देश में आज से प्रभावी हुआ नागरिकता संशोधन कानून (CAA), चार राज्यों को मिली छूट, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के लिए देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ संशोधित नागरिकता कानून आज से पूरे देश में प्रभावी हो गया है। ज्ञात हो कि इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी। कानून के मुताबिक इन…

चुनाव में ख़ारिज हो चुके दल अपने निहित स्वार्थों के लिए छात्रों का उपयोग कर रहे हैं : प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पांच जनवरी को हुई हिंसा की दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही जांच में स्पष्ट हुआ है कि वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र घटना में शामिल थे। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाकपा, माकपा, आप जैसे दलों को लोकसभा चुनाव में खारिज कर दिया गया और अब वे अपने निहित स्वार्थों के लिए छात्रों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों से अपना आंदोलन समाप्त कर शैक्षणिक सत्र…

JNU हिंसा मामले में फंसी छात्रसंघ अध्यक्षा आइशी घोष, दिल्ली पुलिस ने 9 संदिग्ध हमलावरों के दिखाए फोटो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने नौ संदिग्धों की तस्वीर जारी करके दावा किया कि JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष उनमें से एक थीं। पुलिस ने कहा कि नौ में से सात वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े हैं, जबकि दो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े हैं। हमलावरों के रूप में नाम लिए जाने के बाद जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा कि मेरे पास भी सबूत हैं कि किस प्रकार मुझ पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली…

जो देश अल्पसंख्यकों का ध्यान नहीं रख सकते उन्हें दूसरों को उपदेश नहीं देना चाहिए : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। लाहौर के नजदीक गुरद्वारा ननकाना साहिब की बेअदबी और पेशावर में एक सिख व्यक्ति की हत्या को लेकर भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि जो देश अपने अल्पसंख्यकों का ध्यान नहीं रख सकते, उन्हें दूसरों को इस बारे में उपदेश नहीं देना चाहिए। पाकिस्तान में एक भीड़ ने शुक्रवार को एक गुरुद्वारे पर कथित रूप से हमला कर दिया था, जहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। वहीं पिछले हफ्ते उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के शहर पेशावर में 25…

प्रधानमंत्री मोदी ने 20-21बजट से पहले अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक, आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के उपायों पर चर्चा

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष 2020-21 के आम बजट से पहले अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ नीति आयोग में बृहस्पतिवार को बैठक की। समझा जाता है कि इस बैठक में आर्थिक वृद्धि को गति देने के उपायों और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई। यह बैठक ऐसे समय आयोजित की गई, जबकि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर के गिरकर पांच प्रतिशत पर आने का अनुमान सरकार ने लगाया है। इस उच्चस्तरीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री…

देश में ट्रेड यूनियन हड़ताल का मिला-जुला रहा असर, बैंकिंग सेवाँए रही प्रभावित, पढ़ें….किन राज्यों में हुआ जनजीवन प्रभावित, कई राज्यों में कोई असर नहीं

नई दिल्ली। आज केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का बुधवार को कई प्रकार की बैंकिंग सेवाओं पर देश भर में असर दिखा लेकिन आवश्यक सेवाएं सामान्य रहीं । बंगाल और केरल में तथा पूर्वोत्तर राज्य असम में हड़ताल से सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा। यूनियनों ने केंद्र की आर्थिक नीतियों को मजदूर और जनविरोधी बताते हुए इस एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया है। बुधवार को अधिकांश जगह बैंकों की शाखाएं खुली हुई थीं लेकिन बैंक कर्मचारियों के हड़ताल का समर्थन करने से देश में कई जगह बैंकों…

ईमानदार करदाताओं को परेशानी से बचाने, कदम उठा रही है सरकार: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार कराधान प्रणाली के सरलीकरण तथा ईमानदार करदाताओं को किसी तरह परेशानी से बचाने को कदम उठा रही है। सीतारमण ने मंगलवार को कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार GST दाखिल करने की प्रणाली को बेहतर करने के लिए सुझावों को सुनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार को विभिन्न अंशधारकों से जो सुझाव मिले हैं उनके आधार पर कराधान प्रणाली को सरल करने के लिए कदम उठाए जा…

राहुलगाँधी, प्रियंका और केजरीवाल ने लोगों को गुमराह कर भड़काया दंगा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर लोगों को गुमराह करने और दंगा भड़काने का आरोप लगाया। शाह ने कहा, ‘‘ मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं …क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जो दिल्ली में दंगे करवाए ?’’ भाजपा के पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘ विपक्षी कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर…

भारतीय रेलवे का नए साल में रेलयात्रियों को तोहफा, अब सारी सुविधाएं हेल्पलाइन नंबर 139 पर ही

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने वर्ष 2020 में यात्रियों को अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे ने नए साल में बड़ा कदम उठाया है। अब सभी तरह की सुविधाएं, पूछताछ और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 ही काम करेगा। इसके चलते अब यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, हेल्पलाइन नंबर 182 बरकरार रहेगा। PIB ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। "हर सफर होगा सुरक्षित और फाइन, जब होगा साथी वन थ्री नाइन " यात्रा…

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर विदेशों में चल रहे फेक न्यूज से सरकार चिंतित, विदेशी मीडिया में सरकार रखेगी पक्ष, जारी किये निर्देश

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कानून को लेकर विदेशी मीडिया में झूठी और भ्रामक खबरें छापी जा रही हैं। विदेशी मीडिया में नागरिकता कानून को लेकर आ रही खबरों पर अब सरकार और सत्तरूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों सक्रिय हो गई हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए PMO की ओर से विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री कायार्लय की ओर से दिए गए निर्देश में कहा गया है कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास…