नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने LAC पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से साथ हुई झड़प पर साफ शब्दों में कहा कि भारतीय जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कोरोना संकट पर 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने कहा कि शहीद जवानों पर देश को गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगा। हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है, और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
कोविड-19 : देश में कोरोना वायरस से एक दिन में दर्ज हुई 2003 मौतें, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर साढ़े तीन लाख के पार पहुंची
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने देश में कहर मचा रखा है। पिछले 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा मौतें दर्ज हुई हैं, जोकि अब तक सबसे अधिक हैं। वहीं, कोविड-19 से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या बुधवार को साढ़े तीन लाख के पार पहुंच गई। हालांकि, आधे से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र और दिल्ली ने पिछले 24 घंटे में पुराने आंकड़े को अपडेट किया है यानी जो मौतें पहले हो गई थीं लेकिन दर्ज नहीं हुई थीं । जैसे दिल्ली…
LAC गालवन घाटी में हुई हिंसक झड़प में कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 भारतीय जवान शहीद, चीन के 43 सैनिक हताहत, बॉर्डर पर अलर्ट
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए । पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है । सेना ने शुरू में मंगलवार को कहा कि एक अधिकारी और दो सैनिक शहीद हुए । लेकिन, देर शाम बयान में कहा गया कि 17 अन्य सैनिक “जो अत्यधिक ऊंचाई पर शून्य से नीचे…
हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उतनी ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने की दिशा में लगातार काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उतनी ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की चर्चा से आगे की रणनीति तय करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, सिक्किम सहित…
मोदी है तो मुमकिन है को फलीभूत करते हुए महज एक महीने में वो कर दिखाया जो काम 70 साल में ना हुआ, PM केयर्स फंड से ख़रीदे 50 हजार वेंटीलेटर
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि नामुमकिन को भी मुमकिन करने वाले की है। उन्होंने जो काम सत्तर साल में नहीं हुआ उसको एक महीने के भीतर कर दिखाया है। उन्होंने PM केयर्स फंड के माध्यम से देश के अस्पतालों को एक महीन के भीतर 50 हजार वेंटीलेटर उपलब्ध कराकर इसका पुख्ता प्रमाण दिया है। 13 मई, 2020 को PM केयर्स फंड से 50 हजार वेंटीलेटर के लिए 2 हजार करोड़ रुपये जारी किए गये थे। उसके बाद कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मोदी सरकार ने वेंटीलेटर…
कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने मोदी सरकार ने संभाला मोर्चा, जानिए दिल्ली को कोरोना मुक्त बनाने वाले 10 अहम फैसले
न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और केजरीवाल सरकार के हाथ खड़े करने के बाद अब मोदी सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली और महाराष्ट्र के हालात को लेकर काफी चिंतित है। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मैदान में उतारा है। रविवार को अमित शाह ने मुख्यमंत्री केजरीवाल, स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों और एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के साथ चर्चा की। इस बैठक में कोरोना मुक्त दिल्ली…
Google पर भारत के नक्शे से पूरा का पूरा लद्दाख और POK गायब, खुद देखिए आप …..
नई दिल्ली। गूगल ट्रेंड्स में जो भारत का नक्शा दिखाया जा रहा है, उसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के साथ ही लद्दाख का पूरा का पूरा हिस्सा ही गायब है। जिसे गंभीर मामला बताया जाता है। गूगल की पैठ विश्व के लगभग तमाम देशों में है। लिहाजा इस तरह के आधिकारिक नक्शा के जारी होने से दुनिया में गलत संदेश जाने का खतरा है। हालांकि गूगल के खिलाफ भारत सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हाल ही में भारत सरकार ने लद्दाख को अलग केंद्र…
मोदी सरकार ने पूरी कर दी विपक्ष की बड़ी मांग, PM केयर्स फंड का होगा ऑडिट, दिल्ली की इस फर्म को मिली जिम्मेदारी
नई दिल्ली। PM केयर्स फंड के ऑडिट के लिए दिल्ली की एक फर्म को जिम्मा सौंपा गया है। लाइव मिंट की खबर के मुताबिक दिल्ली स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म SARC & Associates प्रधानमंत्री की नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति (पीएम केयर) फंड का ऑडिट करेगा। स्वतंत्र ऑडिटर को तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है। फंड पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के सेट में दिए गए विवरण के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष के अंत में पीएम केयर्स फंड का ऑडिट किया जाएगा। यह नियुक्ति इसलिए और भी महत्वपूर्ण…
भारत-चीन सीमा पर स्थिति नियंत्रण में, वार्ता से सभी मतभेद सुलझ जाएंगे : सेना प्रमुख जनरल नरवाणे
देहरादून। सेना प्रमुख जनरल MM नरवणे ने शनिवार को कहा कि चीन के साथ लगी देश की सीमा पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच जारी वार्ता से सभी मतभेद सुलझ जाएंगे। जनरल नरवणे ने यहां भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहूंगा कि चीन के साथ हमारी सीमाओं पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हम श्रृंखलाबद्ध बातचीत कर रहे हैं जो कोर कमांडर स्तर की वार्ता से शुरू हुई…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जून को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए आप भी भेजें अपने विचार एवं सुझाव
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने 28 जून को देशवासियों के साथ ‘मन की बात’ करेंगे। उन्होंने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। आप 1800-11-7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। फोन लाइन 24 जून तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही नमो एप या माईगॉव पर…
