मुझे याद है 2013 का दृश्य जब आंतरिक सुरक्षा चरमाराई थी, महिलाओं की सुरक्षा ताक पर थी, प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री नहीं मानता था : अमित शाह

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि आज इत्तेफाक है कि जिस दिन मैं AIMA के 46वें Convention कार्यक्रम में आया हूं उसी दिन PM नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन भी है। सभी देशवासियों के लिए मोदी जी का जन्मदिन खास और शुभ इसलिए भी है कि उन्होंने जनता के मन में विश्वास जगाया है कि 21वीं सदी भारत की हो सकती है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि New Indian की कल्पना में ही महान भारत की कल्पना समाहित है। ये कल्पना मोदी जी ने 130 करोड़…

स्वतंत्र है आजाद है कश्मीर जाने के लिए, SC ने 4 जिलों का दौरा करने की दी इजाजत, राजनीतिक गतिविधियों से रहना होगा दूर

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने आजाद को जम्मू, अनंतनगा, बारामूला और श्रीनगर जाने की अनुमति दी। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद राज्य की यात्रा के दौरान कोई राजनीतिक रैली नहीं करेंगे। अदालत ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान आजाद लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद की याचिका पर सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता के वकील अभिषेक मनु…

जम्मू-कश्मीर के हालातों के सुवनाई के दौरान, CJI रंजन गोगोई ने कहा, जरूरत पड़ी तो खुद जाऊंगा जम्मू-कश्मीर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर का हालातों पर सुवनाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद जम्मू-कश्मीर जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से इस आरोप पर रिपोर्ट मांगी है कि लोगों को उच्च न्यायालय से संपर्क करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। इसी दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट जाऊंगा। गोगोई ने यह टिप्पणी बाल अधिकार कार्यकर्ता इनाक्षी गांगुली की याचिका पर की। इनाक्षी…

उत्तर भारतीयों-रोजगार पर दिए बयान पर घिरे संतोष गंगवार, विपक्ष ने सरकार को घेरा, अब केंद्रीय मंत्री ने दी यह सफाई

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को राजनीतिक दलों द्वारा घिरने के बाद रोजगार के लिए उत्तर भारत में योग्य युवाओं की कमी वाले बयान पर सफाई दी है। गंगवार ने कहा कि मेरे बयान को गलत अर्थ में लिया गया। मैंने एक विशेष संदर्भ में यह बात कही थी। नौकरियों की कमी नहीं है। उत्तर भारत आने वाली कंपनियां और नियोक्ता कहते हैं कि कुछ विशेष नौकरियों के लिए लोगों में जरूरी स्किल की कमी है। मैंने जो बोला था, वह दूसरे परिप्रेक्ष्य में…

17वीं लोकसभा में पहली बार संसद पहुंची नुसरत जहां और प्रज्ञा ठाकुर को मोदी सरकार ने दी ये अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। PM मोदी सरकार में 17वीं लोकसभा के लिए संसद की स्थायी समितियों का गठन कर दिया गया है। संसद की कुल 24 स्थाई समितियों में से 13 की अध्यक्षता भाजपा को मिली है जबकि 4 की अध्यक्षता कांग्रेस के सांसद करेंगे। पहली बार संसद पहुंची BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और TMC सांसद नुसरत जहां को संसद में अहम जिम्मेदारी दी गई है। नुसरत जहां को जल संसाधन मामलों पर बनी संसदीय कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता भाजपा सांसद संजय जायसवाल करेंगे।…

‘‘देश इस वक्त गंभीर आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है, सरकार को आर्थिक मंदी का अहसास नहीं : पूर्व PM मनमोहन सिंह

नई दिल्ली। पूर्व PM मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि खतरनाक बात है कि नरेंद्र मोदी सरकार को आर्थिक मंदी के बारे में अहसास नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुई पार्टी महासचिवों-प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं की बैठक में सिंह ने यह भी कहा कि अगर अर्थव्यवस्था की यही स्थिति बनी रही तो 2024-25 तक देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर तक ले जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के पूरा होने की…

600 साल तक राज करने वाले और 16-17 करोड़ की आबादी वाला मुस्लिम क्यों ‘भयभीत’ है : RSS कृष्ण गोपाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने देश में सभी धर्मों के बीच समन्वय की जरूरत पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि देश पर 600 साल तक शासन करने वाला और 16-17 करोड़ की आबादी वाला मुस्लिम समाज ‘भयभीत’ क्यों है जबकि कुछ लाख एवं हजार की आबादी वाले अन्य धर्मों के लोग भयभीत नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भय है तो उसे दूसरे करने के लिए चर्चा करनी चाहिए। मुगल बादशाह शाहजहां के पुत्र और विचारक दारा शिकोह…

जम्मू-कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ध्रुवीकरण करने का पाकिस्तान का प्रयास हुआ खारिज : भारत

नई दिल्ली। भारत ने गुरूवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में कश्मीर के ध्रुवीकरण एवं राजनीतिकरण का पाकिस्तान का प्रयास खारिज हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि 4 या 5 बार झूठ दोहराने से कोई बात सच नहीं होती।’’ उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय आतंकवादी ढांचे को समर्थन देने, उसका पोषण करने एवं बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका से अवगत है। Weekly Media Briefing by Official Spokesperson (September 12, 2019) https://t.co/rGFcumSKZU —…

सेना, OPK में एक्शन को तैयार, सरकार के फैसले का इंतज़ार : सेना प्रमुख रावत

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बयान दिया था कि मोदी सरकार का अब अगला एजेंडा पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में मिलाना है। इस बयान पर सेना प्रमुख ने कहा है कि भारतीय सेना हमेशा तैयार है। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि इस तरह मामलों में सरकार कदम कदम उठाती है। भारत सरकार के आदेश पर संस्थाएं काम करती हैं। उन्होंने कहा कि सेना इसके लिए हमेशा तैयार है। ज्ञात हो कि जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मोदी सरकार के…

J&K में 92% हिस्से में कोई प्रतिबंध नहीं और कुलभूषण जाधव पर भारत दोबारा ICJ जाएगा : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। कुलभूषण जाधव को दोबारा काउंसलर एक्सेस देने से मना करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम कोशिश करते रहेंगे कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के निर्णय का पूरी तरह से पालन हो। सभी मुद्दों के हल होने की उम्मीद है। करतारपुर साहिब पर कई मुद्दों पर असहमति है। पाकिस्तान ने दोबारा काउसलर एक्सेस नहीं दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले पर भारत ने कहा है कि भारत डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए पाकिस्तान के संपर्क में बना…