कोविड-19 : दिल्ली में सार्वजनिक स्थान पर थूकने-पेशाब करने पर ₹ 1,000 का जुर्माना, गुटखा-तंबाकू की बिक्री पर भी रोक

नई दिल्ली। नगर निकाय के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या पेशाब करते पाए जाने वाले लोगों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। शहर के तीनों नगर निगम और नई दिल्ली महानगरपालिका (NDMC) ने किसी भी व्यक्ति के थूकने या खुले में पेशाब करने को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। नगर निकायों की ओर से यह कदम कोविड-19 के प्रबंधन के संबंध में गृह मंत्रालय की ओर…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फैल रहा है कोरोना वायरस, अभी नहीं दी जाएगी लॉकडाउन से राहत: मुख्यमंत्री केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने फैसल किया है कि वह जारी लॉकडाउन में राहत नहीं देगी क्योंकि फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण का फैलना थमा नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यह जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार एक हफ्ते बाद फिर स्थिति का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि वायरस फैलना शुरू होने के बाद नियंत्रण क्षेत्रों को बढ़ा दिया गया है लेकिन आश्वस्त किया कि स्थिति काबू में है। उन्होंने कहा, “ऐसे मामले सामने आए हैं जहां उन…

कोविड-19 : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 15712 हुई, देशभर में 507 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1334 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना के संक्रमण से 27 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कोरोना वायरस का पता लगाने के लिये 3,86,791 टेस्ट किये गए, शनिवार को 37,173 टेस्ट किये गए। टीके और दवा के परीक्षण से संबंधित विज्ञान के मोर्चे पर काम करने के लिए एक उच्च स्तरीय कार्यबल रविवार…

मुरादाबाद में डॉक्टरों पर पत्थर फेंकने के आरोपी पर इनाम घोषित, पुलिस ने पुरे परिवार को डाला मोस्ट वांटेड सूची में

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डॉक्टरों और पुलिस पर पत्थर फेंकने के बवाल का मास्टर माइंड माना जा रहा कारोबारी डिल्लन अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। इसे देखते हुए पुलिस ने उसके बारे में सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि डिल्लन का कुनबा मोस्ट वांटेड हो गया है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर सीधे जानकारी दी जा सकती है। पुलिस सूचना देने वाले को सुरक्षा भी…

कोविड-19 : मानवता निश्चित रूप से कोरोना वायरस महामारी से उबर आयेगी : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। PM मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिये विभिन्न मंत्रालयों के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि मानवता निश्चित रूप से कोरोना वायरस महामारी से उबर आयेगी। स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट को पुन: जारी करते हुए मोदी ने लिखा, ‘‘दुनिया कोविड-19 के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रही है। मानवता निश्चित रूप से इस महामारी से उबर आयेगी।’’ स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट में कहा गया है कि, ‘‘1000 मीटर से बड़े आकार का भारतीय…

इलाज किये बिना मरीजों को लौटाने वाले अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मी पर होगी कार्रवाई : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

नई दिल्ली। कोविड-19 के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज के बगैर वापस लौटाये जाने की कई शिकायतें मिलने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि यदि ऐसे किसी भी मरीज को इलाज किये बिना वापस लौटाया जाता है तो इस मामले में अस्पताल और स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और यहां के प्रमुख केन्द्रीय अस्पतालों के, दिल्ली सरकार के अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों और एमसीडी के नगर आयुक्तों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए…

मोदी सरकार कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और कम से कम असुविधा सुनिश्चित करने में नहीं छोड़ रही कोई कसर: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार देश में कोरोना वायरस के फैलने के कारण उत्पन्न संकट से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है तथा RBI के कदमों से किसानों, मध्यम एवं लघु उद्यमों एवं मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी। अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने संबंधी रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) के कदमों पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि ऐसे कदमों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की पुष्टि होती है। गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा,…

असली ‘दंगल’ गर्ल बबिता फोगाट ने वीडियो जारी कर ‘तब्लीगी जमात’ पर उनके ट्वीट के बाद मचे हंगामे का दिया जवाब

भिवानी। कोरोना वायरस को लेकर पिछले दिनों जमातियों पर किए गए विवादित ट्वीट के बाद पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह अब भी ट्वीट में कही गयी अपनी बात पर कायम हैं। बबीता ने वीडियो में कहा, ‘‘ कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत-गलत मैसेज करने लगे, गालियां देने लगे और फोन करके धमकी देने लगे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगी कि मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं, जिन्हें सच सुनने में समस्या है वे अपने आप में सुधार लाकर सच सुनने…

कोविड-19 : कोरोना संकट में हम दुनियाभर में दवा भेज रहे और तो पाकिस्तान संकट के घडी में भी आतंकवाद : सेना प्रमुख नरवणे

श्रीनगर। एक ओर जहां भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना के खिलाफ जंग में जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान है जो इस संकट के घड़ी में भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की लगातार कोशिशें कर रहा है। बीते कुछ समय से सीमा पार से हो रहे आतंकी गतिविधियों पर सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया और कहा कि इस संकट के दौर में हम दुनियाभर में मेडिकल टीमें और दवाएं भेज कर…

सरकार ने लॉकडाउन 2.0 में दी कुछ नयी छूट, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों की अनुमति

नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन 2.0 में कुछ और क्षेत्रों को शुक्रवार को छूट दी। इनमें ग्रामीण इलाकों में निर्माण गतिविधियां और देशभर में पानी की आपूर्ति, साफ-सफाई, बिजली, गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों एवं सहकारी ऋण समितियों को काम करने की अनुमति देना शामिल हैं। केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को भेजे दिशा निर्देशों में कहा कि इमारती लकड़ियों वाले पेड़ों को छोड़कर जंगल के अन्य पेड़ों, इमारती लकड़ियों वाले पेड़ों को छोड़कर अन्य वनोत्पाद…