न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से चामुंडा मंदिर में घुसकर दो मूर्तियों को तोड़ डाला। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तालाश में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिले के गुन्नौर कस्बे के चामुंडा मंदिर में रविवार (5 दिसंबर 2021) की रात कुछ बदमाशों ने घुसकर अंदर रखी प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। सोमवार (6 दिसंबर 2021) की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचे तो वहाँ देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों को देखकर वो भड़क गए।…
श्रेणी: बड़ी खबर
पंचायत चुनाव में वोट डालने के बाद कई महिलाओं के बैंक अकाउंट हुए खाली
पटना । बिहार के पूर्णिया जिले में तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने दावा किया है कि पंचायत चुनाव में वोट डालने के बाद उनके बैंक खातों से पैसे निकल गए। पूर्णिया जिले के चोपड़ा पंचायत अंतर्गत रेहुआ गांव में 29 नवंबर को पंचायत चुनाव हुए थे। चुनाव प्रक्रिया के अनुसार, वोट डालने की अनुमति देने से पहले महिला मतदाताओं के फिंगर प्रिंट बायोमेट्रिक टूल में लिए गए थे। इसके तुरंत बाद, केनरा बैंक की एक शाखा में उनके बैंक खातों से पैसे गायब हो गए। पीड़ितों में से एक…
ATM से कैश निकालना नए साल से होगा महंगा, तय लिमिट से अधिक हर निकासी पर एक जनवरी 2022 से देना पड़ेगा अधिक चार्ज
नई दिल्ली। अगले महीने यानी नए साल से ATM से कैश निकालना महंगा पड़ेगा। एक जनवरी 2022 से ग्राहकों को फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर ज्यादा भुगतान करना होगा। जून में ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से मुफ्त मासिक सीमा से अधिक नकद और गैर-नकद एटीएम लेनदेन के लिए शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी थी। एक्सिस बैंक ने कहा, “RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के ATM में 01-01-22 से मुफ्त सीमा से ऊपर का वित्तीय लेनदेन शुल्क…
Cyclone Jawad: ओडिशा पर मंडराया चक्रवात ‘जवाद’ का खतरा, Red Alert जारी
नई दिल्ली। ओडिशा पर एक बार फिर से चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण अंडमान सागर में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। जो कि एक बहुत जल्द एक डिप्रेशन में बदलेगा और 4 दिसंबर को एक चक्रवाती तूफान का रूप धारण करके ओडिशा की ओर बढे़गा। इस वजह से ओडिशा और उसके आस-पास के राज्यों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। आईएमडी ने यहां Red Alert जारी किया है, इस तूफान का नाम ‘जवाद’ है। चक्रवात ‘जवाद’…
मोहल्ला क्लीनिक में दवा लेने गई थी 12 साल की बच्ची, डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत : दिल्ली के कराला का मामला
नई दिल्ली। दिल्ली के एक मोहल्ला क्लीनिक में एक नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्ची दलित समुदाय से है जिसकी उम्र 12 साल बताई जा रही है। पीड़िता के पिता वेंडर हैं। आरोप मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर पर ही लगा है जिसका नाम रक्षित दहिया बताया जा रहा है। घटना बुधवार (24 नवम्बर 2021) की है। पुलिस ने आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना दिल्ली के कराला इलाके में खुले मुहल्ला क्लीनिक की है। घटना बुधवार शाम…
‘हमारे साहब (एसपी) को नोटिस भेजते हो, तुम्हारी औकात बताता हूँ’: SHO और दारोगा ने जज को बुरी तरह पीटा, पिस्टल ताना और गंदी-गंदी गालियाँ दीं
पटना। बिहार के मधुबनी में एसपी और पुलिस को कोर्ट में तलब करने पर थाना इंचार्ज और दारोगा ने चैंबर में घुसकर जज को पीटा, उन पर रिवॉल्वर तान दी और गंदी-गंदी गालियाँ दीं। इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारी कह रहे थे, “मेरे साहब (एसपी) को नोटिस भेजकर कोर्ट बुलवाते हो। आज मैं तुम्हें बताता हूँ। आज मैं तुम्हारी औकात दिखा दूँगा।” गुरुवार (18 अक्टूबर) दोपहर को घटित इस अप्रत्याशित घटना के दौरान जज डर से थर-थर काँप रहे थे। हालाँकि, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार…
मध्य प्रदेश में शराब पर लगेगा ‘गाय टैक्स’, कई और सेवाओं पर शुल्क लेगी शिवराज सरकार
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अब शराब पर सरचार्ज लगाने जा रही है। साथ ही स्थानीय निकायों द्वारा दी जाने वाली कुछ अन्य सेवाओं पर भी शुल्क लगाया जाएगा। इससे मिलने वाले पैसे को प्रदेश में गौशालाओं की देख-रेख में खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के एक दिन बाद शुक्रवार को वित्त विभाग के एक अधिकारी ने यह बात कही। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में निर्णय गुरुवार को भोपाल में गौ संवर्धन बोर्ड की मीटिंग के दौरान लिया गया। अधिकारी के मुताबिक 2020 में नए…
ये है ‘दुनिया की सबसे साफ नदी’, भारत में ही है मौजूद, क्या इसके बारे में जानते हैं आप?
नई दिल्ली। भारत में नदियों के प्रदूषित होने को लेकर तो अक्सर चर्चा होती रहती है। अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली की यमुना नदी में प्रदूषण के विकराल रूप की तस्वीरें पूरी दुनिया में चिंता का कारण बनीं। गंगा में प्रदूषण का स्तर तो इस कदर बढ़ा कि सरकार को नमामि गंगे परियोजना तक लॉन्च करनी पड़ी। लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया की सबसे साफ सुथरी नदी भी भारत में है। इस नदी की एक तस्वीर केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने शेयर की है जो तेजी…
‘अन्नदाता ने अहंकार का सर झुका दिया’, कृषि कानूनों की वापसी पर बोले राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद शुक्रवार को कहा कि देश के अन्नदाताओं ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!’’ राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ कुछ महीने पहले पंजाब में निकाली गई अपनी एक यात्रा के दौरान दिए गए अपने…
45 साल के भिखारी की अंतिम यात्रा में उमड़ पड़ा पूरा शहर : सिर्फ 1 रुपया लेता था, करोड़ों दुआएँ देता था
न्यूज़ डेस्क। कर्नाटक में निकली एक अंतिम यात्रा सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह अंतिम यात्रा एक भिखारी की थी। यात्रा में शामिल लोग न किसी लालच में आए थे न किसी के डर से। उन्हें किसी ने बुलाया भी नहीं था। वे तो बस उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करने के लिए खुद चले आए थे जिसने एक-एक रुपए माँग कर जीवन गुजारा। कुछ दिन पहले कर्नाटक के बेल्लारी के पास 45 साल के मानसिक रूप से विक्षिप्त भिखारी बसवा उर्फ हुचा बस्या की…
