किसी भी राज्य को नागरिकता कानून लागू करने से इनकार करने का हक नहीं है: केंद्र सरकार

नई दिल्ली। केंद्र के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकारों को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019, को लागू करने से इनकार करने का अधिकार नहीं है क्योंकि यह कानून संविधान की सातवीं अनुसूची की केंद्रीय सूची के तहत बनाया गया है। यह बयान तब आया है जब पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने घोषणा की कि यह कानून असंवैधानक है और उनके संबंधित राज्यों में इसके लिए कोई जगह नहीं है। गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘राज्यों को ऐसे किसी…

पासपोर्ट पर कमल का निशान राष्ट्रीय पुष्प है , विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, पढ़े… पूरा मालमा……

नई दिल्ली। नए पासपोर्ट पर कमल का निशान छापने को लेकर विपक्षी सदस्यों द्वारा लोकसभा में उठाए गए सवाल के एक दिन बाद गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह फर्जी पासपोर्ट का पता लगाने और सुरक्षा मजबूत करने की विशेषताओं का हिस्सा है एवं अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों का भी बारी-बारी से इस्तेमाल किया जाएगा। कांग्रेस सदस्य एमके राघवन ने केरल के कोझिकोड में बांटने के लिए आए नए पासपोर्ट पर कमल का निशान होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक अखबार ने इस खबर को प्रकाशित किया…

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक बना कानून

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 (CAB) को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार गुरुवार को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही यह कानून लागू हो गया है। इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना…

CAB को संसद से मंजूरी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर छाए गृह मंत्री अमित शाह, लोग कह रहे हैं #MotaBhaiRoxx

नई दिल्ली(न्यूज़ डेस्क)। हाल ही में बहुप्रतीक्षित नागरिकता संशोधन विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह छाए हुए हैं। ट्विटर हो या फेसबुक हर जगह लोग अमित शाह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही साथ यूजर्स अमित शाह के बयानों को भी शेयर कर रहे हैं। चलिए आपको दिखाते हैं यूजर्स के कुछ मजेदार ट्वीट। After the abrogation of article 370 and 35 A, #CAB2019 is another achievement for #Amit_Shahprobably the best Home Minister after Sardar Patel 🇮🇳🇮🇳#MotaBhaiRoxx 🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/hgcEP2xeZZ…

असम समेत पूर्वोत्तर को PM मोदी ने ट्वीट कर किया आश्वस्त, आपकी संस्कृति और पहचान को रखेंगे संरक्षित

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB)के खिलाफ पूर्वोत्तर असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बड़ी संख्या में लोग बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों जारी के बीच PM नरेंद्र मोदी ने असम के लोगों को आश्वस्त किया है कि इनके पहचान को और बढ़ाया जाएगा। PM मोदी ने ट्वीट किया कि मैं असम के अपने भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के पारित होने के बाद उन्हें चिंता करने की कोई बात नहीं है। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं-कोई भी…

मोदी सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, नागरिकता संशोधन विधेयक राज्यसभा में भी पास, पक्ष में 125 और विपक्ष में पड़े 105 वोट

नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) विधेयक (CAB) को संसद की मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 125 वोट और विरोध में 105 वोट पड़े। लोकसभा में यह विधेयक पहले ही पास हो चुका है। राज्यसभा ने नागरिकता संशोधन विधेयक को प्रवर समिति में भेजे जाने के माकपा सदस्य के के रागेश के प्रस्ताव को मतविभाजन के बाद 99 के मुकाबले 124 मतों से खारिज किया। सभी राज्यों में यह बिल लागू होगा। A landmark day for India and our nation’s ethos of compassion and brotherhood! Glad that…

गरमा-गरम बहस के बाद देर रात 12 बजे लोकसभा से नागरिक संशोधन बिल पास- पक्ष में पड़े 311 वोट

नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार देर रात 12 बजे लोकसभा में पारित हो गया दिन भर चली गहमा-गहमी आरोप-प्रत्यारोप के बीच 12 घंटे चली बहस के बाद हुए मतदान में विधेयक के पक्ष में 311 जबकि विरोध में 80 वोट पड़े। अब यह विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुस्लिमों का इस बिल से कोई वास्ता नहीं है। यह विधेयक कहीं से भी असंवैधानिक नहीं है और अनुच्छेद-14 का उल्लंघन नहीं करता। यह केवल…

स्वयंभू बाबा नित्यानंद पर सरकार ने कसा शिकंजा, पासपोर्ट रद्द, नए अर्जी भी खारिज

नई दिल्ली। विवादास्पद भगोड़े स्वयंभू बाबा नित्यानंद को लेकर भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने विवादास्पद स्वयंभू बाबा नित्यानंद का पासपोर्ट रद्द कर दिया है और नये पासपोर्ट की उसकी याचिका भी खारिज कर दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह भी कहा कि मंत्रालय ने विदेशों में स्थित सभी मिशनों और पोस्टों को नित्यानंद के बारे में सतर्क कर दिया है। गुजरात पुलिस ने पिछले दिनों बताया था कि स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है।…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बढे प्याज के दाम पर गरमाई सियासत पर पी चिदंबरम को दिलाया ये 7 साल पुराना बयान, जानें क्या कहा…..

नई दिल्‍ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिना नाम लिए पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम पर निशाना साधते हुए प्याज और लहसुन न खाने वाले बयान पर हो रही आलोचना पर सीतारमण ने कहा कि ये आलोचना अर्थव्यवस्था की है और ये सरकार लगातार बता रही है कि क्या कदम उठाए गए हैं, लेकिन एक आरोप लगाना कि ये सरकार Elitist (उच्छिष्टवर्गवाद) है तो इसका जवाब मैं देती हूं। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने पी. चिदंबरम का सात साल पुराना बयान याद दिलाया। Union Minister Nirmala Sitharaman in Rajya Sabha:…

हैदराबाद रेप मर्डर केस पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- …तो दुष्कर्मी की आयु पर पुनर्विचार किया जाए

नई दिल्ली। हैदराबाद रेप मर्डर केस पर चिंता जाहिर करते हुए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि अगर जघन्य अपराध जारी रहते हैं तो सजा देने के लिए दुष्कर्मी की आयु के मुद्दे पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस समय पूरे देश में वर्ष 2012 में हुए निर्भया केस की तरह हैदराबाद में एक डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप और हत्या को लेकर हल्ला मचा हुआ है। राज्यसभा के सभापति नायडू ने भी इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। नायडू ने राज्यसभा की…