‘धर्म में मेरा भरोसा, कर्म के अनुसार चाहता हूँ परिणाम’, कोरोना से लेकर जनसंख्या नियंत्रण तक, पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने स्पष्ट विचारों और सीधी बात के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार विभिन्न मंचों से अपनी बात जनता के सामने रखी। इसी क्रम में द हिन्दू को दिए गए साक्षात्कार में भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्म, देश-प्रदेश की राजनीति, राज्य में कानून व्यवस्था, Covid-19 और कई अन्य मुद्दों पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन और जनसंख्या नियंत्रण पर भी अपने विचार रखे। पत्रकारों ने सीएम आदित्यनाथ से नोएडा और बिजनौर के विषय में प्रश्न किया जिसके बारे…

उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार जल को बनायेगी आजीविका का साधन, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में जल को लोगों की आजीविका से जोड़ने जा रही है। इसके तहत अब हर घर नल योजना के जरिये ग्रामीण इलाकों में रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है। जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन के लिए प्रदेश भर में 30 हजार से ज्यादा संविदा सहायक भर्ती किये जायेंगे। सरकार द्वारा खींचे गये खाके के अनुसार योजना के तहत शुद्ध एवं स्वच्छ जलापूर्ति के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जायेंगे। यह प्लांट निजी कंपनियों द्वारा निर्मित किये जायेंगे। योजना के मेंटीनेंस का जिम्मा…

मध्य प्रदेश : बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने गए गृह मंत्री खुद फंसे, एयरफोर्स ने हेलीकॉप्‍टर से किया लिफ्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कल बुधवार को उस वक्‍त बाढ़ में फंस गए, जब वह अपने गृह जिले दतिया में बाढ़ प्रभावित इलाके के एक गांव में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम के साथ एक नाव से पहुंचे थे, लेकिन बोट में अचानक तकनीकी खराबी आने से वह वहीं फंस गए। इसके बाद एयरफोर्स से मदद मांगी गई, जिस पर वायुसेना ने एक हेलिकॉप्‍टर भेजा, तब कहीं जाकर बाढ़ में फंसे गृह मंत्री को निकाला (airlift) गया। सबसे खास बात ये…

नपुंसकता के झूठे आरोप क्रूरता के समान और तलाक का आधार, SC ने HC का फैसला रखा बरकरार

नई दिल्ली। तलाक के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पति के खिलाफ नपुंसकता के झूठे आरोप लगाना क्रूरता के समान है और उस आधार पर तलाक दिया जा सकता है। इस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। ज्ञात हो कि महिला ने सुप्रीम कोर्ट से पति पर आरोप लगाने के बाद हुए तलाक के आदेश को रद्द करने की मांग की थी। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति…

मॉनसून सत्र: सस्पेंड होने के बाद सांसदों का हंगामा, अर्पिता घोष पर लॉबी में कांच फोड़ने का आरोप, महिला पुलिसकर्मी जख्मी

नई दिल्ली। बुधवार को राज्यसभा में अनुचित आचरण के लिए तृणमूल कांग्रेस के 6 सांसदों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड होने के बाद सांसदों ने राज्यसभा की लॉबी में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान लॉबी की एक खिड़की पर लगी कांच टूट गई। कांच टूटने के दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हो गईं। बताया जा रहा है कि जब राज्यसभा में इन सभी सांसदों को कार्यवाही से बाहर जाने के लिए कहा गया तब उन्होंने राज्यसभा की गैलरी में घुसने का प्रयास किया,…

‘दस रुपए में बिक जाओगे, तो ऐसी ही रोड पाओगे’, छत्तीसगढ़ के कोरबा में युवाओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन

रायपुर। खराब सड़क को लेकर आपने अभी तक कई तरह के विरोध प्रदर्शन देखे होंगे। कहीं कोई सड़क में पौधे लगा देता तो कभी कुछ और करने लगता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कुछ युवाओं ने वहां पर खराब सड़कों को लेकर प्रोटेस्ट किया, वह हर किसी का ध्यान खींच रहा है। यह युवा बैनर पोस्टर लेकर एक खस्ताहाल सड़क के पास खड़े हैं। साथ ही बड़े सुरीले अंदाज में गा रहे हैं, “साड़ी, रुपए में बिक जाओगे तो ऐसा ही रोड पाओगे।” जिस सड़क पर यह युवा…

ईसाई बने तो नहीं ले सकते SC वर्ग के लिए चलाई जा रही केंद्र की योजनाओं का फायदा : संसद में मोदी सरकार

न्यूज़ डेस्क। केंद्र सरकार ने मंगलवार (अगस्त 3, 2021) को संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए यह साफ कर दिया कि कोई भी व्यक्ति जो हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म से अलग धर्म का अनुसरण करता है उसे अनुसूचित जाति वर्ग का नहीं माना जाएगा। सरकार ने कहा कि उनकी योजनाओं का उद्देश्य अनुसूचित जाति का कल्याण और विकास है। उनका लाभ कन्वर्टेड ईसाइयों को नहीं दिया जा सकता। केंद्र सरकार ने यह जानकारी आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 30 जुलाई को जारी एक आदेश के संबंध में दी।…

Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब वीडियो कॉल में एक साथ जुड़ सकेंगे 1,000 लोग

तकनीकी डेस्क। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Telegram यूजर्स के बीच बेहद ही लोकप्रिय है और Whatsapp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद तो यह अधिक लो​कप्रिय हो गया है। क्यों​कि यूजर्स Whatsapp को छोड़कर Telegram व अन्य मैसेजिंग ऐप की ओर रूख कर रहे हैं. ऐसे में Telegram भी यूजर्स को लुभाने की भरसकर कोशिश में लगा हुआ है और इसीलिए कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए वीडियो कॉलिंग में अधिकतम मेंबर्स की संख्या को बढ़ा दिया है। अब Telegram पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग में 1,000 व्यूअर्स जुड़ सकते हैं। The…

राहुल गांधी ने पोस्को एक्ट का किया उल्लंघन, रेप पीड़ित के माता पिता की तस्वीर की सार्वजनिक, NCPCR ने की कार्रवाई

न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने पोस्को एक्ट उल्लंघन के मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर नोटिस जारी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली के नांगल गांव में नौ साल की कथित रेप पीड़ित बच्ची के बाद माता-पिता से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर दी। कांग्रेस सांसद के रेप पीड़िता बच्ची के माता-पिता की पहचान सार्वजनिक करते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की…

ममता बनर्जी को झटका: कलकत्ता HC ने कहा- शुभेंदु अधिकारी के करीबी को तुरंत रिहा करे सरकार, दोबारा FIR से पहले ले इजाजत

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोमवार (अगस्त 2, 2021) को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के आरोप में गिरफ्तार भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी के करीबी राखल बेरा को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तुरंत रिहा करने का आदेश सुनाया। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार से कहा है कि इस मामले में राखल बेरा के खिलाफ आगे कोई भी एफआईआर दाखिल नहीं होनी चाहिए और अगर ऐसा करना है तो फिर उसके लिए पहले अदालत से इजाजत लेनी होगी।…