नई दिल्ली। गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) के दाम में भारी वृद्धि की गई है। इंडियन आयल के मुताबिक दिल्ली में 14 किलो वाला सिलिंडर अब 144.50 रुपये बढ़कर 858.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये बढ़कर 896.00 रुपये जबकि मुंबई के लोगों को 145 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। यहां सिलिंडर अब 829.50 रुपये में मिलेगा। एएनआई के मुताबिक इस साल एक जनवरी के बाद गैस के दाम नहीं बढ़े थे। आज से नई दरें लागू होने के बाद अब दिल्ली में 14 किलो का…
श्रेणी: उद्योग / व्यापार जगत / शेयर बाजार
उद्योग / व्यापार जगत / शेयर बाजार
भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना : निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली। भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और केंद्र सरकार का कर्ज घटकर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 48.7 प्रतिशत पर आ गया है। यह मार्च, 2014 में 52.2 प्रतिशत था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए कहा कि 2014-19 के दौरान औसत वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत से अधिक रही। Digital India for new economy. #JanJanKaBudget pic.twitter.com/utGLM9jxza — BJP (@BJP4India) February 1, 2020 इस दौरान औसत मुद्रास्फीति 4.5 प्रतिशत रही। सीतारमण ने अपने बजट भाषण…
BUDGET 2020: बजट से निराश औंधे मुंह गिरा बाजार, निवेशकों के डूबे 3.6 लाख करोड़ रुपये
मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया मोदी सरकार के बजट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए डूब गए हैं। बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। आम बजट2020 पर घरेलू शेयर बाजार की बड़ी निराशाजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। बजट के बाद सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा लुढ़का और निफ्टी में भी 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। दोपहर बाद 3.16 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 1,020.81 अंकों की भारी गिरावट के…
योग की तरह विश्व में अब देशी घी की ब्रैंडिंग करेगा भारत, जैतून के तेल को टक्कर देने की योजना
नई दिल्ली। जैतून का तेल दुनिया में सबसे अच्छा व स्वास्थ्यवर्धक तेल माना जाता है, लेकिन भारत अब देशी घी को दुनिया के बाजारों में उतारकर जैतून के तेल को टक्कर देने की योजना बना रहा है। केंद्रीय पशुपालन व डेयरी मंत्रालय में सचिव अतुल चतुर्वेदी का कहना है कि योग की तरह देशी घी की ब्रैंडिंग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देशी घी दुनिया का एकमात्र कुकिंग मीडियम है जिसका एक से अधिक बार उपयोग करने से नुकसान नहीं है, लिहाजा यह जैतून के तेल की तुलना…
Amazon को लेकर बयान पर पीयूष गोयल आयी सफाई, कहा- निवेश का स्वागत है, “मेरे बयानों को उस संदर्भ में देखा जाना चाहिए
नई दिल्ली। ग्लोबल E-कॉमर्स कंपनी अमेजन की तरफ से भारत में एक अरब डॉलर के निवेश पर केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अपने पूर्व के दिए इस बयान पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने यह कहा था कि अमेजन ऐसा कर कोई एहसान नहीं कर रहा है। पीयूष गोयल ने कहा- “मेरे बयानों को उस संदर्भ में देखा जाना चाहिए। निवेश का स्वागत है लेकिन वह कानून के अंतर्गत होना चाहिए।” गौरतलब है कि अमेजन देश में आईटी, इंफ्रस्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक नेटवर्क में निवेश करेगी। कंपनी का कहना है…
Amazon एक अरब डॉलर का निवेश कर भारत पर कोई एहसान नहीं कर रही: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेजन भारत में निवेश कर कोई उसका एहसान नहीं कर रही। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऑनलाइन कारोबार मंच उपलब्ध कराने वाली कंपनी अगर दूसरों का बाजार बिगाड़ने वाली मूल्य नीति का पर नहीं चल रही है तो उसे उसे इतना बड़ा घाटा कैसे हो सकता है। दुनिया के सबसे बड़े धनाढ्य व्यक्ति जेफ बेजोस के भारत में एक अरब डॉलर के निवेश की घोषणा के एक दिन बाद गोयल ने यह बात कही है।…
ED ने पूर्व CEO चंदा कोचर व उनके परिवार की कुल 78 करोड़ की संपत्ति की जब्त
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी व सीईओ चंदा कोचर और उनके परिवार की संपत्ति को जब्त कर लिया। जो चल अचल संपत्ति जब्त हुई है, उसकी कीमत 78 करोड़ रुपए है। इसमें मुंबई स्थित एक फ्लैट और कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी की प्रोपर्टी शामिल है। ED ने पिछले साल कोचर, उनके परिवार और वीडियोकोन ग्रुप के वेणुगोपाल धूत के मुंबई व औरंगाबाद स्थित ठिकानों पर रेड मारी थी। इस साल के शुरू में ED ने कोचर, उनके पति, धूत…
संशय-ऊहापोह की स्थिति से बाहर निकलकर खुलकर निवेश करे उद्योग जगत: निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को उद्योग जगत से कहा कि उसे अपनी खुद से बनी संकोच-असमंजस वाली सोच से बाहर निकलना चाहिये और उत्साह के साथ निवेश के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिये। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि बजट के बाद उठाये गये अनेक कदमों का जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाई देने लगा है। उद्योग मंडल एसोचैम के 100वें सालाना सम्मेलन को संबोधित करते हुये वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने भारत की व्यवस्था को बदलने को लेकर मजबूती दिखाई है। सरकार ने कुछ…
नए रिकॉर्ड के साथ खुले शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेजी
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को मजबूती के साथ हुई और सेंसक्स फिर नई ऊंचाई पर पहुंचा। निफ्टी भी लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,800 के ऊपर उछला, जबकि निफ्टी 13,000 के करीब पहुंच गया। इस हफ्ते के कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को भी शेयर बाजार नए रिकॉर्ड के साथ खुला। बीएसई (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 13.89 अंक (0.03%) बढ़कर 41,687.81 पर खुला। वहीं, नेशन स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 6.75 अंकों (0.06%) की तेजी के साथ रिकार्ड 12,266.45 पर…
भारी डिस्काउंट के साथ Amazon ने उतरा किचन के यह आइटम पढ़े…..किस पर कितनी छूट
नई दिल्ली। वर्तमान समय में मिक्सर ग्राइंडनर किचन की सबसे बड़ी जरुरत है। अमेजन आपको मिक्सर ग्राइंडर की सभी तरह की वैरायटी बेच रहा है वो भी डिस्काउंट प्राइस पर। MRP से कम प्राइस पर अलग-अलग कंपनी के मिक्सर आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। Wonderchef Nutri-Blend 400 Watts Juicer Mixer Grinder (Black):अमेजन इसे 2,320 रुपये में बेच रहा है जबकि इसकी MRP-5,000 रुपये है। 400 वाट के इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ दो जार है जिसे आप मसाले पीसने और जूस बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती है। अमेजन यूजर्स…
