‘देश आर्थिक और नेतृत्व संकट में..’ राहुल गांधी का महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधा है। केंद्र सरकार के नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन पर नाराजगी जताने के बाद बुधवार को तेल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ने से आम लोगों को सीधी चोट लगती है। जनता की जेब पर इसका सीधा असर पड़ता है। वहीं ट्रांसपोर्ट बढ़ने से महंगाई बढ़ती…

मुंबई का मछुआरा रातों रात बना करोड़पति, 1.33 करोड़ में बिकी ‘सोने के दिल’ वाली मछलियां

नई दिल्ली। मुंबई के नजदीक पालघर में रहने वाले मछुआरे पर ये कहावत सटीक बैठती है कि, जब ऊपरवाला देता है, तो छप्पर फाड़ कर देता है। जिले पालघर का एक मछुआरा चंद्रकांत तरे रातोंरात ही करोड़पति बन गया। उसके करोड़पति बनने की कहानी भी बेहद फिल्मी है। मानसून के दौरान पिछले काफी समय से मछली पकड़ने न जा पाने के कारण घर बैठे चंद्रकांत को जब फिर से मछली पकड़ने का मौका मिला तो उन्‍होंने ऐसा जाल फेंका कि उनकी किस्मत ही पलट गई। खबर के मुताबिक, पालघर जिले…

सुप्रीम कोर्ट में एक साथ तीन महिला जजों ने ली शपथ, नौ न्यायाधीशों में से चार हैं महिलाएं

नई दिल्ली। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी एक अलग जगह बना रही हैं। इसी क्रम में अब सुप्रीम कोर्ट में भी महिला जजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ज्ञात हो कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में कुछ नौ न्यायाधीशों को एक साथ शपथ दिलाई गईं। जिनमें से तीन महिला जजों ने भी शपथ ली। इसी के साथ, अब सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। बता दें कि…

शिखर पर बाजार: सेंसेक्स पहली बार 57 हजार अंक के पार, निफ्टी भी ऑल टाइम हाई पर

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की एक बार फिर रिकॉर्ड बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। कारोबार शुरू होने के साथ ही सेंसेक्स ने 57 हजार अंक के स्तर को पार कर लिया। ये पहली बार है जब सेंसेक्स ने इस मुकाम को हासिल किया है। सेंसेक्स ने एक महीने से भी कम समय में करीब 4 हजार अंकों की मजबूती हासिल की है। सेंसेक्स की इस ग्रोथ के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर से पहले ये 60 हजार अंक के स्तर को छु लेगा। आपको बता…

छिंदवाड़ा में जिंदा लेागों का मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने के मामले में पंचायत सचिव निलंबित

भोपाल । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जिंदा लोगों को मृत बताकर मुआवजे की राशि हड़पने के मामले में पंचायत सचिव पर कार्रवाई की गई है। पंचायत सचिव राकेश चंदेल केा निलंबित किए जाने के साथ ही उसके खिलाफ थाने में भी मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि छिंदवाड़ा के बोहनाखैरी गांव में 29 लोगों को सरकारी कागजों में मौत दे दी गई और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनके नाम से कोरोना गाइड लाइन के तहत दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि भी शासन से जारी करा…

देश में संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून तभी तक जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं : नितिन पटेल

गांधीनगर। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कुछ ऐसा बयान दिया है जिससे आने वाले समय में बवाल बढ़ सकता है। नितिन पटेल ने बयान देते हुए कहा कि संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तब तक चलेगी जब तक हिंदू बहुसंख्यक है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस दिन हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे उस दिन यह सब नहीं रहेगा। नितिन पटेल की यह टिप्पणी गांधीनगर के भारत माता मंदिर से आई। यह भारत माता मंदिर राज्य का यह पहला मंदिर है। जिस वक्त नितिन पटेल ने यह बयान…

रुबिका लियाकत ने ली राकेश टिकैत की क्लास: कृषि कानून से जुड़े एक भी सवाल का जवाब नहीं दे सके, हुई फजीहत

न्यूज़ डेक्स। स्व-घोषित किसान नेता और ‘आंदोलनजीवी’ राकेश टिकैत की एबीपी न्यूज पर एक डिबेट के दौरान उस समय बोलती बंद हो गई जब एंकर रुबिका लियाकत ने उनसे नए कृषि कानूनों को लेकर सवाल किए। टिकैत इस दौरान न केवल हकलाते हुए बल्कि मुद्दे को घुमाते हुए भी नजर आए। 8 माह से कथित ‘किसानों’ के साथ प्रदर्शन पर बैठे राकेश टिकैत का मुँह उस समय बिलकुल बंद हो गया जब पूछा गया कि आखिर कृषि कानूनों से समस्या क्या है। एंकर ने उन्हें वो विशेष सेक्शन हाईलाइट करने…

BJP नेताओं ने कश्मीर पर टिप्पणी को लेकर सिद्धू के सलाहकार के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली के खिलाफ कश्मीर पर भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेताओं ने कश्मीर पर दिए गए माली के भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक पुलिस शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि इस तरह के बयान से देश की संप्रभुता के लिए खतरा है। इससे पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में माली ने कहा था कि कश्मीर…

रकुल प्रीत, राना डग्गुबती और रवि तेजा समेत … कुल 10 सितारों को ED का बुलावा : ड्रग्स रैकेट से जुड़ा है मामला

न्यूज़ डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद ड्रग रैकेट से सम्बंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री (टॉलीवुड) से जुड़ी 10 हस्तियों को नोटिस भेजा है। इस ड्रग रैकेट का खुलासा 4 साल पहले हुआ था। जिन हस्तियों को ED ने नोटिस भेजा है उनमें सुपरस्टार रवि तेजा, राना डग्गुबती और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं। जुलाई 2017 में सामने आए ड्रग रैकेट के मामले में ED ने बुधवार (25 अगस्त 2021) को टॉलीवुड की 10 हस्तियों समेत 2 अन्य लोगों को नोटिस जारी किया। तेलंगाना एक्साइज एवं…

गुजरात हाईकोर्ट ने ‘लव जिहाद’ कानून की धाराओं पर रोक हटाने की याचिका ठुकराई

गांधीनगर । गुजरात उच्च न्यायालय ने अपने 19 अगस्त के आदेश में सुधार के अनुरोध वाली राज्य सरकार की याचिका को खारिज करते हुए गुरुवार को गुजरात धर्म की स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम 2021 की धारा 5 पर लगी रोक को हटाने से इनकार कर दिया। अदालत ने यह भी कहा कि धारा 5 पर रोक केवल अंतर-धार्मिक विवाहों के लिए प्रभावी रहेगी। मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव की पीठ के समक्ष राज्य सरकार की ओर से पेश महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने तर्क दिया कि धारा 5 का…