नई दिल्ली। मेक इन इंडिया और संकल्प से सिद्धि का जीता जागता परिणाम है आईएनएस विक्रांत जिसे 2 सितंबर को भारतीय नौसेना को सौंपा गया। वहीं उसके ठीक एक दिन बाद ही ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। इंडियन इकोनॉमी कोरोना के साए से पूरी तरह उबरती दिख रही है। दुनिया में अब केवल 4 इकोनॉमी भारत से आगे है। भारत के यूनाइटेड किंगडम को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी देश…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में 7 करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी की सुविधा से जोड़ा गया : पीएम मोदी
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने गोवा में हो रहे हर घर जल उत्सव को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”सिर्फ तीन साल के भीतर जल जीवन मिशन के तहत सात करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी की सुविधा से जोड़ा गया है। ये कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है। आजादी के 7 दशकों में देश के सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास ही पाइप से पानी की सुविधा उपलब्ध थी।” पीएम मोदी ने कहा, ”आज गोवा देश का पहला राज्य बना है, जिसे हर घर जल…
कोविड – 19 : कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच DGCA ने हवाई पैसेंजर के लिए जारी की सख्त “गडलाइन्स”, नहीं माने तो होगी कायर्वाही
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर फिर से सतर्कता और कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती दिखने लगी है। फ्लाइट से सफर के दौरान अब यात्रियों को सही से मास्क पहनना होगा। वहीं एयरलाइंस को सेनिटाइजेशन का भी पालन करना होगा। डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को कोविड गाइडलाइंस को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं और कहा है कि सफर के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए। एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोविड-19 मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए डीजीसीए ने एयरलाइंस…
स्वतंत्रता दिवस 2022 : ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’, लालकिले से PM मोदी का नया आह्वान, जानिए भाषण की बड़ी बातें
न्यूज़ डेक्स। आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पिछले 75 हफ्तों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 7.30 बजे तिरंगा फहराया और लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। ये नौंवी बार है, जब पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराया और राष्ट्र को संबोधित किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में देशवासियों को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर…
स्वतंत्रता दिवस 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशाविसायों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। आज देश अपनी आजादी का 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज के ही दिन 1947 में देश को गुलामी की जंजीरों से आजादी मिली थी। देश की आजादी के इस पर्व को पूरा देश जश्न के साथ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जय हिंद। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर भारत सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही…
Independence Day : 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संदेश, जानिए बड़ी बातें
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 14 अगस्त के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 के दिन हमने औपनिवेशिक शासन की बेड़ियों को काट दिया था।…
‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ : PM मोदी ने विभाजन में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, कहा- पीड़ितों के धैर्य और सहनशीलता की करता हूं सराहना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को रविवार को श्रद्धांजलि दी और इतिहास के उस दुखद काल के पीड़ितों के धैर्य और सहनशीलता की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल घोषणा की थी कि 14 अगस्त को लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा। Today, on #PartitionHorrorsRemembranceDay, I pay homage to all those who lost their lives during Partition , and applaud the resilience as well as grit of all…
Independence Day Guidelines: 15 अगस्त के जश्न के लिए सामने आई केंद्र की एडवाइजरी, क्या करें क्या न करें; यहां जानें
न्यूज़ डेक्स। देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न बड़ी धूम-धाम से मना रहा है। इस बीच 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व यानी स्वतंत्रता दिवस (Indipendence day Festival) के जश्न और समारोहों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी एडवायजरी जारी की है। दरअसल देश में रोजाना कोराना के औसतन 15,000 से अधिक मामले सामने आने के बीच केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोई बड़ी सभा नहीं हो और सभी लोग Covid-19 की गाइडलाइंस यानी दिशा-निर्देशों का…
हर घर तिरंगा : तिरंगा फहराने के नियम जारी, पालन नहीं करने पर होगी जेल
न्यूज़ डेक्स। भारत में आज़ादी का 75 मोहत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारत सरकार ने भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा…
कांग्रेसियों के काले कपड़ों को लेकर बरसे PM मोदी, बोले- कितना ही काला जादू कर लें, जनता दोबारा विश्वास नहीं करेगी
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ग्रैंड ओल्ड पार्टी ‘कांग्रेस’ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने 5 अगस्त को देखा कि कैसे काले जादू को फैलाने का प्रयास किया गया। दरअसल, 5 अगस्त को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी को लेकर संसद से सड़क तक विरोध मार्च निकाला था। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे राम मंदिर आंदोलन से जोड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में स्थित दूसरी पीढ़ी के इथेनॉल संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित…
