जब विपक्ष की सरकार थी तब स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार पर ध्यान नहीं दिया, अब जुबान चला रहे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना। बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र की स्थिति खराब होने के विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री एवं जदयू नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि जब विपक्षी दल की सरकार थी तब इन क्षेत्रों में काम नहीं किया और अब जुबान चला रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिये डिजिटल माध्यम से जनता दल यूनाटेड के ‘निश्चय संवाद’ को संबोधित करते हुए कुमार ने ‘जल जीवन हरियाली’ और ‘हर घर नल से जल योजना’ सहित शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया।…

चुनाव आयोग ने UP और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का किया ऐलान, जानें कब वोटिंग-कब नतीजे

नई दिल्ली। राज्यसभा की 11 सीटों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 9 नवंबर को चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इन 11 राज्यसभा सीटों पर 9 नवंबर को ही वोटिंग होगी और उसी दिन परिणाम भी सामने आएंगे। Biennial Elections to the Council of States to fill the seats of members from Uttar Pradesh & Uttarakhand, retiring on 25.11.2020- date of poll n counting 9th…

चुनाव वाले राज्यों में 15 अक्टूबर से पहले सभाएं करने की अनुमति, दिशानिर्देशों का करना होगा करना होगा सख्ती से पालन

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दिशानिर्देशों में संशोधन करते हुए राजनीतिक दलों को 15 अक्टूबर से पहले रैलियां आयोजित करने की अनुमति दे दी है। ये अनुमति उन 12 राज्यों को दी गई है, जहां चुनाव होने हैं। यह आदेश चुनाव आयोग द्वारा बिहार के विधानसभा चुनाव और 11 राज्यों में उपचुनावों की घोषणा करने के बाद आया है। राज्यों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को ये चुनाव होने हैं। एक अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने कहा कि खुले स्थानों में 15 अक्टूबर के पहले…

CM नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को लिखा पत्र, कहा- अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं बल्कि गर्व का विषय, सक्षम बिहार बनाने के संकल्प को दोहराया

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता के नाम एक पत्र लिखा है। बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष के हैसियत से लिखे गए इस पत्र में नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि अगर इस विधानसभा चुनाव के बाद जनता उन्हें मौका देती है तो वे क्या करेंगे। सीएम नीतीश ने इस पत्र में लिखा है कि अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं बल्कि गर्व का विषय है। हमने जो किया वह…

बिहार चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे का ऐलान, JDU 115, हम 7 और BJP+ 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया। जेडीयू के हिस्से में 122 सीटें और बीजेपी के हिस्से में 121 सीटें आई हैं। जेडीयू अपने हिस्से से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा को 7 सीट देगी। इस तरह, जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि NDA की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से भी बात चल रही है। बीजेपी आने वाले समय में अपने हिस्से से कुछ सीटें विकासशील इंसान पार्टी को देगी। बिहार विधानसभा चुनाव…

बिहार विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने मानी मीडिया की सलाह, बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए घर तक पहुंचाए जाएंगे डाक मतपत्र

नई दिल्‍ली। कोरोना काल में चुनावों ने कुछ तो बेहतर करने का सोचा, यह भी एक अच्छी पहल ​कही जा सकती है। कोरोना काल के दौरान अन्य देशों ने जिस तरह का उदाहरण पेश किया है, भारत भी उससे कुछ बेहतर सीखने की कोशिश कर रहा है, यह सब सुकून और राहत पहुंचाने वाली खबर कही जा सकती है। चुनाव आयोग ने दिए कुछ निर्देश ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव आयोग ने कुछ निर्देश दिए हैं। उनमें से एक 80 साल से अधिक उम्र के…

दिल्ली चुनाव 2020 : आम आदमी पार्टी (AAP) को मिले 53.6 प्रतिशत वोट, बीजेपी का मत प्रतिशत बढ़ा, कांग्रेस का गिरा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (APP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 54 प्रतिशत मत हासिल किए हैं, जबकि भाजपा को 38.5 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस ने चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन किया है और उसका मत प्रतिशत गिरकर चार फीसदी पर आ गया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 53.6 प्रतिशत वोट मिले हैं। पार्टी को 2015 के विधानसभा चुनाव में 54.34 फीसदी मत मिले थे। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी अबतक 55 सीटें जीत चुकी है और सात पर आगे चल…

मनोज तिवारी ने केजरीवाल को दी बधाई, बोले- हम हार की समीक्षा करेंगे

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अभी जो मैं देखता हुआ निकला हूं उसमें 7 सीटों की बढ़त या जीत दिख रही है। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके हिसाब से जीत न हो तो मन निराश होता है। लेकिन यहीं धैर्य का समय होता है। इसी के साथ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जो कुछ सोच कर ही जनादेश दिया होगा, इसको हम स्वीकारते हैं। इसी के साथ…

वोटिंग प्रतिशत पर AAP ने मचाया हल्ला, EC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- 62.59% हुआ मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं, लेकिन आयोग की ओर से कुल कितने प्रतिशत मतदान हुए हैं स्पष्ट नहीं किये जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने खासी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं चुनाव आयोग की तरफ से दिल्ली में मतदान का प्रतिशत जारी किया गया। #VoterTurnout App update .Download here . https://t.co/ijl01y2Szz pic.twitter.com/2o5gntRiqV — Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) February 9, 2020 चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान बल्लीमारान में 71.6% और सबसे कम…

शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों ने मतदान के लिए बनाई थी ख़ास रणनीति, मतदान-प्रदर्शन दोनों चलते रहे, ‘आप’ को मुस्लिम समुदाय का जबरदस्त समर्थन

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर महिलाओं ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर बारी-बारी से जाकर मतदान किया, ताकि आंदोलन प्रभावित नहीं हो। प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं ने सुबह मतदान किया, जबकि कुछ ने दोपहर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शेष महिलाओं ने शाम में मतदान किया। मतदान कर प्रदर्शन स्थल पर पहुंची महज़बीं कुरैशी ने कहा, ‘‘ मैं घर पर रुकी, ताकि परिवार की सभी महिलाएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा सकें। अब मैं…