कोरोना पॉजिटिव होने के 30 दिन के भीतर सुसाइड करने वालों के परिजन भी 50 हजार रु के हकदार, केंद्र ने SC को बताया

नई दिल्ली। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के 30 दिन के अंदर आत्महत्या करने वाले लोगों के परिजन दिशानिर्देशों के मुताबिक 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि पाने के हकदार होंगे। सरकार ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 जांच होने या संकमण की पुष्टि होने 30 दिनों के अंदर होने वाली मौत महामारी से हुई मृत्यु मानी जाएगी, चाहे क्यों ना मौत अस्पताल के बाहर हुई हो। न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ को केंद्र…

SC में केंद्र का हलफनामा- कोरोना से हुई मौत पर परिजनों को मिलेगा 50 हजार रुपये का मुआवजा

नई दिल्ली। कोरोना से हुई मौत पर परिजनों को सरकार 50 हजार रुपये का मुआवजा देगी। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इस बाबत हलफनामा दाखिल किया है। सर्वोच्च न्यायालय में केद्र सरकार ने बताया कि कोविड से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राशि राज्य सरकार की तरफ से दी जाएगी। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अनुग्रह राशि राज्य आपदा मोचन…

GST काउंसिल की बैठक में फैसला, कोरोना दवाओं पर छूट की अवधि बढ़ाई गई, पेट्रोल-डीजल पर अभी फैसला नहीं

लखनऊ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। ज्ञात हो कि सरकार ने कोरोना से संबंधित दवाओं पर जीएसटी दरों में छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से संबंधित दवाओं पर जीएसटी दरों में छूट दी गई थी जो 30 सितंबर तक लागू थी। अब इस छूट को 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाया गया है। जीएसटी दरों में…

पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन : सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का अंबार, ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा पीएम मोदी से जुड़ा 7 हैशटैग

न्यूज़ डेस्क। आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन धूमधाम से मना रहा है। देश और दुनियाभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। नेता, अभिनेता, हर कोई अपने प्रिय प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दे रहा है। वहीं पूरे दिन सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से जुड़ा सात अलग-अलग हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। उनमें से #HappyBdayModiji नंबर वन ट्रेंड रहा। कई ट्विटर यूजर्स ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दीं, जो उनके प्रति प्यार को दर्शाता है। डॉ. दशरथ चौहान नाम के एक…

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड टीकाकरण, अब तक लग चुके हैं दो करोड़ से अधिक टीके, ढाई करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन (PM Narendra Modi Birthday) पर शुक्रवार को रिकॉर्ड वैक्सीनेशन (Record Vaccination) का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत ही आज टीकाकरण का आंकड़ा चौथी बार एक करोड़ के आंकड़े को पार गया। इसके साथ-साथ यह पहला मौका है जब रिकॉर्ड 2 करोड़ से ज्यादा टीके दिये जा चुके हैं। को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में शाम पांच बजकर 27 मिनट तक 2,03,68,343 खुराकें दी गई हैं। देश में अब तक कुल 78। 72 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।…

अच्छी खबर: चारधाम यात्रा हुई शुरू, इन शर्तों के साथ दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

नई दिल्ली। चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि नैनीताल हाई कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में सुनवाई की और यात्रा पर लगी रोक के फैसले को वापस ले लिया है। कोर्ट ने चारधाम यात्रा को मंजूरी देते हुए कोरोना नियमों का सख्त पालन करने का आदेश जारी किया है। खबर के मुताबिक, सरकार कोविड गाइडलाइंस के तहत यात्रा का संचालन कराएगी। इस नए कोरोना नियमों में श्रद्धालुओं के लिए कुछ प्रतिबंध भी लगा दिए गए है। मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान…

Vishwakarma Jayanti 2021 : विश्वकर्मा जयंती’ आज, PM-शाह ने दी बधाई, कहा- ‘देवशिल्पी की कृपा देश पर बनी रहे’

नई दिल्ली। आज ‘विश्वकर्मा जयंती’ है। आज के दिन ब्रह्मांड के सबसे बड़े वास्तुकार माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा होती है। उनका जीवन सेवा, समर्पण और ज्ञान का प्रतीक है। इस खास मौके पर पीएम मोदी समेत देश के कई गणमान्य लोगों ने देशवासियों को ‘विश्वकर्मा जयंती’ की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देशवासियों पर देवशिल्पी की कृपा सदैव बनी रहे और हमारा देश प्रगति और समृद्धि की नित नई ऊंचाइयों…

जो काम आजादी के तुरंत बाद होना था, उसे हम आज कर रहे; सेंट्रल विस्टा के विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने नए रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के आलोचकों को घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि सेंट्रल विस्टा पर कुछ लोगों ने भ्रम फैलाने का काम किया है। आज देश देख रहा है कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पीछे हम क्या कर रहे हैं। वक्त से पहले डिफेंस कॉम्प्लेक्स को बनाने का काम पूरा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने कामकाज की नई शैली अपनाई है। मुझे…

देश को मिला सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का पहला तोहफा, रक्षा मंत्रालय की नई इमारतों का PM मोदी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू स्थित रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत (सीडीएस)और सशस्त्र बलों के प्रमुख मौदूद रहे। नए रक्षा कार्यालय परिसरों में सेना, नौसेना और वायु सेना सहित रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के लगभग 7,000 अधिकारियों के लिए कार्य करने की जगह…

₹64 हजार करोड़ की ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना’ को मोदी सरकार ने दी मंजूरी : जानें क्या है पूरी योजना

न्यूज़ डेस्क। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार (15 सितंबर 2021) को 64 हजार करोड़ रुपए की आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना (PMSBY) योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के अंतर्गत सभी जिलों और 3,382 ब्लॉकों में एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजट भाषण के दौरान किया था। इसके तहत यह तय किया गया था कि अगले 6 सालों में यानि वित्त वर्ष 2025-26 तक में करीब 64,160 करोड़ रुपए खर्च किए जाएँगे।…