़ाया उत्साह
टोक्यो। एक साल से भी अधिक समय से दुनिया को अपनी गिरफ्त में लेने वाली कोविड-19 महामारी के भय के बीच 32वें ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाया। ज्ञात हो कि दर्शकों के बिना आयोजित किये जा रहे टोक्यो ओलंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह के मार्च पास्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। Come, let us all #Cheer4India! Caught a few glimpses of the @Tokyo2020 Opening Ceremony. Wishing our dynamic contingent the very best. #Tokyo2020 pic.twitter.com/iYqrrhTgk0 — Narendra Modi…
कोविड की दूसरी लहर के दौरान 52 देशों ने भारत की मदद की : केंद्र
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में आने पर कुल 52 देश भारत की मदद के लिए आगे आए। केंद्र सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा में सांसद बिनॉय विश्वम को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य मंत्री (विदेश) वी. ए. मुरलीधरन ने कहा कि अभूतपूर्व संकट के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय उन विशिष्ट दवाओं और उपकरणों के लिए एकजुटता और सहायता के प्रस्तावों के साथ आगे आए, जो देश में तुरंत उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने कहा कि सरकार से सरकारी, निजी से सरकारी,…
DRDO ने किया स्वदेशी मिसाइल Akash-NG और MPATGM का सफल परीक्षण, बढ़ेगी सेना की ताकत
नई दिल्ली। भारत की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज बड़ी सफलता हासिल की है। आत्मानिर्भर भारत के तहत देश में बनी स्वदेशी कम वजन, फायर एंड फॉरगेट मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का आज सफल परीक्षण किया गया। आत्मानिर्भर भारत को बढ़ावा देने और सेना की ताकत बढ़ाने के लिए डीआरडीओ ने इस मिसाइल को विकसित किया है। MPATGM के अलावा नए जनरेशन के आकाश मिसाइल (आकाश-एनजी) का भी सफल परीक्षण किया गया। DRDO has successfully flight tested the New Generation Akash Missile (Akash-NG) a Surface to…
