नई दिल्ली। भारत के चीफ ऑफ़ आर्मी डिफेन्स स्टाफ (CDS) विपिन रावत का आज 8 दिसंबर,2021 को हेलीकाप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे। जनरल रावत सहित 14 लोगों को कोयम्बटूर से सुलुर ले जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलीकाप्टर कुन्नूर में क्रैश हो गया। सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उनके निधन से देश भर में दुःख की लहर दौड़ गई है। With deep regret, it has now been ascertained…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
रूस के साथ हुआ बड़ा करार, भारत में होगा एके-203 राइफल्स का निर्माण, पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती से दोनों देशों के रिश्ते हुए मजबूत
न्यूज़ डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सिर्फ छह घंटे का भारत दौरा दोनों देशों के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि भारत और रूस अपनी ‘दोस्ती’ के 50 साल पूरे कर रहे हैं। वहीं साल 2021 में भारत की यात्रा से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने सिर्फ़ एक विदेश यात्रा की है, जब वह अमेरिका के अपने समकक्ष राष्ट्रपति जो बाइडन से जिनेवा में मिले थे। मोदी सरकार ने भी रूस के साथ रिश्तों को और मजबूती देने की कोशिश की है। भारत पश्चिमी देशों खासकर अमेरिका की परवाह किए…
10 करोड़ लोगों को मिला ई-श्रम कार्ड, गदगद PM मोदी ने कही ये बात
नई दिल्ली। देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल से 10 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वहीं, पोर्टल से रजिस्टर्ड कामगारों को ई-श्रम कार्ड भी मिला है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यही तो संकल्प से सिद्धि की यात्रा है। देश के करोड़ों श्रमिकों और कामगारों का सामर्थ्य आज नए भारत का आधारस्तंभ बन रहा है। उनकी सामाजिक सुरक्षा में ही देश का मजबूत भविष्य छिपा है।…
रद्द हुए तीनों कृषि कानून, विधेयक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए हस्ताक्षर
नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने सोमवार को तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया। लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद राष्ट्रपति ने भी अपनी मंजूरी दे दी है और कानूनी तौर पर तीनों कृषि कानून अब समाप्त हो चुके हैं। बुधवार शाम को इस संदर्भ में सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अब नए अधिनियम को कृषि कानून निरसन अधिनियम, 2021 कहा जाएगा।सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, इन तीनों कृषि कानूनों के नाम ‘मूल्य आश्वासन और…
मोदी सरकार का किसानों से वादा पूरा, लोकसभा से पास हुआ कृषि कानूनों की वापसी का बिल;
नई दिल्ली। तीनों विवादित कृषि कानूनों की वापसी से संबंधित विधेयक को आज लोकसभा में पेश किया गया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष के हगामे के बीच इसे सदन के पटल पर रखा। विपक्ष के हंगामे के बीच यह बिल लोकसभा से पास हो गया। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस विधेयक पर सदन में चर्चा की मांग की है। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे…
मन की बात 83 : में बोले PM मोदी, मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं, मैं कल भी सत्ता में नहीं जाना चाहता, मैं सिर्फ जनता का सेवक हूं
न्यूज़ डेस्क। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये संवाद किया। यह उनकी मन की बात कार्यक्रम का 83वां संस्करण है। उनका ये रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज़ादी का अमृत महोत्सव सिखने के साथ ही यह हमें देश के लिए कुछ करने कि प्ररेणा भी…
हमारी संसद लोकतंत्र का मंदिर, प्रतिस्पर्धा को प्रतिद्वंद्विता नहीं समझा जाना चाहिए : राष्ट्रपति कोविंद
नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान सभा की चर्चाओं का डिजिटल संस्करण जारी किया और संवैधानिक लोकतंत्र पर आधारित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का भी शुभारंभ किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मुझे विश्वास है कि आप सब भी इस अवसर पर हमारे महान लोकतंत्र के प्रति गौरव का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी सेंट्रल हॉल में…
संविधान दिवस का विपक्ष ने किया बहिष्कार, PM मोदी ने जमकर किया पलटवार, कहा- परिवारिक पार्टियां देश के लिए खतरा
नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 हमलों में शहीद हुए बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि आज 26/11 हमारे लिए एक ऐसा दुखद दिवस है, जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में आतंकवादी घटना को अंजाम दिया। देश के वीर…
मोदी सरकार ने गरीबों को दी बड़ी राहत, अगले साल मार्च तक बढ़ी 5 किलो मुफ्त अनाज की योजना, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी को गरीबों का मसीहा कहा जाता है, क्योंकि वो गरीबों के हितों के प्रति काफी संवेदनशील है। उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार फैसले लेते रहते हैं। इसी क्रम में बुधवार (24 नवंबर, 2021) को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में गरीबों के हित में एक बड़ा फैसला किया गया। कैंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना यानि पीएमजीकेएवाई को मार्च 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दी। अब इस योजना के तहत मार्च 2022 तक 80 करोड़ लाभार्थियों…
‘वापस लौट आओ, यही एक रास्ता है’, भगोड़े आर्थिक अपराधियों को पीएम मोदी का सख्त संदेश, बैंकों को दी इकॉनमी में भागीदारी की सलाह
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘बिल्ड सिनर्जी फॉर सीमलेस क्रेडिट फ्लो एंड इकोनॉमिक ग्रोथ’ के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाकर विदेशों में छुपे बैठे आर्थिक अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा, “भगोड़े आर्थिक अपराधियों को देश वापस लाने के लिए हम हर तरह के कूटनीतिक और कानूनी चैनलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैसेज बहुत ही स्पष्ट है देश वापस लौट आओ। यही एकमात्र रास्ता है।” भारत सरकार विजय…
