देश भर में अटकी आवासीय परियोजनाओं में जान फूंकने के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, 25 हजार करोड़ देने का फैसला

नई दिल्ली। सरकार ने अटकी आवासीय परियोजनाओं में फंसे मकान खरीदारों और रीयल एस्टेट कंपनियों को बुधवार को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 1,600 अटकी पड़ी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिये 25,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी दी है। इससे देशभर में 4.59 लाख आवासीय इकाइयों को पूरा करने में मदद मिलेगी और सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सकेगा। PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को…

उच्चतम न्यायालय के फैसला के पूर्व प्रधानमंत्री मोदी की मंत्रियों को नसीहत, बोले- अयोध्या पर अनावश्यक बयानबाजी से बचें सौहार्द बनाए रखें

नई दिल्ली। अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने से पहले बुधवार को PM नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से इस मुद्दे पर अनावश्यक बयान देने से बचने और देश में सौहार्द बनाए रखने को कहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यहां मंत्रिपरिषद की एक बैठक में प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों से कहा कि देश में सौहार्द बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी से बचने को कहा। गौरतलब है कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त…

2 चक्रवाती तूफान ‘महा’ और ‘बुलबुल’ से घिरा भारत, अलर्ट पर कई जिले, पढ़िए कहाँ पड़ेगा कितना असर

नई दिल्ली। इस समय भारत के 2 समुद्रों में दो भयानक चक्रवाती तूफान उठ रहा है। एक तरफ अरब सागर में चक्रवाती तूफान ‘महा’ और बंगाल की खाड़ी में ‘बुलबुल’ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत इन दोनों तूफानों से घिर गया है। हालांकि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘महा’ केंद्र शासित प्रदेश दीव के पास गुजरात तट पर गुरुवार को टकराने से पहले कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इससे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। साथ में 90 किलोमीटर प्रति घंटे…

भारत क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) समझौता में PM मोदी का सख्त रुख!, नहीं बनेगा भारत हिस्सा, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली। RCEP भारत क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता में शामिल नहीं होगा। सूत्रों की मानें भारत ने भारत क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) समझौते में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। PM मोदी ने भारत की प्रमुख चिंताओं को लेकर समझौता नहीं करने का फैसला किया है। भारत के हितों से किसी भी तरह के समझौता नहीं होगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा हालात में भारत का मानना है कि उसका आरसीईपी में शामिल होना उचित नहीं होगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि अनसुलझे मुद्दों…

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं, चीन को इस पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए : रवीश कुमार

नई दिल्ली। एक बार फिर जम्मू-कश्मीर पर चीन के बयान का भारत ने करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जम्मू -कश्मीर और लद्दाख पर चीन के बयान की निंदा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश(Union territory) का दर्जा देना भारत का अंदरूनी मामला है। इसलिए चीन को इससे दूर रहना चाहिए। मंत्रालय की तरफ से ये भी कहा गया है कि चीन का भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों पर कब्ज़ा है। 1963 में पाक और चीन के बीच करार हुआ था।…

भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का श्रेय लौह पुरुष सरदार पटेल की सियासी और कूटनीतिक क्षमता को जाता है : श्री शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि आर्टिकल 370 और अनुच्छेद 35ए जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का प्रवेशद्वार थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे रद्द कर उस रास्ते को बंद कर दिया है। Flagged off #RunForUnity from Major Dhyan Chand National Stadium, New Delhi. pic.twitter.com/K5AeXTfC49 — Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) October 31, 2019 श्री शाह ने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर का बाकी देश के साथ एकीकरण का सरदार वल्लभभाई पटेल का अधूरा सपना पांच अगस्त को पूरा हुआ जब अनुच्छेद…

राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिवाली के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, दिवाली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। आइए इस दिन को हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्जवलित करते हुए मनाएं और खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का…

दिल्ली में नियमित होंगी अवैध कॉलोनियां, MTNL, BSNL में होगी विलय,जानें मोदी केबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बुधवार को आयोजित केंद्रीय केबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए। सरकार ने दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला किया। बैठक में इस प्रस्ताव पर मोहर लगी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसका ऐलान किया। इसके अलावा कुछ और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सरकार ने रबी की फसलों के समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है। #Petrol रिटेल आउटलेट्स नयी कम्पनियां भी खोल सकती है। इन आउटलेट्स में बाकि सारे फ्यूल #Petrol ,#Diesel, #LNG , #CNG और इलेक्ट्रिकल चार्जिंग के लिए…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं लेंगे भाग गुटनिरपेक्ष देशों के शिखर सम्मेलन में

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 अक्टूबर को आयोजित गुट निरपेक्ष देशों के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। ये लगातार दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी शामिल नहीं हो रहे हैं। आपकोज्ञात हो कि भारत गुट निरपेक्ष आंदोलन का संस्थापक सदस्य हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस बार गुट निरपेक्ष सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुट निरपेक्ष सम्मेलन अजरबैजान के बाकू में 25-26 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। NAM समिट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूर रहने को लेकर भारत की विदेश नीति में बदलाव…

पाकिस्तान के मंत्री की परमाणु बम की धमकी पर राजनाथ सिंह बोले, भारतीय सेना किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम

नई दिल्ली। नई दिल्‍ली में सेना भवन में नौसेना के कमांडरों की कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नौसेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरती है कि 26/11 दोबारा नहीं हो। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी किसी देश के खिलाफ नहीं रहा है, भारत ने कभी भी दुनिया के किसी भी देश पर हमला नहीं किया है, भारत ने कभी भी बलपूर्वक एक इंच भूमि का अधिग्रहण नहीं किया है, लेकिन हमारे सशस्त्र बलों के पास उन लोगों को जवाब देने…