जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने से पटेल-अंबेडकर-अटल जैसे करोड़ों देशभक्तों का सपना पूरा हुआ : PM मोदी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद PM मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया। पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी ने 27 मार्च को देश को उस वक्त संबोधित किया था, जब भारत ने एंटी-सैटलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण करते हुए एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया था। PM मोदी ने इसमें कहा कि जो सपना सरदार पटेल का था, बाबा साहेब अंबेडकर का था, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का था, अटल जी और करोड़ों देशभक्तों का था, वो अब पूरा हुआ है। अब देश के सभी नागरिकों…

अखंड भारत के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एक नए युग की शुरुआत : PM मोदी

नई दिल्‍ली। जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर, एक परिवार के तौर पर, आपने, हमने, पूरे देश ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। एक ऐसी व्यवस्था, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हमारे भाई-बहन अनेक अधिकारों से वंचित थे, जो उनके विकास में बड़ी बाधा थी, वो हम सबके प्रयासों से अब दूर हो गई है। PM @narendramodi addresses the nation. Watch. https://t.co/ezRaJYNDN8 — PMO India (@PMOIndia) August…

प्रणब मुखर्जी समेत तीन विभूतियों को राष्ट्रपति कोविंद ने किया ‘भारत रत्न’ से सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में भारत सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। इसके अलावा नाना जी देशमुख (मरणोपरांत) और डॉ. भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) को भी देश का सर्वोच्च सम्मान दिया गया। इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की थी। President Kovind presents Bharat Ratna to Shri Pranab Mukherjee, former President of India. A statesman…

पंचतत्व में विलीन सुषमा स्वराज, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई, बेटी बांसुरी ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्म

नई दिल्ली। लोधी रोड में सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया को पूरी की उनके साथ सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल मौजूद थे। भाजपा मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन हुए। जिसके बाद सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए लोधी रोड ले जाया गया। बता दें कि सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड के शवदाह गृह में किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ…

सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते समय भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पश्चात उनके निवास स्थान पहुंचे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AMS) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। 67 वर्षीय सुषमा स्वराज के निधन पर सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वह काफी भावुक दिखें। I…

भाजपा की लोकप्रिय ओजस्वी वक्ता-नेता सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का गाठ रात्रि को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया,वह 67 वर्ष की थीं। उन्हें रात को दिल का दौरा पड़ने के बाद अचेत अवस्था में दिल्ली के AMS अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात 10 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। सुषमा स्वराज का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था इसीलिए उन्होंने इस साल लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा…

मोदी सरकार की बड़ी जीत : राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी 370 वोट से धरा हुई धारा 370, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास

नई दिल्ली। संसद ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी ARTICLE 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म करने के संकल्प को मंजूरी दी।। राज्यसभा के बाद अब लोकसभा से भी जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को लोकसभा ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को पास कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर लोकसभा में वोटिंग के दौरान पक्ष में जहां 370 वोट पड़े वहीं, विपक्ष में 70 वोट पड़े। हालांकि, इस दौरान समाजवादी पार्टी ने वोटिंग से खुद को अलग रखा और वॉक आउट किया। बता दें कि सोमवार को…

आडवाणी-ठाकरे ने आर्टिकल 370 खत्म करने के सरकार के फैसले को “ऐतिहासिक” करार दिया

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने केन्द्र सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करने को लेकर उठाए गए कदम को “ऐतिहासिक” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बीजेपी के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे आडवाणी ने कहा कि आर्टिकल 370 को खत्म करना जनसंघ के समय से ही भारतीय जनता पार्टी की मुख्य विचारधाराओं में से एक रहा है। आडवाणी ने अपने बयान में कहा- “जम्मू कश्मीर और लद्दाख की शांति,…

राज्यसभा से जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयकऔर आर्टिकल 370 समाप्त करने वाला बिल पास, पक्ष में पड़े 125 वोट

नई दिल्ली। राज्यसभा ने जम्मू एवं कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 को मंजूरी दी। इस विधेयक के पक्ष में 125 वोट पड़े जबकि विरोध में 61 सांसदों ने वोट किया। बिल पास होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया और उन्होंने शाह की पीठ थपथपाकर आशीर्वाद दिया। The Jammu and Kashmir Reorganisation Bill, 2019 passed by Rajya Sabha. #BharatEkHai pic.twitter.com/mgxgvnw3JO — BJP (@BJP4India) August 5, 2019 अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में आश्वासन दिया कि जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने…

मोदी 0.2 सरकार की बड़ी जीत, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल और अनु. 370 समाप्त करने वाला बिल राज्य सभा में 125 वोट से पास

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने वाला विधेयक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल राज्यसभा से पारित करवा कर मोदी सरकार ने इतिहास रच दिया है। हालांकि, अभी लोकसभा में इस विधेयक का पास होना बाकी है, मगर लोकसभा में नंबर को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि वहां भी यह बिल आसानी से पास हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने, जम्मू कश्मीर को विधायिका वाला केंद्र शासित क्षेत्र और लद्दाख को बिना विधायिका वाला केंद्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो ”साहसिक…