कोवैक्सिन की बर्बादी 17% से घटकर 4% और कोविशील्ड की 8% से 1% रह गई है: केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 23 मई। सरकार के प्रयासों से कोरोना वायरस टीकाकरण में इस्तेमाल होने वाली कोविशील्ड और कोवैक्सीन की बर्बादी पर अंकुश लगा है। शनिवार को केंद्र सरकार ने बताया कि 1 मार्च को कोविशील्ड वैक्सीन की बर्बादी 8% थी जो घटकर 1% पर आ गई है जबकि उसी समय में कोवैक्सीन की बर्बादी 17% से घटकर 4% पर आ गई है। वहीं, सरकार ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट जो 10 मार्च को 24.83% था घटकर 22 मई को 12.45% रह गया है। शनिवारो को…

केंद्र सरकार ने लिया फैसला, वर्कप्लेस पर परिजनों के भी कोरोना टीकाकरण की अनुमति

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर को रोकने के लिए केंद्र सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। सरकार तेजी से लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है। पिछले महीने वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के टीकाकरण की अनुमति देने के बाद सरकार ने शनिवार को अहम फैसला लिया है। सरकार ने वर्कप्लेस पर परिजनों का भी कोरोना टीकाकरण करवाने की अनुमति दे दी है। इस तरह अब कर्मचारी वर्कप्लेस पर अपने परिजनों का भी वैक्सीनेशन करवा सकेंगे। पिछले महीने कोरोना की दूसरी लहर में मामले काफी तेजी से बढ़े थे। पहली…

कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, 31 मई तक प्रदेश हो कोरोना मुक्त- मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 31 मई तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, विकासखंडों और जिलों को कोरोना मुक्त करना है। कोरोना के विरूद्ध आरंभ हुए युद्ध में प्रत्येक स्तर पर जन-भागीदारी और क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मई माह में कोरोना के प्रकरणों को शून्य कर एक जून से धीरे-धीरे अनलॉक करने की प्रक्रिया का क्रियान्वयन भी जन-भागीदारी से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कोरोना नियंत्रण के संबंध में जिलों के कोविड प्रभारी मंत्री, प्रभारी अधिकारियों सहित सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस…

अमेरिकी विदेश नीति विशेषज्ञ ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- महामारी के बावजूद दुनिया की सबसे बड़ी उभरती हुई शक्ति बना हुआ है भारत

न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी से निपटने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करने वालो को सऊदी अरब के अरब न्यूज में प्रकाशित एक रिपोर्ट से करारा जवाब मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी ने भारत को काफी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन इसके बाद भी वो सबसे बड़ी और तेजी से उभरती शक्ति बना हुआ है। इस रिपोर्ट में पीएम मोदी की भी तारीफ की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कई मूलभूत ताकतें हैं, जो उसे दुनिया के सबसे…

यूपी में कोरोना से जान गँवाने वाले आँगनबाड़ी अधिकारी और कर्मचारियों के परिवार को ₹50-50 लाख मुआवजा: आदेश जारी

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में कोरोना से संबंधित ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद अपनी जान गँवाने वाले बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मिनी आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। बाल विकास पुष्टाहार की निदेशक सारिका मोहन ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। विभाग की तरफ से कहा गया है कि अभी तक विभाग के 11 अधिकारी, कर्मचारी और 72 आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का कोविड-19 से निधन हो चुका है।…

छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट: PM मोदी की तस्वीर से एलर्जी, कांग्रेस CM की तस्वीर OK है

न्यूज़ डेस्क। कोविड टीकाकरण सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर उठ रहे सवालों के बीच झारखंड के बाद अब कॉन्ग्रेस शासित छत्तीसगढ़ ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर के साथ 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए अपना प्रमाणपत्र जारी करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने टीकाकरण के लिए 18-44 वर्ष के बच्चों को पंजीकृत करने के लिए अपना स्वयं का पोर्टल CGTEEKA शुरू किया था। ज्ञात हो कि केंद्र द्वारा टीकाकरण के लिए शुरू किए गए पोर्टल CoWin के बजाय राज्य में CGTEEKA…

देशभर में 100 से अधिक कोविड टीकाकरण केंद्र करेगी स्थापित TCS

नई दिल्ली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) देशभर में100 से अधिक कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित करेगी। साथ ही कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को टीका लगाने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधा प्रदाताओं के साथ समझौता भी करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी परामर्श कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने कई परिसरों में टीकाकरण अभियान शुरू भी कर दिया है और मई के तीसरे और चौथे सप्ताह के बीच बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। टीसीएस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अपने सहयोगियों और उनके परिजनों का टीकाकरण के…

कोविड-19: देश में कोरोना संक्रमण दर घटकर 12.45 प्रतिशत हुई, 18 राज्यों में संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक: सरकार

नई दिल्ली। देशभर में जारी कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार ने राहत भरी खबर दी है। सरकार की ओर से कहा गया है कि कोविड-19 की संक्रमण दर 10 मई को 24.83 प्रतिशत थी जो 22 मई को घटकर 12.45 प्रतिशत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को देश में 17.13% सक्रिय मामले थे, अब यह 11.12% हो गया है। रिकवरी रेट भी 87.76% हो चुकी…

वाराणसी: पीएम मोदी ने डॉक्टर्स से किया संवाद, ‘दवाओं की होम डिलीवरी’ पहल की प्रशंसा की, दिया मंत्र ‘जहां बीमार वहीं उपचार’

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी के डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स से संवाद किया। पीएम मोदी इस बातचीत के दौरान भावुक हो गए और उन्होंने कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा, ‘इस वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है। मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं काशी का एक सेवक होने के नाते हर एक काशीवासी का…

देश में हर दिन होगी रिकॉर्ड कोविड जांच लेकिन ‘भरोसेमंद’ RT-PCR टेस्टिंग रह जाएगी सिर्फ 40 फीसदी

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सबसे ज्यादा विश्वसनीय आरटी-पीसीआर जांच को माना जाता है। आईसीएमआर ने कहा है कि जून महीने के खत्म होते-होते देश में कोरोना जांच की क्षमता को बढ़ाकर हर दिन 45 लाख तक करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, यह लक्ष्य आरटी-पीसीआर टेस्ट से नहीं बल्कि कम भरोसेमंद माने जाने वाले एंटीजन टेस्ट की संख्या को बढ़ाकर पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना थी कि देश में 70 फीसदी आरटी-पीसीआर जांच हो और 30 फीसदी रैपिड एंटीजन टेस्ट। हालांकि, इससे…