कोविड-19 : चीन में कोरोना की तबाही से भारत सतर्क, सरकार ने जारी किए नए गाइडलाइंस

न्यूज़ डेक्स। चीन सहित विभिन्न देशों में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर भारत भी अलर्ट है। काल राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ हुई मीटिंग में केंद्र सरकार ने टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट का मंत्र दिया। वहीं, आज केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कुछ नए गाइडलाइंस की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ”चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर ही आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य होगा। भारत आए इन देशों के किसी भी यात्री…

मोदी सरकार का बड़ा फैसला- 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को अगले एक साल तक मिलता रहेगा फ्री राशन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दिए जाने वाले मुफ्त अनाज वाली स्कीम को अगले साल 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसके बारे में जानकारी दी है। मोदी सरकार के इस फैसले का लाभ देश के 81.5 करोड़ लोगों को मिलेगा। उनके मुताबिक इतनी बड़ी आबादी को एक रुपए नहीं देना होगा और उन्हें पूरे साल अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार इस योजना पर हर साल 2 लाख रुपए खर्च करेगी। केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा…

COVID19: सूई नहीं, अब नाक से लीजिए कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज, प्राइवेट अस्पतालों में होगा उपलब्ध, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन को दी मंजूरी इसका उपयोग हेटेरोलॉगस बूस्टर के रूप में किया जाएगा और यह पहले निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा। इसे आज से #COVID19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा- आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी है, जिसके मुताबिक जिन लोगों ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन ली है वे इसे बूस्टर डोज के रूप में ले सकेंगे। आज से ये कोविन एप पर भी आ जाएगा। बता दें कि भारत बायोटेक की कोविड-19 इंट्रानैसल वैक्सीन ‘इनकोवैक’ (BBV154) को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, CDSCO…

कोविड-19 ” ‘कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, PM मोदी ने की हाई-लेवल मीटिंग में दी सलाह, राज्यों को कहा- ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर की सुविधाएँ तैयार रखें

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। चीन में लाशों का ढेर लगा देने वाले बीएफ.7 की भारत में एंट्री हो चुकी है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 दिसंबर 2022) को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर सतर्कता पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर…

COVID-19 BF.7 in India: चीन में कोरोना से हाहाकार, हमें डरने की नहीं, अलर्ट रहने की जरूरत है-10 प्वाइंट्स में जानें वजह

न्यूज़ डेक्स। भारत में ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट BF.7 के चार मामले मिले थे, जिसमें से सभी मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गए थे। चीन में कोविड मामलों में अचानक हुई वृद्धि के पीछे ओमिक्रॉन के इस नये वेरिएंट BF.7 का हाथ है। यह वेरिएंट पहले भी भारत में पाया गया है, लेकिन जिस स्पीड से यह चीन में बढ़ रहा है, उसने केंद्र और राज्यों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। इस वजह से भारत सरकार पहले से ज्यादा सतर्क हो गई है। इसकी वजह है कि…

COVID 19: चीन, अमेरिका समेत कई देशों में बढ़ते कोविड केसों पर सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को दिया यह निर्देश

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में कोरोना एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। अमेरिका, जापान, चीन, कोरिया और ब्राजील में बढ़ते कोविड केसों को देखते हुए केंद्र सरकार भी सतर्क हो गई है। सरकार ने इसे लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खत लिखकर अलर्ट किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे खत में कहा, ‘जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया, ब्राजील और चीन में कोरोना के मामलों में अचानक तेजी को देखते हुए जीनोम टेस्टिंग पर खास…

संसद में फिर उठी ‘एक देश एक चुनाव’ की मांग, सरकार ने कहा- लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने से पैसों की होगी बचत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव कराने को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। केंद्र सरकार ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जाएं तो पैसों की बचत होगी। केंद्र सरकार ने कहा कि राज्यसभा (Rajyasabha) में कहा कि चुनाव बड़े बजट वाले और खर्चीले हो गए हैं और लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने से पैसों की बचत होगी। विधि और न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं…

तवांग सेक्टर में एलएसी पर भारत, चीन के सैनिकों में झड़प; भारतीय सेना ने दिया मुँहतोड़ जवाब, जवान घायल

न्यूज़ डेस्क। भारतीय और चीनी सैनिकों की अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट एक स्थान पर नौ दिसंबर को झड़प हुई, जिसमें ‘‘दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हो गए।’’ भारतीय सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्वी लद्दाख में दोनों पक्षों के बीच 30 महीने से अधिक समय से जारी सीमा गतिरोध के बीच पिछले शुक्रवार को संवेदनशील क्षेत्र में एलएसी पर यांग्त्से के पास झड़प हुई। भारतीय थलसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘पीएलए के सैनिकों के साथ…

ISRO को बड़ी कामयाबी, सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ PSLV-C54

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी मिली, जहां श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ओशनसैट-3 (OceanSat) लॉन्च किया गया। इसमें भारत के शक्तिशाली रॉकेट PSLV-XL की मदद ली गई। ISRO के मुताबिक उन्होंने रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट समेत आठ नैनो सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा है। जिनके जरिेए मौसम, तूफान आदि की सटीक जानकारी मिल पाएगी। Watch | @isro Chairman S. Somanath congratulates the team on the successful launch of PSLV-C54/ EOS-06 mission in its first phase. pic.twitter.com/k2WDUOTOQg — PB-SHABD (@PBSHABD) November 26,…

Vikram-S Prarambh Mission: देश के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-एस की उड़ान सफल, , जितेंद्र सिंह बोले- स्पेस इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए यह बड़ा कदम

न्यूज़ डेक्स। भारत के अंतरिक्ष संस्थान इसरो ने शुक्रवार को देश के पहले प्राइवेट रॉकेट का सफल प्रक्षेपण कर लिया है। विक्रम साराभाई के नाम पर रॉकेट विक्रम-एस आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। इस रॉकेट का निर्माण हैदराबाद की प्राइवेट कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने किया है। इस रॉकेट की लॉन्चिंग के साथ ही देश में नये युग का आगाज हो गया है। इस मिशन को ‘प्रारंभ’ नाम दिया गया है। यह देश के अंतरिक्ष उद्योग में निजी क्षेत्र के प्रवेश को दर्शाएगा जिस पर दशकों से सरकारी…