छत्तीसगढ़ के गोठानों से निकले गाय के गोबर से बने इको फ्रेंडली दीये दीवाली में दिल्ली को करेंगे रौशन, मिला 2 लाख दीयों का ऑर्डर

रायपुर। इधर गोबर हैं। थोड़ा देख के चलो। उधर गोबर है थोड़ा बच के चलो। तुम्हारें दिमाग में तो गोबर भरा है। कुछ ऐस शब्दों और वाक्यों के साथ अक्सर कुछ लोग गाय की गोबर का इस तरह तौहीन उड़ाते है जैसे यह बहुत गंदी हो। पर यह गोबर कितना कीमती हो सकता है, कितना उपयोगी हो सकता है, यह बात तो शायद इस प्रदेश के मुख्यमंत्री को और गाँव में रहने वाली महिलाओं को मालूम है। तभी तो, कल तक सिर्फ कण्डे और खाद बनाने के लिए काम आने…

‘तकनीकी खामी के कारण लैंडर चंद्रमा पर नहीं उतर सका। मगर, आदित्य ‘सूर्ययान’ हैं, निश्चित तौर पर लैंड करेंगे।’ : शिवसेना राऊत

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने सोमवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आदित्य ने यहां पार्टी की एक रैली में यह घोषणा की।यह पहला मौका होगा जब ठाकरे खानदान से कोई व्यक्ति चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना के मौजूदा विधायक सुनील शिंदे आदित्य के लिए अपना स्थान खाली करेंगे।उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘मुझे जीत का भरोसा है क्योंकि आप सभी का आशीर्वाद मेरे साथ है।’’ विजय संकल्प मेळावा, वरळी विधानसभा- LIVE…

अफवाहों से सावधान! नए मोटर व्हीकल एक्ट में इन बातों के लिए नहीं है कोई चलान का प्रावधान : नितिन गडकरी

नई दिल्ली। नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से इसको लेकर अफवाहें भी लगातार जारी हैं। एक तरफ जहां भारी-भरकम चलान की रकम से परेशान लोगों को कई तरह की अफवाहों के माध्यम से भ्रमित भी किया जा रहा है। जिसके बाद केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय की तरफ से बयान सामने आया है। नितिन गडकरी के कार्यालय से बकायदा ट्वीट करके लोगों को अफवाहों के बारे में आगाह किया है। गडकरी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि अफवाहों से सावधान…!…

पाकिस्तान जितना नीचे गिरेगा, भारत उतना ही ऊपर उठेगा : UN प्रतिनिधि अकबरुद्दीन

संयुक्त राष्ट्र। UN संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान द्वारा लगातार कश्मीर मुद्दे का राग अलापे जाने पर कहा कि ‘वे जितना नीचे गिरेंगे, हम उतना ही ऊपर उठेंगे’। अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठकों में पाकिस्तान के दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए नई दिल्ली की रणनीति कुछ यही होगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह अपने कश्मीर अभियान को संयुक्त राष्ट्र में ले जाएंगे और उनके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि जब वह…

राजधानी के कई मंदिरों के बाहर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगे पोस्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भगवाधारियों के खिलाफ दिए गए बयान का विरोध लगातार बढ रहा है। उन्हें हिंदू विरोधी करार देते हुए राजधानी के कई मंदिरों के बाहर पोस्टर लगे हैं, जिसमें दिग्विजय के लिए मंदिरों के दरवाजे बंद किए जाने की मांग की गई है। राजधानी के कई मंदिरों के बाहर गुरुवार सुबह पोस्टर लगे देखे गए। इन पोस्टरों में एक तरफ दिग्विजय सिंह की तस्वीर है जिस पर लाल रंग से क्रास का निशान है। साथ ही लिखा है, ‘हिंदू…

जो व्यक्ति शराब नहीं पियेगा, खादी पहनेगा उसे ही मिलेगा चुनाव में टिकट, कांग्रेस का नया सर्कुलर

चंडीगढ़। चुनाव आयोग कभी भी हरियाणा में विधनसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पूरा प्रदेश चुनावी लहर में डूबा है। तमाम दल अपनी-अपनी ताकतों को एक कर रण को जीतने के सियासी दांव-पेंच में लगे हैं। ऐसे में देश की सबसे पुरानी पार्टी कहां पीछे रहने वाली थी। प्रदेश में चल रहे अंतर्कलह को दूर करते हुए बीते दिनों कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। ऐसे में चुनावी मोड में ताकत झोंकने में जुटी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने विधानसभा चुनाव…

वर्ल्ड बैंक छत्तीसगढ़ सरकार की ’नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी’ योजना में करेगा मदद

रायपुर। वर्ल्ड बैंक छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना ’नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी विकास योजना’ के लिए मदद देगा। रायपुर के प्रवास पर आए वर्ल्ड बैंक के कंट्री हेड जुनैद कमाल अहमद ने आज सवेरे यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। श्री अहमद ने मुख्यमंत्री श्री बघेल और इस अवसर पर उपस्थित कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के साथ छत्तीसगढ़ के कृषि की दृष्टि के कम विकसित क्षेत्रों में नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और कृषि उत्पादन में वृद्धि के उपायों से…

राहुल गाँधी का ‘हाउडी मोदी’ को लेकर कटाक्ष, पूछा- मोदी जी, अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी को देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में बताना चाहिए। गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मोदी जी, ‘हाउडी’ इकॉनमी डूइंग (अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति है)? फिलहाल यह अच्छी नहीं दिखाई पड़ती।’’ “Howdy” economy doin’, Mr Modi? Ain’t too good it seems. #HowdyEconomyhttps://t.co/p2NTW3fLZo — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 18, 2019 गौरतलब है कि ह्यूस्टन में 22…

राजस्थान में BSP के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल, मायावती को लगा बड़ा झटका

जयपुर। राजस्थान में BSP सुप्रीमो मायावती को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सभी 6 विधायक सोमवार की देर रात कांग्रेस में शामिल हो गए। BSP के सभी 6 विधायकों का कांग्रेस में शामिल होना से एक ओर जहां मायावती के लिए बड़ा झटका है, वहीं अशोक गहलोत के लिए राहत की बात है। क्योंकि कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस के कामयाब होने के बाद BJP की नजर मध्य प्रदेश और राजस्थान पर ही टिकी है। ज्ञात हो कि जिन सभी BSP विधायकों ने कांग्रेस का…

UP हाईकोर्ट का योगी सरकार को झटका, 17 OBC जातियों को SC में शामिल करने पर लगाई रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश की सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने OBC की 17 जातियों को अनुसूचित जातियों में शामिल करने के शासनादेश पर रोक लगा दी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। बता दें, इस बाबत उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 24 जून के आदेश जारी किया था। सरकार के आदेश के बाद सामाजिक कार्यकर्ता गोरख प्रसाद ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस सुधीर अग्रवाल और…