परिवर्तन की बात करने वाले कर रहे करोड़ों का शराब घोटाला, PM नरेंद्र मोदी का तीखा तंज, ये आकंठ तक डूबे हुए है भ्र्ष्टाचार में

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का मंगलवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी और द्वीपीय इलाकों की उपेक्षा का आरोप पूर्व की सरकारों पर लगाया। यही नहीं उन्होंने विपक्षी महाजुटान पर भी तीखे तंज कसे। उन्होंने पहली बार इशारों में ही दिल्ली के शराब घोटाले और आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। विपक्षी एकजुटता पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसा कुनबा है, जो एक-दूसरे के भ्रष्टाचार का बचाव करता है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की बात करने वाले जब…

#IndiaFranceRelations : फ्रांस से 26 राफेल M और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बी खरीदेगा भारत ; रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली (Bns-डेस्क) । रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए तीन अतिरिक्त स्कोपीन श्रेणी की पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल एमएस और 4 ट्विन सीटर ट्रेनर संस्करणों को मिलाकर 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी एक रक्षा अधिकारी ने दी है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावों को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में मंजूरी दी गई, जिसमें रक्षा…

@PIBFactCheck : कल से लागू होंगे व्हाट्सएप और फोन कॉल के नए संचार नियम, आपके फोन कॉल की होगी निगरानी’ -जानिए इस मैसेज की सच्चाई

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर लोग तेजी से फेक न्यूज का शिकार हो रहे हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर शेयर की गई किसी भी जानकारी पर यकीन करने से पहले उसे विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर चेक करना बेहद जरूरी है। इसी तरह एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा ‘नए संचार नियम’ के तहत सोशल मीडिया और फोन कॉल की निगरानी की जाएगी। कहा गया है कि नियमों के तहत सभी कॉल रिकॉर्ड की जाएंगी। यह मैसेज तेजी से फैल रहा है और लोग…

#Chandrayaan3 : लॉन्च के लिए चंद्रयान-3 रॉकेट में तैनात, ISRO ने ‘लॉन्च रिहर्सल’ किया पूरा, भारत रचेगा इतिहास!, लहराएगा तिरंगा, ये है खुफिया प्लानिंग

नई दिल्ली (Bns) 14 जुलाई को भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती सोमवार को ‘लॉन्च रिहर्सल’ के पूरा होने के साथ जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को कहा, “पूरी लॉन्च तैयारी और 24 घंटे तक चलने वाली प्रक्रिया का अनुकरण करने वाला ‘लॉन्च रिहर्सल’ संपन्न हो गया है। 14 जुलाई को ठीक 2.50 बजे के बाद भारत का चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान रॉकेट एलवीएम3 द्वारा प्रक्षेपित होने के बाद अपनी लंबी चंद्रमा यात्रा शुरू करेगा।” लगभग 3.84 लाख किमी की…

GST Council Meeting: सिनेमाघर में खाना-पीना अब सस्ता, Online गेमिंग-कसीनो पर लगेगा 28% GST; जानें इससे जुड़ी मुख्य बातें क्या-क्या लिये गए फैसले….

नई दिल्ली(Bns)। दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक हुई. जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक के दौरान सिनेमाघरों में मिलने वाली खाने-पीने की चीजों पर GST में कटौती करने पर सहमति बनी है। वहीं, ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो, हॉर्स रेसिंग अब महंगा हो जाएगा। इन पर 28 प्रतिशत GST लगाने का फैसला लिया गया है। साथ ही काउंसिल (GST Council) की बैठक में GST ट्रिब्यूनल के गठन को मंजूरी मिली…

PM Modi Raipur Visit: छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी और तेलंगाना, 4 राज्यों के दौरे के दौरान PM मोदी का मेगा डेवलपमेंट कैंपेन, ये है 7 और 8 जुलाई का शेड्यूल

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7-8 जुलाई को उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का व्यस्त दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच शहरों-गोरखपुर, वाराणसी, रायपुर, वारंगल और बीकानेर में लगभग एक दर्जन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह लगभग ₹50,000 करोड़ की लगभग 50 परियोजनाओं का अनावरण, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 7 जुलाई को रायपुर से अपने व्यापक दौरे की शुरुआत करेंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के विभिन्न छह-लेन खंडों का शिलान्यास शामिल है। इसके बाद वह एक सार्वजनिक बैठक में भाग…

Uniform Civil Code Bill: UCC पर पूर्वोत्तर में कोलाहल क्यों, 220 जनजातीय समुदायों में किस बात का डर, क्या होगा असर? क्यों दे रहे है धमकी…

न्यूज़ डेस्क। प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) से न केवल मुसलमान और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के बीच खलबली मची है बल्कि इस मुद्दे ने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी महत्वपूर्ण बहस छेड़ दी है। वैसे तो पूर्वोत्तर में जनजातीय समूहों के परंपरागत तरीके से चली आ रही कई प्रथागत कानूनों की सुरक्षा की गारंटी भारत के संविधान के तहत दी गई है, बावजूद इसके प्रस्तावित UCC से वहां भी अटकलों और चर्चा का बाजार गर्म है। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में करीब 220 से अधिक विभिन्न जातीय समूहों का…

Modi Hai Guarantee Hai: ‘किसानों को मिलेगा हर साल 50 हजार रुपये का लाभ, मोदी है तो गारंटी है’

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी सरकार का कृषि क्षेत्र और किसानों पर वार्षिक खर्च 6.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। साथ ही यह भी कहा कि प्रत्येक किसान को हर साल लगभग 50,000 रुपये का लाभ सुनिश्चित किया जाता है। पीएम ने कहा, ”ये मोदी की गारंटी है। मैंने जो किया है, वो बता रहा हूं, वादे नहीं बता रहा हूं।” देश में जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं है, वे आजकल मुफ्त की और झूठी गारंटी बांट रहे हैं।…

#Small Savings Schemes: बड़ी खुशखबरी! छोटी बचत योजनाओं पर अब मिलेगा ज्यादा मुनाफा; जानें क्या PPF और ‘सुकन्या समृद्धि’ के ब्याज दरों में भी हुआ बदलाव?

न्यूज़ डेस्क। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को छोटी बचत योजनाओं पर बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी किया है। नई ब्याज दरें शनिवार 1 जुलाई, 2023 से लागू हो जाएंगी। सरकार की तरफ से इस बार जिन योजनाओं की ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं, उनमें ‘एक साल के लिए जमा’ (One Year Time Deposit) की ब्याज दरें 6.8 से 6.9 की गई हैं। इसके अलावा 2 साल के लिए जमा (Two Year Time Deposit) पर मिलने वाले ब्याज दरों को…

Uniform Civil Code Bill: मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल? तीन जुलाई को संसदीय स्थायी समिति की बैठक

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर बड़ा फैसला ले सकती है। मोदी सरकार संसद के आगामी सत्र में यूसीसी बिल पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार यूसीसी बिल को मानसून सत्र में पेश कर सकती है। यूसीसी (UCC) को लेकर तीन जुलाई को संसदीय स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई है। कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर संसदीय स्थायी समिति ने कहा कि बैठक में सभी हितधारकों के विचारों को सुना जाएगा। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के नेतृत्व…