नई दिल्ली। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस बार ‘मोदी 3.0’ की सरकार में 71 केंद्रीय मंत्रियों को जगह मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री समेत 72 मंत्रियों में से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। https://x.com/DDNewsHindi/status/1800174336915251326 वहीं, सोमवार यानी आज (10 जून) शाम 5 बजे नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई। जिसके बाद कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की घोषणा की गई। खास…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
PM Modi Oath ceremony: मैं नरेंद्र दामोदरदास… श्री मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी; कैबिनेट में किसे मिली जगह…देखें पूरी लिस्ट….
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं। बहुत कम ही लोगों ने सोचा होगा कि भाजपा का कोई नेता यह उपलब्धि हासिल कर सकेगा। पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल में जनादेश पूर्व के दो कार्यकालों की तरह नहीं मिला है। इस बार के लोकसभा चुनाव में…
NDA 3.0: 9 जून को: नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली होगी 18वीं लोकसभा, राष्ट्रपति से मिलने के बाद बोले PM नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली । पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक में सभी घटक दलों के समर्थन से नरेंद्र मोदी लोकसभा के नेता, भाजपा के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए। JDU और TDP ने पीएम पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री-जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। एनडीए संसदीय दल…
NDA: सरकार बनाने की कवायद तेज, NDA की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को चुना गया नेता, प्रस्ताव भी पास
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी सदस्यों ने गठबंधन नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया है। यह घटनाक्रम अगली सरकार के गठन पर चर्चा के लिए लोकसभा चुनाव नतीजों के एक दिन बाद 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधान मंत्री के आवास पर हुई एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद आया है। प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए सहयोगियों की बैठक में बिहार के सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के चंद्रबाबू नायडू, लोक…
Modi 3.0 : चुनावी नतीजों के बाद बोले PM Mod, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार तीसरी बार वापस आ रही है, जनता-जनार्दन का आभार : पीएम मोदी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राजग की तीसरी बार सरकार बननी तय है, भाजपा और राजग में पूर्ण विश्वास के लिए लोगों का आभार। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान में भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को हमारी चुनाव प्रणाली और उसकी विश्वसनीयता पर गर्व है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 1962 के बाद पहली बार कोई…
Avian influenza: देश में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की दस्तक! केंद्र ने एवियन इन्फ्लूएंजा को लेकर राज्यों से सतर्क रहने को कहा…एडवाइजरी जारी….
नई दिल्ली। केंद्र ने शुक्रवार को एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian Influenza) को लेकर सभी राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहा है। एवियन इन्फ्लूएंजा को बर्ड फ्लू (Bird Flu) भी कहा जाता है। निर्देश में कहा गया है कि पक्षियों और मुर्गियों की किसी भी असामान्य मौत के प्रति सतर्क रहें और तुरंत पशुपालन विभाग के साथ जानकारी साझा करें। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों/निजी चिकित्सकों को एवियन इन्फ्लूएंजा के संकेत और लक्षणों के बारे में बताएं। सभी पोल्ट्री फार्मों…
#madeInIndiaForTheWorld: इसरो का समर्थन और दृढ़ इच्छाशक्ति: चेन्नई के स्टार्ट-अप ने कैसे रचा रॉकेट का इतिहास, Agnikul Cosmos की हो रही तारीफ..
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को भारत में निजी अंतरिक्ष उपक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर घोषित किया, क्योंकि अग्निकुल कॉसमॉस ने अपने अग्निबाण रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह उपलब्धि नवंबर 2022 में स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विक्रम-एस लॉन्च के बाद किसी निजी भारतीय प्रक्षेपण यान की दूसरी परीक्षण उड़ान को चिह्नित करती है। अग्निबाण रॉकेट की यात्रा चुनौतियों से भरी नहीं थी, क्योंकि अग्निकुल कॉसमॉस ने शुरू में दो दिन पहले सबऑर्बिटल टेक्नोलॉजी डेमोस्ट्रेटर (SOrTeD) परीक्षण उड़ान को लॉन्च करने का प्रयास किया…
#LokSabhaElection2024: लोकसभा तीसरे चरण में किस राज्य की कौन सी सीट पर होगी वोटिंग..? यहां देखें पूरी सूची …; मतदान अवश्य करें 👆
न्यूज़ डेस्क(Bns)। लोकसभा चुनाव- 2024 के तीसरे चरण के तहत मंगलवार (7 मई) को 12 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि तीसरे चरण के चुनाव में 1,351 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन बीजेपी पहले ही गुजरात में सूरत सीट को निर्विरोध जीत चुकी है। ऐसे में अब केवल 93 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा, तीसरे चरण में जम्मू-कश्मीर की…
#SupremeCourt: नहीं होगा VVPAT पर्चियों का 100% मिलान, EVM से ही होगा चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सारी याचिकाएँ, बैलट पेपर की माँग भी रद्द..#S.Court ने और क्या बोला यहाँ देखें..
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (#SupremeCourt) ने वीवीपैट (वोटिंग पर्ची दिखाने वाली मशीन) वेरिफिकेशन की माँग पर बड़ा फैसला सुनाते हुए शुक्रवार (26 अप्रैल 2024) को इससे जुड़ी सारी याचिकाएँ खारिज कर दीं। इसके अलावा बैलेट पेपर की माँग को लेकर भी दर्ज याचिकाओं को रद्द किया गया। कोर्ट ने कहा कि मतदान ईवीएम मशीन से होगा और ईवीएम-वीवीपैट का 100 फीसद मिलान नहीं होगा। बता दें कि वीवीपैठ वेरिफिकेशन और बैलेट पेपर से जुड़ा यह फैसला जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनाया है। इस संबंध…
Lok Sabha Elections: 13 राज्य, 88 सीटें… दूसरे फेज के लिए आज मतदान, क्या है वोटिंग का समय, कौन-कौन उम्मीदवार? जानें- सबकुछ
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार…
