नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में अगले तीन महीनों में कागजों का इस्तेमाल बंद हो जाएगा। यह उस महत्त्वकांक्षी परियोजना का हिस्सा है जिसके तहत विधायकों को सदन की कार्यवाही से रू-ब-रू रखने के लिए टैब मुहैया कराए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बताया कि विधायकों की सीटों पर LCD कंप्यूटर स्क्रीन भी लगाई जाएंगी जिनके जरिए वे विधानसभा सत्र के दौरान होने वाले काम-काज की सूची देख पाएंगे। साथ ही सदन की कार्यवाही से जुड़े प्रश्नों एवं अन्य दस्तावेजों की सूची भी देख सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इस…
श्रेणी: चर्चित समाचार
चर्चित समाचार
संसद सत्र समाप्त होने के बाद 3 दिवसीय कश्मीर दौरे पर जाएंगे अमित शाह: सूत्र
श्रीनगर। कश्मीर के मौजूदा हालातों के बीच अब खबर आ रही है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिवसीय यात्रा के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसद सत्र समाप्त हो जाने के बाद अमित शाह 3 दिवसीय यात्रा के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे और राज्य की स्थिति पर समीक्षा बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमित शाह जम्मू कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करेंगे और प्रदेश को चुनाव की तरफ लेकर जाएंगे। बता दें कि केंद्र सरकार अब घाटी से आतंकवाद…
सोनभद्र मामले में एक्शन में CM योगी आदित्यनाथ, DM व SP हटाए गए
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र के उभ्भा गांव में जमीन कब्जों को लेकर हुई दस लोगों की मौत के मामले में रविवार को कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने सोनभद्र के DMअंकित अग्रवाल व SP सलमान ताज पाटिल को हटा दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी की सिफारिश के आधार पर की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर यह…
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप के साथ अपना नाम जोड़ एकीकरण करेगा
सैन फ्रांसिस्को। सोशल मीडिया यूजर्स के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स को एकीकृत करने की दिशा में पहला कदम उठाते हुए फेसबुक इंस्टाग्राम और वाट्सएप से अपना नाम जोड़ रहा है। द इंफोर्मेशन की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम जल्द ही ‘इंस्टाग्राम फ्रॉम फेसबुक’ और वाट्सएप का नाम बदल कर ‘वाट्सएप फ्रॉम फेसबुक’ बन जाएगा। दोनों एप्स के ये नए नाम एप्पल एप स्टोर और गुगल प्ले स्टोर दोनों पर दिखाई देगा। एक प्रवक्ता के बयान के अनुसार, “हम उन उत्पादों और सेवाओं के बारे में स्पष्ट होना चाहते हैं जो…
कांग्रेस में अब विपक्ष को एकजुट करने की क्षमता नहीं बची : अमित शाह
नई दिल्ली। गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का मानना है कि संसद में तीन तलाक संबंधी विधेयक पारित होने से यह साफ हो गया है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में अब ‘‘विपक्ष को एकजुट करने की क्षमता’’ नहीं बची है। संसद में विधेयक के पारित होने को कई मायनों में महत्वपूर्ण बताते हुए शाह ने कहा कि शाहबानो प्रकरण के समय तीस साल पहले कांग्रेस का जो रुख था वही रुख इस बार भी संसद में देखने को मिला है। शाह ने शनिवार को…
महाराष्ट्र के इतिहास में कभी हताश, निराशा और दिशाहीन विपक्ष नहीं देखा : मुख्यमंत्री फडणवीस
नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राज्य के इतिहास में पहले कभी इतना हताश, निराशा और दिशाहीन विपक्ष नहीं देखा। फडणवीस ने यहां प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष यह समझने में नाकाम है कि EVM एक मशीन है और वह खुद मतदान नहीं कर सकती। उनका यह बयान महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोराट, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, NCP के अजित पवार और छगन भुजबल सहित विपक्षी नेताओं द्वारा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ( EVM) के इस्तेमाल और…
मुस्लिम महिलाओं को मिली 3 तलाक से आजादी, मोदी सरकार ने रचा इतिहास
नई दिल्ली। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति दिलाने के लिए लाये गये मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019 को आज राज्यसभा की मंजूरी मिल गयी और इस तरह नरेंद्र मोदी सरकार का एक बड़ा चुनावी वादा पूरा हुआ। राज्यसभा में बिल के पक्ष में 99 मत मिले जबकि विरोध में 84 मत पड़े। मुस्लिम महिलाएं इसके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही थीं और मोदी सरकार ने उनका साथ देते हुए तीन तलाक विधेयक को पारित कराने के लिए पूर्व के कार्यकाल में भी…
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता कार एक्सीडेंट केस में भाजपा विधायक पर हत्या और हत्या की साजिश का केस दर्ज
लखनऊ। उन्नाव में पीड़िता के साथ दुर्धटना में भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश का केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा जान से मारने की धमकी और आपराधिक साजिश का भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दर्ज FIR में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई मनोज सेंगर व अन्य आठ लोग नामजद हैं। भारतीय दंड संहिता की 302, 307, 506 120B की धाराओं में मुकदमा…
कर्नाटक विधानसभा के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने जीता विश्वास मत, विपक्ष ने नहीं की मत विभाजन की मांग
हैदराबाद। लंबे समय से चले आ रहे कर्नाटक के सियासी नाटक का आखिरकार अंत हो गया। विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के बाद येदियुरप्पा कर्नाटक के चौथी बार CM बन गए। कर्नाटक के चौथी बार CM बने येदुरप्पा सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। येदुरप्पा ने विधानसभा में बहुमत साबित कर लिया है। विपक्ष ने मत विभाजन की मांग नहीं की और येदियुरप्पा सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई। येदियुरप्पा सरकार को बहुमत के लिए 104 का आंकड़ा चाहिए था और बीजेपी के पास 105 विधायक हैं।…
एक था टाइगर के साथ शुरू होकर टाइगर जिंदा है तक पहुंची कहानी रूकनी नहीं चाहिए : PM मोदी
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 जारी की और कहा कि देश आज दुनिया में बाघों के लिये सबसे सुरक्षित और सबड़े बड़े पर्यावास क्षेत्रों में से एक के रूप में उभर कर सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में बाघों की संख्या 2014 की 1400 से बढ़कर 2019 में 2977 हो गई है। मोदी ने कहा, ‘‘आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि भारत करीब 3 हज़ार बाघों के साथ दुनिया के सबसे बड़े और सबसे सुरक्षित पर्यावास…
