साउथ एक्ट्रेस सामंथा और नागा चैतन्य ने किया तलाक लेने का फैसला,शेयर किया इमोशनल पोस्ट

हैदराबाद। साउथ की सुपरस्टार एक्टर्स सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों सुपरस्टार्स ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर किया है। दोनों ने एक नोट शेयर किया है जिसमें तलाक की घोषणा की गई है। पोस्ट पर लिखा है कि, हमारे सभी शुभचिंतकों, बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद चाई और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक…

CM योगी का आदेश: दो बहनें साथ पढ़ रही हैं तो एक की फीस माफ करे प्राइवेट स्कूल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निजी स्कूलों में अगर दो बहनें एक साथ पढ़ रही हैं उनमें से एक की फीस माफ हो। अगर निजी स्कूल नहीं करते तो सम्बंधित विभाग ऐसी एक छात्रा की ट्यूशन फीस देने का काम करें। कोई जरूरत मंद बच्चा छूटने न पाए। जिला स्तर पर इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए जाएं। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। सीएम योगी ने ये बातें लोकभवन में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान उन्होंने गांधी जी के चित्र…

मध्य प्रदेश : बालाघाट के चिन्नौर चावल को मिला जीआई टैग, शिवराज ने जताया पीएम मोदी को आभार

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के चिन्नौर के चावल को जीआई टैग मिल गया है, इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश के किसानों की ओर से अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों को न केवल उनका हक मिला है, बल्कि उनके आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मध्यप्रदेश पूरी निष्ठा एवं सामथ्र्य के साथ…

पीएम मोदी को पसंद आया केंद्रीय मंत्री रिजिजू का डांस, खुद शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में ग्रामीणों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के इस पारंपरिक डांस वीडियो को देखकर पीएम मोदी ने खुद इसे शेयर किया और इसकी सराहना की है। यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश का है और स्थानीय लोगों के साथ किरेन रिजिजू इसमें नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो को किरेन रिजिजू ने…

किसानों के सड़क जाम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी हाइवे को स्थायी रूप से बंद नहीं किया जा सकता

न्यूज़ डेस्क। किसान आंदोलन के चलते बाधित दिल्ली की सड़कों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (सितंबर 30, 2021) को टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि किसी हाइवे को इस तरह स्थायी रूप से बंद नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि इस मामले में पहले ही स्पष्ट आदेश दिए जा चुके हैं। सरकार उसे लागू नहीं करवा पा रही। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा निवासी मोनिका अग्रवाल द्वारा दायर की गई याचिका पर न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की। उन्होंने…

‘ईद हुई है छठ भी होगी, केजरीवाल परमिशन दे या न दे’: दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ बैन से उबाल

न्यूज़ डेस्क। राजधानी दिल्‍ली में इस बार भी लोगों को सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा मनाने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) द्वारा यह रोक लगाई गई है। इसको लेकर आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि कोरोना के मामलों में भले ही गिरावट देखी जा रही है लेकिन त्योहारों के सीजन में संक्रमण के फैलने की आशंका बढ़ जाती है, ऐसे में सार्वजनिक जगहों पर पूजा करने का जोखिम नहीं लिया जा सकता है। आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों, मैदानों और मंदिरों में कार्यक्रमों पर…

पंजाब कांग्रेस के घमासान पर शिवराज सिंह ने ली चुटकी, कहा- जब तक राहुल गांधी हैं, तब तक हमें कुछ नहीं करना

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के सियासी संकट को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। दरअसल, बुधवार को शिवराज सिंह चौहान पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने के लिए गए थे। वहां एक सभा को संबोधित किया। पंजाब के सियासी संकट को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को डुबाने में लगे हुए हैं, जब तक वो हैं, हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि पंजाब की सुस्थापित सरकार को ठिकाने…

फ्रांस में इस्लामिक कट्टरवाद पर बड़ी कार्रवाई, बंद होंगी 6 मस्जिदें और 10 संगठन

नई दिल्ली। फ्रांस सरकार देश में कट्टरवादी इस्लाम फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। देश ने ‘कट्टरपंथी इस्लामिक प्रोपगेंडा’ फैलाने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। सरकार अपने देश में ऐसी छह मस्जिदों और संगठनों को बंद करने में लगी है जो कट्टरपंथी इस्लाम का प्रचार करते हैं। आंतरिक मंत्री जेरार्ड डार्मिनिन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। ले फिगारो नाम के अखबार को उन्होंने बताया कि खुफियां एजेंसियों को शक है कि 89 धार्मिक स्थलों में से दो-तिहाई जगहें ‘कट्टरवाद’ फैलाने में…

प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से फसलों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रयासों की तारीफ की

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से नेशनल इंस्टीट्यूट बायोटेक स्ट्रेस मैनेजमेंट बरौंडा रायपुर के नये परिसर का लोकार्पण किया और विशेष गुणों वाली 35 फसलों की किस्में भी राष्ट्र को समर्पित की। प्रधानमंत्री ने इस संस्थान में स्नातकोत्तर कक्षाओं का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेशनल इंस्टीट्यूट बायोटेक स्ट्रेस मैनेजमेंट के नये परिसर के लोकार्पण अवसर पर अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य का 47 लाख टन सरप्लस चावल लेने,…

राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, एल मुरुगन और सुष्मिता देव निर्विरोध निर्वाचित

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, भाजपा के एस सेल्वागणपति और तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। आपको बता दें कि सर्बानंद सोनोवाल असम से एक मात्र उम्मीदवार थे। जिन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है। सोनोवाल के निर्वाचित होने के बाद असम से राज्यसभा में सत्तारूढ़ भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 3 हो गई जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद के पास राज्यसभा की एक सीट है। सोनोवाल ने निर्विरोध चुने जाने के बाद ट्वीट कर प्रधानमंत्री…