कोविड-19: भारत में आ सकती है कोविड की तीसरी लहर, AIIMS निदेशक ने बताई वजह, कितनी होगी खतरनाक?

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि दिल्ली एम्स (AIIMS) के निदेशक रणदीप गुलेरिया लगातार कोविड-19 को लेकर नई सलाह और सुझाव जारी करते रहते हैं। मंगलवार को डॉ. गुलेरिया ने भारत में तीसरी लहर की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि अगर वायरस आगे चलकर उत्परिवर्तन करता है और इम्यून से बचने का तंत्र विकसित कर लेता है तो देश में कोविड-19 की तीसरी लहर आ सकती है। रणदीप गुलेरिया ने राज्यों के द्वारा नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लगाए जाने के…

कोविड -19 : कोरोना के हल्के लक्षण है तो सीटी स्कैन करवाने की जरुरत नहीं, पहले X-Ray करवाये: AIIMS निदेशक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है ऐसे में लोगों के अंदर काफी डर बैठ गया है। कोरोना इतना घातक हो चुका कि अगर ये बिगड़ गया तो लोगों की सांसे छीन लेता है और अगर शरीर में रहा तो शरीर को खोखला कर देता है। कोरोना के लक्षण होने पर लोग कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं लेकिन कई बार रिपोर्ट साफ नहीं आती। कोरोना के कारण काफी दवाब के कारण भी कई बार लोगों को घर पर ही आइसोलेशन में रहने की नसीहत दी…

कोविड-19: कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आए तो घबराएं नहीं, जानें क्या है होम क्वारंटाइन का सही तरीका और कैसा मास्क है कारगर

न्यूज़ डेस्क। महामारी बन चुके कोरोनावायरस नाम के संक्रमण से निजात पाने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टर लगे हुए हैं। बावजूद इसके अभी तक कोविड-19 से पूरी तरह निजात पाने में किसी भी देश को सफलता नहीं मिल पाई है। इस वायरस से संक्रमित लाखों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में इस जानलेवा वायरस से बचाव और लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डी डी न्यूज पर आए डॉक्टरों ने आम लोगों को कुछ एहतियात बरतने की सलाह दी है। आइए…

कोविड-19 : देश में 20 मई तक अपने पीक पर पहुंच जाएगी कोरोना की दूसरी लहर: रिपोर्ट

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस संक्रमण अभी और बढ़ेगा। एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोरोना की ये दूसरी लहर मध्य मई तक बढेगी। कोरोना की ये दूसरी लहर अब से 20 दिन बाद यानी 20 मई के करीब अपने पीक पर होगी। रिपोर्ट कहती है कि तब तक देश में कोरोना के एक्टिव मामले 36 लाख का आंकड़ा पार कर जाएंगे। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे देशों के अनुभवों के आधार पर भारत में कोरोना की…

कोविड-19 : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: 24 घंटों के भीतर मिले 4 लाख से ज्यादा नए मरीज, 3523 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और संक्रमण के नए मामलों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 4,01,993 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के कारण 3523 लोगों की जान भी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक राहत की बात ये है कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 2,99,988 मरीज…

कोविड-19 : कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने खोला खजाना, राज्यों को जारी की गई 8873 करोड़ की पहली किस्त

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड-19 रोधी विभिन्न उपायों के वास्ते 2021-22 के लिए राज्य आपदा मोचन कोष (Sdrf) से केंद्र के हिस्से की पहली किस्त के तौर पर 8,873.6 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इन उपायों में अस्पतालों के निर्माण के साथ ही ऑक्सीजन उत्पादन के लिए संयंत्र स्थापित करना भी शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि विशेष वितरण के तौर पर वित्त मंत्रालय के अधीन व्यय विभाग ने उसकी अनुशंसा पर सामान्य कार्यक्रम से पहले यह राशि जारी कर दी है। आधिकारिक बयान में कहा…

कोविड-19: ‘कोरोना एक घोटाला है’ पर बोली सरकार- हम थक सकते हैं लेकिन वायरस नहीं थकता

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर आ रही प्रतिक्रियाओं पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ संदेश दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नियमों का पालन कीजिए क्योंकि हम थक सकते हैं लेकिन वायरस नहीं थकता है। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय का यह बयान उन प्रतिक्रियाओं पर आया है जिसमें कुछ लोग यह कहते हुए नजर आए थए कि कोरोना एक घोटाला है, मुझे मास्क की जरूरत नहीं है। इसके आगे भी जिंदगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष की…

#कोविड-19: केंद्र सरकार ने राज्यों को अब तक दिए कोरोना टीके के 16.33 करोड़ से अधिक फ्री डोज

न्यूज़ डेस्क। केन्‍द्र ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को अब तक लगभग 16.33 करोड़ कोरोना वैक्‍सीन फ्री दिए हैं। 30 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भारत सरकार की ओर से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोरोना टीके की 16,33,85,030 खुराकें निःशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें से टीके की बर्बादी सहित कुल 15,33,56,503 वैक्‍सीन डोज का इस्‍तेमाल हो चुका है। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने अनुसार एक करोड़ से अधिक 1,00,28,527 कोविड टीके की डोज अब भी राज्‍यों के पास उपलब्‍ध हैं, जिनका इस्तेमाल…

#कोविड-19: शिवराज सिंह सरकार ने मध्य प्रदेश में कोरोना योद्धा कल्याण योजना की शुरुआत की

न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी के विकराल होते रूप के बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने एक बेहतर पहल की है। उन्होंने कोरोना को शिकस्त देने में जुटे कोरोना योद्धाओं के कल्याण के लिए एक योजना की शुरुआत की है। शिवराज सिंह की सरकार ने कोरोना योद्धा योजना के नाम से एक योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत कोरोना के खिलाफ ड्यूटी करने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के परिवार के सदस्यों की सारी जिम्मेदारी अब सरकार उठाएगी। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के…

कोविड-19 : अब प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान, 11 अप्रैल से शुरू करने की योजना

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सरकार का पूरा फोकस टीकाकरण अभियान को और ज्यादा तेज करने पर है, ताकी बड़ी आबादी को इस महामारी से बचाया जा सके। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना बनाई है। जिसके तहत प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकी 11 अप्रैल से इसे शुरू किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक जिन संस्थानों में…