तारीख पर तारीख नहीं, ओडिशा हाई कोर्ट के जज ने एक दिन में 32 मामलों में सुनाया फैसला

भुनेश्वर। देश भर के हाई कोर्ट्स में बड़ी संख्या में केस लंबित हैं। इस बीच ओडिशा उच्च न्यायालय के सीनियर जज ने एक दिन में 32 मामलों में फैलाया सुनाया है। अधिकारियों ने बताया कि जस्टिस देवव्रत दास की अध्यक्षता वाली सिंगल बेंच ने ये फैसले सुनाए। एकल न्यायाधीश की पीठ ने सोमवार को 32 मामलों में फैसला सुनाया, इनमें से ज्यादातर राज्य में अपीलीय सिविल अदालतों के आदेश को चुनौती देने वाली दूसरी अपील हैं। 32 में से 31 मामले दूसरी अपील से जुड़े हैं, जिनमें से कई 1988-1990…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ की जाती है। देवी दुर्गा को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने…

छत्तीसगढ़ी भाषा में है हमारी पीढ़ियों का ज्ञान, अंग्रेजी के साथ छत्तीसगढ़ी भी फर्राटे से बोलें तब बनेगी बात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। हमको अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए, यह आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है लेकिन अच्छा इंसान बने रहने के लिए अपनी जड़ों से जुड़ना भी बहुत जरूरी है और इसके लिए हमें स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है। हमारी स्थानीय भाषा हमें अपने परिवेश की समझ दिलाती है परंपरा से आया ज्ञान सिखाती हैं। अन्यथा इतनी सारी पीढ़ियों का जो ज्ञान छत्तीसगढ़ी भाषा में है ,उसे भूल जाएंगे, छत्तीसगढ़ी नहीं समझ पाएंगे तो कितना बड़ा नुकसान हो जाएगा।इसलिए स्कूलों में खूब अंग्रेजी पढ़ाएं लेकिन छत्तीसगढ़ी की उपेक्षा नहीं…

देवारी तिहार पर किसानों को मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा के ग्राम चपले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रू-ब-रू होकर राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में देवारी तिहार पर किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जमीन की गुणवत्ता और उर्वरता को बनाए रखने के लिए किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट…

दिल्ली में इस बार भी दिवाली पर पटाखे बैन, केजरीवाल सरकार ने लगाया 1 जनवरी 2023 तक प्रतिबंध

नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार भी दिवाली आतिशबाजी से मुक्त होगी। दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को 1 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस बार ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी रोक लगा दी गई है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लेकर कहा है कि प्रदूषण के खतरे की वजह से बैन को जारी…

भेंट-मुलाकात अभियान: खेती-किसानी से अब मिला आगे बढ़ने का बढ़िया रास्ता

रायपुर। खेती-किसानी अब राज्य में सरकार द्वारा चलाए जा रहे अनेक कृषक हितैषी कार्यक्रमों से बहुत ही लाभकारी धंधा हो गया है। यह कहना है ग्राम लोइंग निवासी कृषक विनोद गुप्ता का। प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान रायगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लोइंग पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को कृषक श्री गुप्ता ने बात-चीत करते हुए खुशी-खुशी यह जानकारी दी। इस दरम्यान क्षेत्र के अन्य कृषकों और ग्रामीणों ने भी राज्य में कृषक हितैषी नीतियों की सराहना की। कृषक गुप्ता ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा किसानों को…

कर्नाटक के स्कूल-कॉलेज में अब राष्ट्रगान अनिवार्य, राष्ट्र प्रेम की अलख जगेगी

न्यूज़ डेक्स। राष्ट्रगान को गाना हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। कर्नाटक सरकार ने स्कूल-कॉलेज में अब रोजाना राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। यह एक स्वागतयोग्य कदम है। इससे जहां जनता में राष्ट्रप्रेम की अलख जगेगी वहीं स्कूल-कॉलेज के बच्चे राष्ट्रगान के महत्व से परिचित हो सकेंगे। खेल के मैदान से लेकर राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करने पर कई अवसरों पर राष्ट्रगान बजाया जाता है। इन अवसरों पर राष्ट्रगान की धुन बजने पर व्यक्ति का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कहा…

जम्मू-कश्मीर को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, अब वहां रह रहे बाहरी लोग भी डाल सकेंगे वोट

न्यूज़ डेक्स। जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है। जिस तरह से आप देश भर में जहां रहते हैं या जॉब करते हैं, वहां वोटर कार्ड बना कर अपना वोट डालते हैं। उसी तरह से अब जम्मू-कश्मीर में भी रहने वाले बाहरी लोग वहां वोट डाल सकते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हृदेश कुमार ने कहा है कि राज्य में रहने वाले गैर कश्मीरी लोग वोटर लिस्ट में अपना शामिल कराकर वोट डाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें निवास प्रमाण पत्र या डोमेसाइल सर्टिफिकेट…

घाना के एलियासु सुले के साथ भारत के मुक्केबाज विजेंदर सिंह का मुकाबला रायपुर में

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपनी पहली पेशेवर मुक्केबाजी के लिए तैयार है। पेशेवर भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह का मुकाबला ‘द जंगल रंबल’ में घाना के मुक्केबाज एलियासु सुले से होगा। यह मुकाबला रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में बुधवार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। रायपुर में यह पहला पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबला होगा। पूरे देश के प्रशंसक विजेंदर सिंह के मुकाबले को देख सकें इसके लिए टीवी नेटवर्क वायाकम 18 ने स्पोर्ट्स 18 खेल और वूट पर मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा। भारत के पहले पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर…

न्याय की विरासत के साथ आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन और गौरवशाली अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनता के नाम अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ से फिर एक नया सफर शुरू होगा, जो न्याय की हमारी विरासत के साथ आगे बढ़ेगा और ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का लक्ष्य पूरा करेगा। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को…