कांग्रेस में अब विपक्ष को एकजुट करने की क्षमता नहीं बची : अमित शाह

नई दिल्ली। गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का मानना है कि संसद में तीन तलाक संबंधी विधेयक पारित होने से यह साफ हो गया है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में अब ‘‘विपक्ष को एकजुट करने की क्षमता’’ नहीं बची है। संसद में विधेयक के पारित होने को कई मायनों में महत्वपूर्ण बताते हुए शाह ने कहा कि शाहबानो प्रकरण के समय तीस साल पहले कांग्रेस का जो रुख था वही रुख इस बार भी संसद में देखने को मिला है। शाह ने शनिवार को…

अभ्यास वर्ग कार्यक्रम कर नये भाजपा सांसदों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, PM ने दिया यह संदेश

नई दिल्ली। संसदीय प्रक्रियाओं में शामिल होने के दौरान सांसदों में अनुशासन और अच्छे आचरण बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो दिवसीय अनिवार्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शनिवार को शुरुआत हुई। बंद दरवाजे के अंदर हो रहे इस कार्यक्रम की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने की। इसे भाजपा ने अभ्यास वर्ग नाम दिया है। मोदी ने इस दौरान सांसदों से कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा और सोच के कारण…

मुस्लिम महिलाओं को मिली 3 तलाक से आजादी, मोदी सरकार ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति दिलाने के लिए लाये गये मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019 को आज राज्यसभा की मंजूरी मिल गयी और इस तरह नरेंद्र मोदी सरकार का एक बड़ा चुनावी वादा पूरा हुआ। राज्यसभा में बिल के पक्ष में 99 मत मिले जबकि विरोध में 84 मत पड़े। मुस्लिम महिलाएं इसके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही थीं और मोदी सरकार ने उनका साथ देते हुए तीन तलाक विधेयक को पारित कराने के लिए पूर्व के कार्यकाल में भी…

एक था टाइगर के साथ शुरू होकर टाइगर जिंदा है तक पहुंची कहानी रूकनी नहीं चाहिए : PM मोदी

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 जारी की और कहा कि देश आज दुनिया में बाघों के लिये सबसे सुरक्षित और सबड़े बड़े पर्यावास क्षेत्रों में से एक के रूप में उभर कर सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में बाघों की संख्या 2014 की 1400 से बढ़कर 2019 में 2977 हो गई है। मोदी ने कहा, ‘‘आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि भारत करीब 3 हज़ार बाघों के साथ दुनिया के सबसे बड़े और सबसे सुरक्षित पर्यावास…

सुप्रीम कोर्ट की नई पहल, 5 लाख तक आय वालों को मिलेगी मुफ्त कानूनी मदद

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गरीबों को दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आय की सीमा बढ़ा दी है। अब 5 लाख रुपये तक की आय वाले सुप्रीम कोर्ट में अपने केस की पैरवी के लिए वकील की मुफ्त सेवा ले सकेंगे। पहले यह सीमा 1.25 लाख रुपये थी। सुप्रीम कोर्ट ने आय सीमा बढ़ाने के लिए नियमों में संशोधन कर दिया है। इन्हें केंद्र सरकार ने अधिसूचित भी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने यह संशोधन मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद किए हैं। इसमें कई कारकों जैसे…

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न पुरस्कार, 8 अगस्त को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न मिलने के ऐलान के बाद श्री मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा कि, ‘मैं भारत के लोगों के प्रति पूरी विनम्रता और कृतज्ञता की भावना के साथ इस महान सम्मान भारत रत्न को स्वीकार करता हूं। मैंने हमेशा कहा है और मैं दोहराता हूं कि मुझे अपने महान देश के लोगों से उससे कही अधिक मिला है जितना मैंने उन्हें दिया है।’ ज्ञात हो कि प्रणब मुखर्जी जुलाई 2012 से जुलाई 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे। इसके पहले उन्होंने वित्त,…

कश्मीर में नफरत फैलाने – विकास को रोकने वालों की हार हुई और विकास की हुई जीत : PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल में आज दूसरी बार मन की बात में कहा कि पिछली बार मैंने प्रेमचंद की कहानियों की एक पुस्तक के बारे में चर्चा की थी और हमने तय किया था कि जो भी बुक पढ़ें, उसके बारे में नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से सबके साथ शेयर करें। बड़ी संख्या में लोगों ने अनेक प्रकार के पुस्तकों की जानकारी साझा की हैं। उन्होंने कहा कि क्यों ना हम नरेंद्र मोदी एप पर एक परमानेंट बुक कॉर्नर बना दें और जब भी नई किताब…

करगिल विजय दिवस समारोह में बोले पीएम मोदी, युद्ध सरकारें नहीं बल्कि पूरा देश लड़ता है

नई दिल्ली। आज इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष्ट्र के समर्पित एक प्रेरणादायक गाथा को स्मरण कर रहा है। आज के अवसर पर मैं उन सभी शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने कारगिल की चोटियों से तिरंगे को उतारने के षड़यंत्र को असफल किया। पीएम ने कहा कि करगिल में विजय भारत के वीर बेटे, बेटियों के अदम्य साहस की जीत थी। करगिल में विजय भारत…

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त के भाषण के लिये मांगे सुझाव, 2 घंटे में आए 850 व‍िचार

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त के भाषण के लिये मांगे सुझाव, 2 घंटे में आए 850 व‍िचार नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के लिए सुझाव मांगे। इसके दो घंटों के अंदर ही उन्हें 850 सुझाव मिल गए। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए नमो एप पर विशेष रूप से बनाए गए मंच पर सुझाव मांगे। मोदी ने ट्वीट किया, “मुझे आपको मेरे 15 अगस्त के भाषण के लिए सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करते हुए खुशी हो रही है।…

GST दर घटने से कंम्यूटर, टीवी सहित 17 वस्तुएं और 6 सेवाएं आज से होंगी सस्ती

GST दर घटने से आज से कंम्यूटर, टीवी सहित 17 वस्तुएं और 6 सेवाएं आज से होंगी सस्ती नई दिल्ली। आम आदमी को नये साल का तोहफा देते हुये सरकार ने एक जनवरी से सिनेमा टिकट, 32 इंच तक के टेलीविजन और मानिटर स्क्रीन सहित 23 वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी दर कम करने की अधिसूचना जारी कर दी है। माल एवं सेवाकर (GST) परिषद ने 22 दिसंबर को हुई बैठक में 23 वस्तुओं और सेवाओं पर कर दर कम करने का फैसला किया था। इनमें सिनेमा टिकट, टेलीविजन और…