नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत को एक और हथियार मिल गया है। पहली स्वदेशी रैपिड कोविड-19 टेस्ट करने वाली किट को कमर्शियली तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस टेस्टिंग किट की मदद से लोग घर बैठे कोरोना की जांच कर सकेंगे और 15 मिनट में उन्हें रिजल्ट भी मिल जाएगा। हालांकि, कोविसेल्फ नामक इस किट को पहले ही लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन कमर्शियली तौर पर गुरुवार को लॉन्च किया गया है। इसे पुणे की मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशन लिमिटेड कंपनी ने…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से की बात, वैक्सीन की किल्लत हो सकती है दूर
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से आज टेलिफोन आज बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग के लिए अमेरिकी रणनीति के हिस्से के रूप में भारत को वैक्सीन आपूर्ति के आश्वासन की गहराई से सराहना करता हूं। हमने भारत-अमेरिका वैक्सीन सहयोग को और मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर कहा, ‘कुछ देर पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की। मैं वैश्विक वैक्सीन साझाकरण के लिए अमेरिकी रणनीति के हिस्से के…
कोरोना वैक्सीन के लिए हम लगातार अमेरिकी कंपनियों से बात कर रहे: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार कोरोना वैक्सीन के लिए अमेरिकी वैक्सीन निर्माताओं के साथ लगातार बातचीत कर रही है। साथ ही वैक्सीन के रॉ मैटेरियल (कच्चे माल) के लिए भी अमेरिकी प्रशासन के साथ भी सपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी के लिए घरेलू टीके के उत्पादन पर भी जोर दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने ये भी कहा कि अब भारत में कोरोना के मामले कम हो…
CM शिवराज बोलें- कोरोना की दूसरी लहर को किया नियंत्रित, तीसरी लहर के लिए तैयारियां शुरू
भोपाल। देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप चरम पर था। हालांकि, अब मध्यप्रदेश की स्थिति काफी सुधरी हुई दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि हमने कोरोना की दूसरी लहर पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने तीसरी लहर की आशंका के बीच तैयारियां शुरू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में बच्चे संक्रमित हो सकते हैं इसलिए हमने कई जगह बच्चों के लिए वार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। हमने तीसरी…
कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ, लोगों को निरंतर जागरूक करने की जरूरत: योगी
लखनऊ। कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इन सब के बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नगर निगम के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में कोरोना को लेकर भी बातें कहीं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोगों को निरंतर जागरूक करते रहें क्योंकि कोरोना पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है।…
टीकाकरण अभियान के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी साजिश, राजस्थान में जमीन में गाड़ी जा रही है 80% तक भरी हुई वैक्सीन की वायलें
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तमाम कोशिशें हो रही हैं। उधर कांग्रेस नेता और उनकी राज्य सरकारें इस अभियान को असफल बनाने के लिए बड़ी साजिश को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस दोहरी रणनीति पर काम कर रही है। एक तरफ राहुल गांधी ट्वीट कर जन-जन तक मुफ़्त टीकाकरण पहुंचाने के लिए अपील कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस शासित राज्यों…
कांग्रेस शासित पंजाब में वैक्सीन घोटाला,अमरिंदर सरकार निजी अस्पतालों को बेच रही है लोगों को मुफ़्त में लगाने वाली वैक्सीन
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के नेता और उनकी राज्य सरकारें वैक्सीन की कमी को लेकर विलाप कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में कहीं वैक्सीन को कचरे में फेंका जा रहा है, तो कहीं वैक्सीन की कालाबाजारी हो रही है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस शासित राज्यों पर वैक्सीन को लेकर राजनीति और कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों को मुफ्त में लगायी जाने वाली वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेची जा रही है। अनुराग ठाकुर ने वैक्सीन कालाबाजारी का गणित समझाते हुए…
मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेसी राज्य कर रहे हैं वैक्सीन बर्बाद!, खुलासा करने वाले मीडिया पर कार्रवाई की धमकी
न्यूज़ डेस्क। कोरोना के खिलाफ जंग में महामारी पर काबू पाने के लिए देश भर में टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन कुछ राज्य टीके को लेकर हो-हल्ला मचा रहे हैं और कमी का रोना रो रहे हैं। वैक्सीन की कमी का रोने वाले ज्यादातर कांग्रेसी राज्य हैं, मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन राज्यों में कोरोना टीके की लाखों खुराकें बर्बाद हो चुकी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा वैक्सीन की कमी को लेकर रोज घड़ियाली आंसू…
गैर भाजपा शासित राज्यों में कोरोना का सबसे बुरा हाल, टॉप 7 राज्यों में सिर्फ एक भाजपा शासित राज्य
न्यूज़ डेस्क। देश में मंगलवार यानि 1 जून, 2021 को पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार रात ग्यारह बजे तक 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना के 1.3 लाख नए मामले सामने आए।तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना के 26,513 नए मामले दर्ज किए गए, जो देश में सबसे अधिक है। लेकिन हैरानी की बता है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में सबसे अधिक बढ़तोरी जिन सात राज्यों में दर्ज गई है, उनमें सिर्फ एक भाजपा शासित…
ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ #VaccineZehad, एएनएम निहा खान पर लोगों ने निकाला गुस्सा
न्यूज़ डेस्क। कोई भी स्वास्थ्य कर्मी इतना निष्ठुर कैसे हो सकता है, कोई स्वास्थ्य कर्मी लोगों के जीवन के खिलवाड़ कैसे कर सकती है, जैसा अलीगढ़ के एक सरकारी अस्पताल में तैनात एएनएन निहा खान ने किया है। निहा खान की ड्यूटी कोरोना वैक्सीनेशन में लगी थी। लेकिन निहा खान ने लोगों को वैक्सीन का इन्जेक्शन लगाने का सिर्फ नाटक किया, मतलब वो वैक्सीन लगवाने आए लोगों को सिर्फ सुई चुभोने का नाटक करती थी, लेकिन वैक्सीन की डोज नहीं देती थी। 24 मई को इसका खुलासा तब हुआ, जब…
