बंगाल चुनाव: खड़गपुर में बोले पीएम मोदी- हमें 5 साल दीजिए, 70 साल की बर्बादी को मिटा देंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए आज (20 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़गपुर पहुंचे हैं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने मौजूदा सत्ताधारी TMC और पूर्व में सत्ता में रहे वामदलों को निशाने पर लिया और कई आरोप लगाए। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, बंगाल ने कांग्रेस के कारनामें देखे हैं, वामदल की बर्बादी को अनुभव किया है। TMC ने भी आपके सपनों को कैसे चूर-चूर किया पिछले 70 साल में यही देखा है। हमें 5 साल का मौका…

बंगाल चुनाव: यह समय अपनी मातृभूमि के लिए कुछ कर गुजरने का है, यह बंगाल को कुशासन से मुक्त करने का समय है: पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल और असम में दो जनसभाओं को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में भारतीय जनता पार्टी के विकास के रोडमैप को जनता के सामने रखा। पीएम मोदी ने असली परिवर्तन के लिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान में हिस्सा लेने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा, “मैं पुरुलिया के लोगों को, पूरे जंगलमहल क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाने आया हूं। बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद,…

बंगाल चुनाव: ममता के चुनावी घोषणा पत्र में जगन सरकार की योजना !

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टियों द्वारा जारी किए जा रहे मेनिफेस्टो इन दिनों हॉट टॉपिक बन गए हैं। तमिलनाडु में सभी प्रमुख पार्टियों ने लोगों को फ्री..फ्री…फ्री… कहते हुए अधिकांश चीजें मुफ्त में देने का वादा किया है। उसी तरह, केरल, असम और पश्चिम बंगाल में भी पार्टियां अपने-अपने मेनिफेस्टो में चुनावी वादों की झड़ी लगाकर लोगों को रिझाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा किया गया आश्वासन ऐसा लगता है कि सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार द्वारा चलाई जा…

जिंदगी में कई बार पीटा गया मुझे, पहले सीपीएम वाले पीटते थे अब बीजेपी ने शुरू किया : ममता बनर्जी

कोलकाता। पैर में चोट के बाद व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार में जुटीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्हें जिंदगी में कई बार पीटा गया है। पहले सीपीएम के लोग मारते थे और अब बीजेपी ने भी यही शुरू किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों नंदीग्राम में प्रचार के दौरान घायल हुईं ममता बनर्जी ने खुद पर साजिश के तहत हमले का आरोप लगाया है। हालांकि, चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों ने इसे दुर्घटना बताया है। झारग्राम में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी…

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी ने नामांकन पत्र में छुपाई जानकारी? शुभेंदु अधिकारी ने जारी की मुकदमों की पूरी सूची

कोलकाता। पश्चिम बंगाल का सियासी घमासान जारी है। इन सब के बीच नंदीग्राम से ममता को टक्कर दे रहे शुभेंदु अधिकारी ने एक बड़़ा आरोप लगाया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि ममता ने खुद पर दर्ज केस का जिक्र चुनावी हलफनामे में नहीं किया है। चुनावी हलफनामे में अपने पर दर्ज केस का जिक्र ममता ने नहीं किया है इस शिकायत के साथ चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की है। ममता बनर्जी के नामांकन पत्र में उन्होंने तमाम जानकारियां साझा की हैं। इंडियन रिप्रेंटेशन एक्ट के तहत सारी…

नंदीग्राम में ममता को हारने का डर, शुभेंदु अधिकारी से मिल रही है कड़ी चुनौती, ‘सेफ’ सीट टॉलीगंज से भी लड़ सकती है चुनाव

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल के सियासी रंगमंच पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाटक अपने सबाब पर है। जनता का वोट हासिल करने के लिए उन्होंने झूठ, फरेब और प्रोपेगैंडा को अपने चुनाव प्रचार का हथियार बनाया है। नंदीग्राम में पैर में लगी चोट से ममता ने सियासी फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन उसका पिछले दस सालों से त्रस्त जनता पर कोई असर नहीं हुआ है। चोट को हमला बताने पर जनता में काफी नाराजगी है। अब ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हार का डर सताने लगा है। इसलिए वो…

नंदीग्राम हमले पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए ममता बनर्जी के सुरक्षा निदेशक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए हमले को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इस मामले को लेकर आयोग ने रविवार को विशेष बैठक बुलाई थी। बैठक में चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए ममता बनर्जी के सिक्योरिटी डायरेक्टर विवेक सहाय को पद से हटा दिया है।

बंगाल चुनाव में दिखा चीन और ममता का कनेक्शन, चीनी भाषा में प्रचार कर रही है TMC, दीवार में दिखे चीनी में स्लोगन

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस चीनी भाषा में प्रचार कर रही है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से टेंगरा इलाके में चीनी भाषा में दीवार लेखन कर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। क्षेत्र के TMC उम्मीदवार जावेद खान चीनी भाषा में दीवार लेखन कर यहां रहने वाले लोगों से वोट मांग रहे हैं। चीनी भाषा में TMC के नारों और वोट मांगने के स्लोगन से यहां की दीवारें रंगी हुई हैं। उधर सोशल मीडिया पर भी टीएमसी के समर्थकों द्वारा चीनी भाषा…

बंगाल चुनाव : फ्लॉप साबित हुई ममता की सियासी नौटंकी, चोट लगने से पहले का वीडियो हुआ वायरल

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सियासी नौटंकी के लिए जानी जाती है। फिर उन्होंने अपनी नौटंकी से राज्य की सियासत को गर्मा दिया है। लेकिन दीदी का यह सियासी दांव अब उनके लिए ही मुसीबत बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर चोट से ठीक पहले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे ममता के झूठ की पोल खुलती नजर आ रही है। वीडियो में ममता बनर्जी गाड़ी की सीट के बगल में खड़ी दिख रही है। उनके साथ उनके सुरक्षा कर्मी भी दिख रहे हैं। नंदीग्राम…

चोटिल ममता बनर्जी कोलकाता के अस्पताल में कराई गईं भर्ती, चुनाव आयोग ने मांगी पूरी रिपोर्ट, बीजेपी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ममता नंदीग्राम के रियापारा इलाके में एक मंदिर के बाहर खड़ी हुई थीं, जिस समय उनके साथ यह घटना घटी। मुख्यमंत्री का आरोप है कि उन्हें धक्का दिया गया, जिसकी वजह से उनके एक पैर में चोट लग गई और सूजन आ गई। इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने सक्रियता दिखाते हुए पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। चोटिल होने के…