उत्तर प्रदेश में कोरोना योद्धाओं पर हमला पड़ेगा महंगा, 7 साल सजा व 5 लाख जुर्माना, योगी सरकार ने इस अध्यादेश को दी मंजूरी यंहा पढ़े ……..

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य कोरोना योद्धाओं के साथ मार-पीट तथा दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई के लिये बुधवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दी। प्रधान सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने बुधवार को राज्य जन स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अध्यादेश, 2020 को मंजूरी प्रदान की, जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मचारियों पर हमला करने वालों या उनसे दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गृह मंत्री के सुझाव को दी सहमति, अब मई महिने में सभी शनिवार और रविवार को रहेगा लाॅकडाउन

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सुझाव को सहमति प्रदान कर दी है। जिसमें उन्होंने प्रदेश में मई महिने के सभी शनिवार और रविवार को प्रदेश में लाॅकडाउन करने का सुझाव दिया है। चालू मई महिने के सभी शनिवार और रविवार को अब पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस लाॅकडाउन में सब्जी, दूध, चिकित्सा सहित अन्य अत्यावश्यक सेवाओं को चालू रखने को कहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गृह मंत्री के सुझाव को दी सहमति…

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन उल्लंघन के 75000 FIR निरस्त करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व प्रमुख विक्रम सिंह की उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने कोरोनावायरस महामारी के दौरान किए गए छोटे-मोटे अपराधों और लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने पर दर्ज 75,000 FIR को निरस्त करने के लिए निर्देश देने की मांग की थी। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की पीठ ने सिंह के वकील से पूछा, “आप चाहते हैं कि कोई FIR नहीं होनी चाहिए और IPC की धारा 188…

कोविड-19 : प्रधानमंत्री मोदी का पाक पर हमला, कहा- कोरोना संकट में भी कुछ लोग घातक वायरस फैलाने में लगे हुए हैं

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने गुट-निरपेक्ष आंदोलन (NAM) के सदस्य देशों के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा मानवता के समक्ष बड़ा संकट है, गुट-निरपेक्ष देश कोविड-19 से निपटने में योगदान दे सकते हैं। कोविड-19 के बाद वैश्विकरण के नए ढांचे की आवश्यकता होगी। प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि हम कोविड-19 संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे में भी कुछ लोग आतंकवाद, फर्जी खबरें और छेड़छाड़ करके बनाए गए वीडियो जैसे दूसरे घातक वायरस फैलाने में लगे हुए हैं। Spoke at the…

कोरोना वाॅरियर्स को सलामी देने हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश, वायु सेना ने फ्लाई पास्ट कर रायपुर के एम्स और मेकाहारा के कोरोना वाॅरियर्स का किया सम्मान

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण की मुश्किल घड़ी में अपने जान की परवाह किए बगैर दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे डाक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाॅफ, पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मियों के उत्साह और सम्मान के लिए आज रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल के ऊपर हेलीकाप्टर से फ्लाई पास्ट कर फूलों की बारिश की गई। राजधानी रायपुर के एम्स और मेकाहारा अस्पताल के ऊपर भारतीय वायुसेना के एम.आई.-17-व्ही.-5 हेलीकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश कर कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान किया गया। इस मौके पर एम्स और मेकाहारा के सभी डाक्टर, मेडिकल स्टाफ…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन से की दूरभाष पर चर्चा, रायपुर को रेड जोन से हटाने का किया अनुरोध

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन से दूरभाष पर चर्चा की और रायपुर को रेड जोन से हटाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन को बताया कि रायपुर जिले में कोविड-19 संक्रमित केवल एक मरीज है वो भी एम्स का नर्सिंग स्टाॅफ है। इसके अलावा जिले में अन्य कोई भी मरीज नही है। मुख्यमंत्री के आग्रह पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने इस संबंध में जल्द ही विचार करने का आश्वासन मुख्यमंत्री श्री बघेल…

#Lockdown 3.0 : ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में खुलेंगी शराब की दुकानें, 2 गज की दूरी होगी जरूरी

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए लॉकडाउन को फिर से बढ़ाकर 4 मई से 17 तक कर दिया गया है। इस अवधि में सामान्य गतिविधियों को लेकर नई गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं। हालांकि, यह सिर्फ सीमित क्षेत्रों में ही लागू किया जाएगा। इसी के मद्देनजर गृह मंत्रालय द्वारा शराब की दुकानों के साथ ही पान की दुकानों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें यह कहा गया है कि शराब की दुकानों और पान की दुकानों को एक…

छत्तीसगढ़ की सीमायें होगी सील एन्ट्री पाइंट पर देनी होगी प्रवास की जानकारी‌, अन्य राज्यों से बिना सूचना के प्रवेश करने तथा क्वारेंटीन का उल्लंघन करने पर होगी दण्डात्मक कार्रवाई

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले व्यक्तियों-श्रमिकों को प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के एन्ट्री पाइंट में पहुंचने पर उनके द्वारा प्रवास की जानकारी और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही आने की अनुमति देने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में व्यक्तियों के आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से बिना सूचना के प्रवेश करने वाले व्यक्तियों तथा क्वारेंटीन का उल्लंघन करने वालों पर…

देशभर में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन, ग्रीन और ऑरेन्ज जोन को मिलेगी शर्तों के साथ छूट

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोनावायरस संकट के बीच केंद्र सरकार ने लॉक डाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब देश में 17 मई तक लॉक डाउन जारी रहेगा। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। ज्ञात हो कि लॉक डाउन 2.0 3 मई को खत्म होने वाला था। हालांकि यह अनुमान जताया जा रहा था कि इस लॉक डाउन को बढ़ाया जा सकता है। Extension of Lockdown for a further period of two weeks with effect from May4,2020. pic.twitter.com/CPushvOEZC — Sambit Patra (Modi Ka…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरे राज्यों में फंसे UP के कामगारों से भावुक अपील- धैर्य बनाए रखें, हम सबको वापस लाएंगे

लखनऊ। लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और मजदूरों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावुक अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे सब्र रखें और सरकार उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर रही है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के मद्देनजर गठित टीम-11 के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सभी राज्यों में फँसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों से भावुक अपील की। योगी ने कहा कि इन…