वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस माह अपनी भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं और उन्होंने संकेत दिए कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात के अहमदाबाद भी जाएंगे और वहां एक स्ट्रेडियम में मोदी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस द्वारा ट्रंप की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
तीन तलाक, धारा 370 और राम मंदिर के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड की बारी? जानें क्या है ये कानून
नई दिल्ली। आज दिल्ली की जनता किसे तख्त पर बिठाएगी इसको लेकर मतगणना जारी है। लेकिन संसद के बजट सत्र ने भी हलचल तेज कर दी है। देर शाम को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। व्हिप जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अटकलबाजी चलने लगी है और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही लोगों के जेहन में यह सवाल…
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर, दिल्ली-अहमदाबाद में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर रहेंगे। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत के PM नरेंद्र मोदी से मिलने जाएंगे। यह यात्रा अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों को उजागर करेगी। व्हाइट हाउस ने आगे कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प नई दिल्ली और अहमदाबाद की यात्रा करेंगे, जो कि PM मोदी के गृह राज्य गुजरात…
बजट सत्र के पहले चरण के अंतिम दिन, BJP राज्यसभा में करने जारी है कुछ ख़ास, व्हिप जारी कर सांसदों को दिये उपस्थित रहने के आदेश
नई दिल्ली। मंगलवार यानी कल बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम दिन है। इस बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा के सभी सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। इस व्हिप के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। क्या मोदी सराकर फिर कोई नया बिल सदन में लाने जा रही है? बीजेपी सांसदों को जारी पत्र में लिखा है, ‘बीजेपी के सभी राज्यसभा सांसदों को सूचित किया जाता है कि मंगलवार को सदन में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा…
DGCA ने 15 जनवरी के बाद चीन गए लोगों का भारत आने पर लगाया प्रतिबंध, बिहार में एक संदिग्ध को अस्पताल में किया भर्ती
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कोरोनावायरस को ध्यान में रखकर 15 जनवरी ,2020 के बाद चीन गए लोगो के वापस भारत आने की इजाजत पर प्रतिबंध लगा दिया है। ज्ञात हो कि चीन में अब तक कोरोनावाइरस से 803 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक महीने पहले चीन से लौटे छात्र टार्जन कुमार को कोराेनावायरस का संदिग्ध मानते हुए बिहार में गया के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीनियर रेजिडेंट हेमंत कुमार ने बताया कि छात्र को सर्दी और खांसी है,…
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में मोदी का राहुल पर पलटवार, बोले- मै अगले 6 महीने ज्यादा सूर्य नमस्कार कर पीठ को हर डंडा सहने लायक मजबूत बनाऊंगा
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए प्रस्ताव पर लोकसभा को संबोधित किया। लोकसभा में अभिभाषण पर संबोधन के दौरान PM मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। PM मोदी ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाया कि अगर इनकी सोच और गति से चलते तो न राम मंदिर का मसला सुलझता और न ही जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटता। पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसा और कहा कि हम भी आप लोगों के रास्ते पर चलते, तो राम जन्मभूमि आज भी विवादों में रहती। आपकी…
DEF EXPO 2020 : PM मोदी ने कहा, भारत विश्व शांति का पक्षधर रहा है, भारत की डिफेंस महत्वाकांक्षा किसी देश के खिलाफ नहीं
लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी ने आज लखनऊ में 11वें डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने लखनऊ के वृंदावन इलाके में आयोजित हो रहे अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। प्रत्येक दो साल पर आयोजित होने वाले इस एक्सपो में भारत के रक्षा निर्माण के वैश्विक हब के तौर पर उभारने की क्षमता को प्रदर्शित किया जाएगा। इस एक्सपो में 70 देशों और 172 विदेशी आयुध उपकरण निर्माता कम्पनियों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, एक्सपो में 100 से ज्यादा कम्पनियां अपने हथियारों की नुमाइश…
पीएम मोदी ने संसद में किया ट्रस्ट के नाम का ऐलान, ‘‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’’ होगा नाम, योजन तैयार अयोध्या में होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण
नई दिल्ली(बीएनएस)। राम जन्म भूमि के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 87 दिन बाद केद्र सरकार ने ‘‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’’ नाम के एक ट्रस्ट की घोषणा की है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद संसद में की। PM मोदी ने कहा कि करोड़ों देशवासियों की तरह ही मेरे हृदय के करीब है श्री राम, इस विषय पर बात करना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। ये विषय श्रीराम जन्म भूमि से जुड़ा हुआ है। यह विषय है अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर से जुड़ा हुआ…
कांग्रेस सहित विपक्ष दल वोट बैंक की राजनीति चलते समस्याएं खड़ा करती है, मोदी सरकार नये भारत के निर्माण में जुटी: सांसद प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली। कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों पर वोट बैंक की राजनीति करने और जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा कि विपक्षी पार्टियां अनुच्छेद 370, 35ए, दिल्ली की अनधिकृति कालोनियों से जुड़ी समस्याएं खड़ी करती हैं जबकि मोदी सरकार इन समस्याओं का सामाधान निकालने के साथ नये एवं मजबूत भारत का निर्माण करने में लगी हुई है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा की शुरूआत करते हुए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा…
अमित शाह ने बताया जन-जन वाला बजट, बोले- होगी किसानों की आय दोगुनी, करदाताओं को मिलेगी अभूतपूर्व राहत
नई दिल्ली(बीएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2020- 21 में किसानों की आय दोगुनी करने के मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करेगा और करदाताओं को अभूतपूर्व राहत देगा। शाह ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर कहा कि 100 लाख करोड़ रूपये के बजट आवंटन से देश में विश्वस्तरीय राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह, हवाई अड्डे, मेट्रो का निर्माण होगा। इससे न केवल आम आदमी के जीवन में सुधार आएगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मोदी सरकार द्वारा देश में मूलभूत ढांचे के लिए…
