नई दिल्ली। भारत कोरोना की वैक्सीन विकासशील और गरीब देशों तक पहुंचाने की मुहिम संयुक्त राष्ट्र के जरिए और अन्य वैश्विक मंचों पर तेज कर सकता है। कई गरीब व विकासशील देशों ने इस संबंध में चिंता जताई है कि वैक्सीन पर केवल अमीर देशों व अमीर लोगों का कब्जा न हो और इसका समान वितरण सुनिश्चित हो। पोलियो और टीबी के टीके आजतक सभी देशो में पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाए हैं। अफ्रीकी देशों ने इस संबंध में विशेष चिंता जाहिर की है। भारत में वैक्सीन निर्माण और…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
अब कोरोना वॉरियर्स का होगा कोटा, उनके बच्चों के लिए MBBS में होंगी 5 सीटें आरक्षित: डाँ हर्षवर्धन
नई दिल्ली। सरकार ने शिक्षण सत्र 2020-21 में केन्द्र के कोटे से MBBS पाठ्यक्रम की पांच सीटें कोरोना योद्धाओं के बच्चों के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि इस कदम का लक्ष्य उन कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना है जिनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण या महामारी संबंधी ड्यूटी के दौरान हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केन्द्र के कोटे से एमबीबीएस में दाखिले के दिशा-निर्देशों में नयी श्रेणी ‘कोरोना योद्धाओं के बच्चे’ जोड़ा है। राष्ट्रीय परीक्षा अकादमी द्वारा करायी गई नीट-2020 में…
कोविड-19 : कोरोना वैक्सीन को लेकर किसे मिलेगी प्राथमिकता ? स्वास्थ्य मंत्री डाँ हर्षवर्धन ने दिया यह जवाब
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 टीका वितरण में प्राथमिकता दिया जाना स्वाभाविक है और जब कोई टीका उपलब्ध होगा तो सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों व 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वरीयता दी जाएगी। हर्षवर्धन ‘फिक्की एफएलओ’ द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। ‘‘कोविड के दौरान और उसके बाद बदले स्वास्थ्य प्रतिमान’’ विषयक वेबिनार में हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 टीका अगले कुछ महीनों में उपलब्ध होगा और उम्मीद है कि अगले साल जुलाई-अगस्त तक 25-30 करोड़ लोगों के…
कोविड-19 : कोरोना सेकंड वेव की दस्तक, पहली बार इस शहर में लगा कर्फ्यू, बाकियों के लिए खतरे की घंटी
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए प्रशासन ने शहर में रात में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। अगले आदेश तक शहर में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। नया फैसला 20 नवंबर से लागू होगा। बता दें अहमदाबाद में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मिलने वाले मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में इन मामलों को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया…
मास्क न पहनने वालों को भेजा जाएगा 10 घंटे की जेल में
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन 19 नवम्बर से विशेष अभियान चलाने जा रहा है। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन शहर के सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए हैं कि 19 नवंबर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। इस अभियान में खुली जेल में उल्लंघन कर्ता व्यक्तियों को 10 घंटे तक रखा जाए जा सकता है एवं जुर्माना अलग से लगाया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने…
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1,721 नए मामले, 15 लोगों की हुई मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,721 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलकार अबतक राज्य में कुल 2,13,365 लोग इस महमारी की चपेट में आ चुके हैं। राज्य में मंगलवार को 137 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,358 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 15 लोगों की मौत गत 24 घंटे में हुई है। आज 1,721 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,495…
कोविड-19 : कोरोना केसों में फिर हो सकती है बढ़ोतरी ? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- दिख सकता है चुनाव, दुर्गा पूजा, दिवाली का असर
नई दिल्ली। आने वाले दिनों में एक बार फिर कोरोना केसों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सरकार ने कहा है कि चुनाव, दुर्गा पूजा, दिवाली का असर आने वाले सप्ताहों में देखने को मिल सकता है, हमें नए मामलों पर बहुत सावधानी से नजर रखनी होगी। बिहार में विधानसभा चुनाव के अलावा 11 राज्यों में उपचुनाव और त्योहारों को लेकर आशंका जताई जा रही है कि देश में एक बार फिर कोरोना केसों में उछाल देखने को मिल सकता है। देश में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के…
कोविड-19 : दिल्ली में कोरोना प्रसार को संभालने के लिए केंद्र की पहल, निजी अस्पतालों की निगरानी के लिए बनाई गई विशेषज्ञों की 10 टीमें
नई दिल्ली। केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहे निजी अस्पतालों का दौरा करने के लिए 10 बहु-विषयक टीमों का गठन किया है। ये टीमें वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी विभिन्न निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर गौर करेंगी। संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में अर्द्धसैन्य बलों के 75 डॉक्टर और 250 अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई बढ़ोतरी के बाद…
कोविड-19 : गृहमंत्री शाह ने दिल्ली में कोरोना से लड़ने के लिए दिए ये 12 बड़े निर्देश, जानें 10 बड़ी बातें
नई दिल्ली। दिल्ली में दोबारा कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हुए तो गृहमंत्री अमित शाह फिर से एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली के अंदर कोविड-19 के बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य सुविधाओं समीक्षा करने के लिए गृहमंत्रालय में बुलाई एक उच्च स्तरीय बैठक में 12 बड़े निर्देश जारी किए हैं। यह गृहमंत्री अमित शाह ही थे, जिन्होंने मई में कई बड़े एक्शन लेकर कोरोना के कहर से जूझती दिल्ली को बचाया था। अब जब फिर से दिल्ली में कोरोना का खतरा बड़ा रूप लेने लगा तो उन्होंने फिर…
कोविड-19: वायु प्रदूषण में इजाफे से बढ़ सकता है कोरोना महामारी का खतरा: एम्स निदेशक
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के निदेशक ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए टिकाऊ समाधानों तथा अधिक आक्रामक रुख की तत्काल जरूरत है क्योंकि दोनों के मिलने पर बीमारी का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने एसोचैम द्वारा ‘कोविड-19’ पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से संक्रमण का दौर चल रहा है और वायु प्रदूषण इसे और खराब बना रहा है। एसोचैम के बयान के…
