सुप्रीम कोर्ट की नई पहल, 5 लाख तक आय वालों को मिलेगी मुफ्त कानूनी मदद

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गरीबों को दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आय की सीमा बढ़ा दी है। अब 5 लाख रुपये तक की आय वाले सुप्रीम कोर्ट में अपने केस की पैरवी के लिए वकील की मुफ्त सेवा ले सकेंगे। पहले यह सीमा 1.25 लाख रुपये थी। सुप्रीम कोर्ट ने आय सीमा बढ़ाने के लिए नियमों में संशोधन कर दिया है। इन्हें केंद्र सरकार ने अधिसूचित भी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने यह संशोधन मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद किए हैं। इसमें कई कारकों जैसे…

पाकिस्तानी शेयर बाजार में लगा रखा है दाऊद इब्राहिम ने पैसा, खुफिया रिपोर्ट्स का दावा

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े वांछित अपराधी दाऊद इब्राहिम की दुनियाभर में मौजूद संपत्ति को जब्त कर लिया हो लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन ने अपराध से अर्जित धन को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में निवेश करना जारी रखा है। ये निवेश विभिन्न पूंजी प्रतिभूति कंपनियों के माध्यम से पीएसएक्स के अंतर्गत आने वाले सभी तीन एक्सचेंजों में किए जा रहे हैं। भारतीय एजेंसियां दाऊद के खिलाफ PSX में अपने अवैध धन निवेश करने के सबूत हासिल कर रही हैं। दाऊद ने यह धन मादक पदार्थो की तस्करी, हथियारों की तस्करी, जाली…

परमार्थ के कार्यो से मिलने वाली दुवाएँ सबसे बड़ी पूंजी – मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर में सत्य साई संजीवनी अस्पताल के पास सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस धर्मशाला का निर्माण श्री मानव सेवा संस्थान द्वारा किया गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने संस्था द्वारा समाज सेवा के लिये किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मानवता की सेवा के लिए बढ़ चढ़ कर कार्य करना बड़ी बात है। परमार्थ के कार्यों से जो दुवाएँ से मिलती है उससे बढ़कर…

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न पुरस्कार, 8 अगस्त को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न मिलने के ऐलान के बाद श्री मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा कि, ‘मैं भारत के लोगों के प्रति पूरी विनम्रता और कृतज्ञता की भावना के साथ इस महान सम्मान भारत रत्न को स्वीकार करता हूं। मैंने हमेशा कहा है और मैं दोहराता हूं कि मुझे अपने महान देश के लोगों से उससे कही अधिक मिला है जितना मैंने उन्हें दिया है।’ ज्ञात हो कि प्रणब मुखर्जी जुलाई 2012 से जुलाई 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे। इसके पहले उन्होंने वित्त,…

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का निधन, PM मोदी- राहुल गांधी ने निधन पर जताया शोक

हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का शनिवार देर रात हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि रेड्डी को हाल में निमोनिया हुआ था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात एक बजकर 28 मिनट पर उनका देहांत हो गया। रेड्डी कई दशकों तक सांसद रहे और उन्होंने विभिन्न सरकारों में अहम पद संभाले। वह चार बार विधायक, पांच बार…

करगिल विजय दिवस समारोह में बोले पीएम मोदी, युद्ध सरकारें नहीं बल्कि पूरा देश लड़ता है

नई दिल्ली। आज इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष्ट्र के समर्पित एक प्रेरणादायक गाथा को स्मरण कर रहा है। आज के अवसर पर मैं उन सभी शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने कारगिल की चोटियों से तिरंगे को उतारने के षड़यंत्र को असफल किया। पीएम ने कहा कि करगिल में विजय भारत के वीर बेटे, बेटियों के अदम्य साहस की जीत थी। करगिल में विजय भारत…

’स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी’

रायपुर। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत दुर्ग में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव जांजगीर-चांपा में और गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र…

फेसएप, कहीं आपका भी डाटा तो चोरी नहीं कर रहा है ?

Face App, कहीं आप भी तो डेटा चोरी के शिकार नहीं हो रहे है ? न्यूज़ डेस्क। अगर कोई अभी आपसे पूछे कि आजकल सबसे ज्यादा क्या चल रहा है तो आप हंसते हुए कहेंगे कि Face App चल रहा है। हर तरफ देखें तो Face App का खुमार छाया हुआ है। आम इंसान हो या मशहूर हस्तियां, सभी के बुढ़ापे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। Face App लोगों को हंसाने और खुश रहने का एक जरिया भी दे रहा है। पूरी दुनिया में इस Face…

जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया का किया जाएगा सरलीकरण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया के सरलीकरण करने के उद्देश्य से पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति विभिन्न राज्यों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों के जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया का अध्ययन करेगी और झारखंड, ओड़िशा राज्यों का दौरा कर वहां जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया देखेगी और अपने सुझाव देगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक…