संसद में उठा हैदराबाद पशु चिकित्सक का मुद्दा, राजनाथ बोले- अपराधियों को सबसे कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए

हैदराबाद। आज दिन भर तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या पर देशभर में रोष और गुस्सा रहा। देश के कई इलाकों में इसे लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे वंही देश की संसद लोकसभा और राज्यसभा में सदस्यों ने यह मामला उठाया गया। संसद में सरकार की ओर से जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस कृत्य ने पूरे देश को शर्मसार किया है, इसने सभी को आहत किया है। अभियुक्तों को उनके अपराध के लिए सबसे कठोर सजा दी जानी चाहिए कहा। राजनाथ…

नवंबर महीने में GST कलेक्शन 6 फीसदी बढ़कर पहुंचा एक लाख करोड़ के पार

नई दिल्ली। माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह तीन महीने के बाद नवंबर में पुन: एक लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार किया। नवंबर में GST संग्रह एक साल पहले इसी माह की तुलना में छह प्रतिशत बढ़कर 1.03 लाख करोड़ रुपये रहा। इससे पहले अक्टूबर में GST संग्रह 95,380 करोड़ रुपये था। पिछले साल नवंबर में 97,637 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। GST revenue collection for November stands at Rs. 1,03,492 crore, crossing the Rs 1 lakh crore mark once again; 3rd highest monthly collection since #GST…

भारतीय अर्थव्यवस्था को लगा एक और बड़ा झटका, दूसरी तिमाही GDP ग्रोथ रेट 4.5 प्रतिशत पहुंची

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय सुस्ती के दौर से गुजर रही है। सरकार की ओर से पिछले कुछ समय से इसे पटरी पर लाने की तमाम कोशिश हो रही है, लेकिन बात नहीं बन पा रही। अब इसे लेकर एक और झटका लगा है। देश में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत पर रह गयी। एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में आर्थिक…

SPG सिर्फ प्रधानमंत्री की करेगी हिफाजत, लोकसभा ने संशोधन विधेयक को दी मंजूरी

नई दिल्ली। लोकसभा ने कांग्रेस के वाकआउट के बीच विशेष सुरक्षा समूह “SPG” अधिनियम संशोधन विधेयक को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी जिसमें प्रधानमंत्री और उनके साथ निवास करने वाले उनके निकट परिवार के सदस्यों को ही एसपीजी सुरक्षा का प्रावधान किया गया है। निचले सदन में विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सहित विपक्ष सदस्यों की उन चिंताओं को बेबुनियाद बताया जिसमें कहा गया था कि गांधी परिवार की सुरक्षा के संबंध में राजनीति के तहत काम किया गया है। शाह…

SPG संशोधन बिल लोकसभा में हुआ पास, गांधी-वाड्रा कांग्रेस पर अमित शाह के बयान के बाद कांग्रेस का सदन से वॉक आउट

नई दिल्ली। आज लोकसभा में SPG संशोधन बिल ध्वनिमत से पास हुआ, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘चंद्रशेखर जी की सुरक्षा ले ली गई लेकिन कोई कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ नहीं बोला, नरसिम्हरा राव की सुरक्षा चली गई, किसी ने चिंता नहीं दिखाई। आईके गुजराल की सुरक्षा हत्या के धमकी के बाद ली गई। चिंता किसकी थी, देश के नेतृत्व की या एक परिवार की?’ Can you guess the SPG protectee (now former) here? pic.twitter.com/Us5AcUeS8b — BJP (@BJP4India) November 27, 2019 इस दौरान कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट कर…

प्रधानमंत्री मोदी ने देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को दी बधाई

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के तुरंत बाद ही PM नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को बधाई दी और कहा कि मुझे विश्वास है कि वे दोनों महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे। Congratulations to @Dev_Fadnavis Ji and @AjitPawarSpeaks Ji on taking oath as the CM and Deputy CM of Maharashtra respectively. I am confident they will work diligently for the bright future of Maharashtra. — Narendra Modi (@narendramodi) November 23, 2019 आपको बता दें कि शनिवार सुबह 8 बजकर…

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर, फडणवीस ने CM और अजित पवार ने डिप्टी CM पद की ली शपथ

मुंबई। आज सबेरे महाराष्ट्र की राजनीति में एक-एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला महाराष्ट्र में सियासी गतिरोध के चलते आज तड़के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस के साथ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने भी डिप्टी CM पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार को महाराष्ट्र के क्रमश: मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भरोसा जताया कि ये दोनों नेता महाराष्ट्र के…

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने की PM मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने बुधवार को PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने ट्वीट किया कि मेरे दोस्त टोनी एबॉट के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। उनके जज्बे और ऊर्जा को देखकर बहुत अच्छा लगा। वह भारत-ऑस्ट्रेलिया के सहयोग को और सुदृढ़ करने के हिमायती हैं। मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर हुई मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। Had an excellent interaction with my friend, @HonTonyAbbott. Great to see his passion and energy on issues he believes in. He is a strong votary…

NRC पूरे देश में करेंगे लागू, किसी भी धर्म के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है : अमित शाह- बोले राज्य सभा में

नई दिल्ली। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) मुद्दे पर विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि NRC में धर्म के आधार पर लोगों को बाहर करने का कोई प्रावधान नहीं है। सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल अलग है। उन्होंने कहा कि NRC के आधार पर नागरिकता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी और इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि भारत के सभी नागरिक चाहे वे किसी भी धर्म के हों, NRC सूची में शामिल होंगे। NRC…

हंगामे के साथ शीतकालीन का 250वां सत्र आज से शुरू, लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने की जमकर नारेबाजी, J&K से लेकर फसलों के नुकसान के लिया पहले दिन कई दलों ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही प्रारंभ होते ही हंगामा शुरू हो गया। जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर कांग्रेस तथा महाराष्ट्र में किसानों की स्थिति को लेकर शिवसेना के सदस्यों ने अलग अलग मुद्दों को लेकर सदन में नारेबाजी की। सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान की धुन बजाये जाने के साथ शुरू हुई। इसके बाद चार नए सदस्य.. प्रिंस राज, हिमाद्री सिंह, श्रीनिवास दादा पाटिल और डीएम काथिर आनंद को शपथ दिलाई गयी। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज एवं अरूण जेटली…