Delhi Assembly Elections 2020: नहीं टूटा दिल्ली चुनाव में पिछला रिकॉर्ड, 2015 के 67.13 के मुकाबले 57.06 फीसदी वोटिंग

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब केवल वही लोग मतदान कर पाएंगे जो लाइन में खड़े हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शाम छह बजे तक 54.65 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है। हालांकि वोटिंग के फाइनल आंकड़़े अभी आने बाकी हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद दिल्ली चुनाव मैदान में उतरे 668 उम्मीदवारों का भविष्य अब EVM में कैद हो गया है। वोटिंग पर नजर डाले तो शुरुआत धीमी रही। सुबह 11 बजे तक 7.5 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।…

Delhi election exit poll 2020 : AAP की बड़ी जीत का अनुमान, BJP की बढ़ सकती हैं सीटें, कांग्रेस गायब

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए एग्जिट पोल से पता चल रहा है कि आम आदमी पार्टी (APP) एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आ रही है, लेकिन वह उसे सत्ता पर काबिज करने के लिए काफी नहीं है। भाजपा कम से कम दो दशक से राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से दूर है। द न्यूज एक्स-नेता एप एग्जिट पोल के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 53 से 57…

दिल्ली विधानसभा चुनाव सम्पन्न, साढ़े छह बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए शनिवार को जारी मतदान में शाम साढ़े छह बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके है। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने ट्वीटर पर बताया कि शाम साढ़े छह बजे तक 68 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इससे पहले आयोग ने दिन में तीन बजे तक 41.5 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी दी थी। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि सुबह आठ बजे मतदान शुरु होने के बाद शुरुआती तीन घंटे में मतदान की गति…

वोटिंग से एक दिन पहले वीडियो पोस्ट कर फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, EC ने थमाया नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्विटर एक वीडियो अपलोड करना महंगा पड़ गया है। चुनाव आयोग ने इस वीडियो को लेकर उन्हें नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है और केजरीवाल से कल यानि शनिवार की शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा है। इससे पहले, CM अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार बंद होने के एक दिन बाद कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर प्रार्थना की जबकि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी…

उप मुख्यमंत्री सिसोदिया का OSD रिश्वत लेते गिरफ्तार, भाजपा का तंज- आंदोलन से जन्मी पार्टी भ्रष्टाचार पर ख़त्म होगी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में महज 1 दिन का समय बचा हुआ है। इस बीच एक सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक मनीष सिसोदिया के ओएसडी को सीबीआई ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार ओएसडी का नाम गोपाल कृष्ण माधव बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गोपाल को एक टैक्स के मामले को निपटाने के लिए ₹200000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।…

शाहीन बाग प्रदर्शन ‘‘आप’’ और कांग्रेस का संयुक्त उपक्रम है, चुनावी नतीजों के बाद लगेगा टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहा प्रदर्शन ‘‘आप’’ और कांग्रेस का संयुक्त उपक्रम है। उन्होंने दावा किया कि जब चुनाव नतीजे घोषित होंगे तब ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ को झटका लगेगा।’’ दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तीन रोड शो के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा विजेता के रूप में सामने आएगी क्योंकि लोग देश की सुरक्षा, विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेंगे।…

भाजपा के तेजिंदर सिंह बग्गा… जब मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के कार्यालय में ही पहुंचे गये वोट मांगने

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा के चुनाव है और सभी पार्टियों ने अपने अपने जीत के लिए जोड़-तोड़ से प्रचार किया है। आज प्रचार-प्रसार का आखरी दिन है। मतदान 8 फरवरी को होंगे। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के बीच कटुता और कड़वाहट भी देखी जा रही है। इस बीच भाजपा के हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेजिंदर सिंह बग्गा ने एक मिसाल पेश किया है। तेजिंदर सिंह बग्गा ने मुख्य विपक्षी पार्टी और भाजपा की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जाकर अपने लिए…

प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल पर बरसे राहुल गांधी, बोले- लोगों को बांटना ही है इनका फंडा

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (APP) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के इर्दगिर्द घूमती है और उनकी एक ही रणनीति है, ‘लोगों को बांटो’। दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान से पहले पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल (1998-2013) के शासन में दिल्ली को मेट्रो सहित आधुनिक…

शाहीन बाग में फायरिंग करने वाला कपिल गुर्जर AAP से जुड़ा है, आप के कई नेताओं संग दिखी तस्वीर

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर गोलियां चलाने वाला कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी (APP) का सदस्य है। पुलिस ने यह जानकारी दी, पुलिस ने कहा कि वह और उसके पिता 2019 के प्रारंभ में आप में शामिल हुए थे। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राजेश देव ने कहा कि उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और पुलिस ने उसके और उसके पिता के आप में शामिल होने के व्हाट्सअप डाटा और तस्वीरें जुटायी हैं। कपिल के पिता गजे सिंह गुर्जर भी आप से…

Delhi Election: आप ने जारी किया घोषणा पत्र, स्वास्थ्य और सुरक्षा गारंटी समेत 28 प्वाइंट शामिल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो हमने वादे किए हैं उसके लिए दिल्ली की जनता और केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। हमने हर किसी से बात करने के बाद इसे तैयार किया है, जिसमें सभी की मांगों को रखा गया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं बीजेपी को चैलेंज करता हूं कि वो कल एक बजे तक CM कैंडिडेट का नाम बताएं और…