पीएम मोदी ने जारी की PM-KISAN की 9वीं किस्त, बोले देश की कृषि नीतियों में अब छोटे किसानों को दी जा रही है सर्वोच्च प्राथमिकता

न्यूज़ डेस्क। पीएम मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसान लाभार्थियों से बातचीत भी की। पीएम मोदी ने बटन दबाकर 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि, 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में ट्रांसफर की। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि आज प्राप्त हुई राशि से किसानों को मदद मिलेगी। उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये की निधि वाली किसान इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की योजना के एक…

किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी, पीएम मोदी की अपील का असर, ऑर्गेनिक फार्मिंग से जुड़े 44.33 लाख किसान, क्षेत्रफल बढ़कर हुआ 38.9 लाख हेक्टेयर

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ ही पर्यावरण और स्वास्थ्य के अनुकूल कृषि को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने आज (9 अगस्त, 2021) किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी की। इसके तहत 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 19,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की गई। उधर ऑर्गेनिक फार्मिंग के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर दिखाई दे रहा है। नेशनल सेंटर ऑफ ऑर्गेनिक फार्मिंग के मुताबिक 2003-04 में भारत में…

पीएम मोदी के मुरीद हुए पाकिस्तानी, भारतीय एथलीटों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधा देने के लिए की तारीफ

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थीं। इसका फायदा टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों को मिल रहा है। जहां भारत के खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पाकिस्तानी भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही अपने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान को प्रधानमंत्री मोदी से सीख लेने की नसीहत दे रहे हैं। Its really great to see many pakistanis praising…

कोविड-19 : कोरोना के खिलाफ भारत में आया एक और हथियार, जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वाली वैक्सीन को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को एक और बड़ा हथियार मिल गया है। अमेरिकी फॉर्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वाली वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जॉनसन एंड जॉनसन ने शुक्रवार को ही सिंगल डोज वाली अपनी वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मांगी थी। इस तरह से यह भारत में उपलब्ध पांचवीं वैक्सीन हो गई है। खास बात यह है कि जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन…

मोदी सरकार की बड़ी कवायद, लगातार तीन दिनों तक होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, कामकाज की समीक्षा के साथ तय होंगे नये लक्ष्य

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी समय समय पर चौंकाने वाले फैसले करते रहते हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार तीन दिनों तक मंत्रिमंडल की बैठक करने का फैसला किया है। यह बैठक अगले सप्ताह दस, ग्यारह और बारह अगस्त को लगातार शाम छह बजे संसद के एनेक्सी में होगी, जिसमें सभी मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा और आने वाले समय के लिए लक्ष्य निर्धारित होगा। इस दौरान तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कोरोना काल में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। सभी मंत्री अपने-अपने…

सीरम का बड़ा ऐलान- अक्टूबर तक आएगी 12-18 साल के बच्चों की कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला ने आश्वासन दिया है कि 12-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड -19 टीका- कोवोवैक्स अक्टूबर तक तैयार हो जाएंगे। उन्होंने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की और सरकार को ‘पूर्ण समर्थन’ के लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले अदार पूनावाला ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद अदार पूनावाला ने कहा कि, 2022 की पहली तिमाही तक हमारे…

अब हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के नाम होगा खेल रत्न: PM मोदी का ऐलान, राजीव गाँधी का नाम हटा

न्यूज़ डेस्क। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के महान खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश के जरिए यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।…

मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार किए जाने की सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ, आप भी देखिए…

न्यूज़ डेस्क। खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला देश का सबसे बड़ा सम्मान अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि काफी लोगों के अनुरोध मिलने के बाद ये फैसला किया गया है। ऐसे में अब खेल रत्न पुरस्कार को राजीव गांधी की जगह मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद ने भारत को लगातार 3 बार ओलिंपिक में गोल्ड मेडल दिलवाया था। मेजर…

पीएम मोदी ने की टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली हॉकी टीम से फोन पर बात, आप भी देखिए वायरल वीडियो

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामानएं दी। जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के कप्तान के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मनप्रीत जी आपको और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने गजब का काम किया है। पूरा देश नाच रहा है आज। प्रधानमंत्री के बधाई पर उन्होंने कहा कि धन्यवाद सर, आपकी दुआएं हमारे साथ थीं। सर आपका जो मोटिवेशन था उसने…

मेक इन इंडिया का अद्भुत उदाहरण है पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत- प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। पीएम  नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले स्वदेश निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत को ‘मेक इन इंडिया’ का अद्भुत उदाहरण बताया है। स्वदेशी विमान वाहक पोत विक्रांत की पहली समुद्री यात्रा के लिए भारतीय नौसेना और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय नौसेना की डिजाइन टीम द्वारा डिजाइन किया गया और कोचिन शिपयार्ड द्वारा निर्मित स्वदेशी विमान वाहक विक्रांत ने आज अपनी पहली समुद्री यात्रा की। यह मेक इन इंडिया का एक अद्भुत उदाहरण है। इस ऐतिहासिक मील के पत्थर के लिए…