नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया है। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (19 नवंबर 2021) को इसकी घोषणा की। उन्होंने आंदोलनरत किसानों से अपने-अपने घर लौटने का आग्रह किया। साथ ही किसानों के एक वर्ग को इन कानूनों के बारे में नहीं समझा पाने के लिए देश से माफी भी माँगी। Addressing the nation. https://t.co/daWYidw609 — Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2021 उन्होंने कहा, “मैं आज देशवासियों से क्षमा माँगते हुए, सच्चे मन से कहता हूँ…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को WHO से मिली हरी झंडी
नई दिल्ली। भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तकनीकी समिति ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश कर दी है। जिसके बाद डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। बुधवार को हुए WHO की तकनीकी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक से अतिरिक्त जानकारी मांगी थी। आपातकालीन उपयोग सूची (EUL) के लिए तकनीकी सलाहकार समूह एक स्वतंत्र सलाहकार समूह है जो डब्ल्यूएचओ को सिफारिशें प्रदान करता…
मन की बात : पीएम मोदी ने कहा ‘हमारे Vaccine कार्यक्रम की सफलता, भारत के सामर्थ्य को दिखाती है, सबके प्रयास के मंत्र की शक्ति को दिखाती है’
न्यूज़ डेस्क। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने वैक्सीन से लेकर ड्रोन टेक्नोलॉजी और ‘वोकल फॉर लोकल’ से लेकर स्वच्छता अभियान तक कई मुद्दों पर अपनी राय देश के लोगों के सामने रखी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य-कर्मियों ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से एक नई मिसाल पेश की, उन्होंने Innovation के साथ अपने दृढ़ निश्चय से मानवता की सेवा का एक नया मानदंड स्थापित किया। स्वास्थ्य-कर्मियों ने अथक परिश्रम और संकल्प से एक नई मिसाल पेश की India salutes our healthcare workers.…
कोरोना टीकाकरण: 100 करोड़ वैक्सीनेशन के जश्न के बाद वैज्ञानिकों ने चेताया, बड़ी लहर आने की उम्मीद कम पर महामारी अभी खत्म नहीं
न्यूज़ डेस्क। कई वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को कहा है कि इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि भारत में अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर जैसी कोई अन्य खतरनाक लहर आएगी। हालांकि, वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के आकंड़े जरुर घटे हैं लेकिन जरुरी नहीं है कि इसका मतलब यही है कि महामारी खत्म हो गई। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि दीपावली समेत अभी अन्य पर्व आ रहे हैं। कोरोना का ग्राफ गिरना सिर्फ इस बड़े पिक्चर का एक हिस्सा है। अभी जरुरत है बड़े पैमाने पर…
पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश : कवच कितना ही मजबूत क्यों न हो, जब तक युद्ध चल रहा हो हथियार नहीं डाले जाते
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (22 अक्टूबर 2021) को देश को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज का आँकड़ा पार करने पर पूरे देश को बधाई दी। कहा कि इसकी पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। कोरोना वैश्विक महामारी के इस संकट काल में प्रधानमंत्री को राष्ट्र को यह 10वाँ संबोधन था। इसको लेकर उन्होंने सबसे पहले देश को 19 मार्च 2020 को संबोधित करते हुए जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी। आज के संबोधन से पहले संक्रमण को लेकर उनका राष्ट्र को…
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैक्सीन क्रांति ने रचा नया कीर्तिमान, 279 दिनों में 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने पर हर देशवासी को गर्व
न्यूज़ डेस्क। आज पूरा देश एक अप्रत्य़ाशित और ऐतिहासिक सफलता का साक्षी बन जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हुई वैक्सीन क्रांति ने 279 दिनों में 100 करोड़ टीके लगाकर इतिहास रच दिया है। यह एक ऐसी ‘महान उपलब्धि’ है, जिसे देखकर हर देशवासी का गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। यह क्रांति प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व, स्वास्थ्य मंत्री के कुशल प्रबंधन, स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा और समर्पण, राज्यों और देशवासियों के सहयोग से संभव हुई है। वैश्विक कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई…
कोरोना टीकाकरण: 100 करोड़ डोज पूरे होने पर पूरे देश में जश्न का माहौल
न्यूज़ डेस्क। कोरोना टीकाकरण में देश ने आज एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश में आज 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा हो गया है ऐसे में राजनीति लेकर आम जनता सबके बीच खुशी का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार कर रहे हैं। आइए देखते हैं कुछ ट्वीट- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई देता हूं। अनेकों चुनौतियों को पार कर इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व हर…
पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान, 21वीं सदी के भारत को गति शक्ति देगा- पीएम नरेंद्र मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 अक्तूबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को गतिशक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह मास्टर प्लान सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा, हितधारकों को साथ लाने और परिवहन के साधनों को एक साथ जोड़ने में मदद करेगा। जबकि दुनिया में ये स्वीकृत बात है कि Sustainable Development के लिए Quality इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण…
मानवाधिकारों के नाम पर देश की छवि खराब करते हैं कुछ लोग, रहना होगा सावधान : पीएम नरेंद्र मोदी
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज,12 अक्तूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के 28वें स्थापना दिवस समारोह को वीडियो क़ॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल के वर्षों में मानवाधिकार की व्याख्या कुछ लोग अपने-अपने तरीके से, अपने-अपने हितों को देखकर करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि एक ही प्रकार की किसी घटना में कुछ लोगों को मानवाधिकार का हनन दिखता है और वैसी ही किसी दूसरी घटना में उन्हीं लोगों को मानवाधिकार का हनन नहीं दिखता। उन्होंने यह भी…
कोविड-19: देश के इस राज्य में बढ़ा Corona का खतरा, घर में भी मास्क लगाने और साथ बैठ न खाने की अपील
न्यूज़ डेस्क। अधिकतर जगहों पर कोरोना वायरस के मामले अब काफी कम हो गए हैं। कई गतिविधियां पहले की तरह शुरू हो गई हैं। वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाने का काम चल रहा है। वहीं, देश की कई जगहें ऐसी हैं, जहां कोरोना वायरस अभी भी मुश्किल पैदा कर रहा है। केरल सहित देश के पूर्वोत्तर (Corona virus in North India) हिस्से में कोरोना वायरस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मिजोरम में यहां तक कह दिया गया है कि लोग घर में भी मास्क (Mask) लगाकर रहें। ये भी…
