रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णाेद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में 24 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने दोकड़ा के श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।…
श्रेणी: बड़ी खबर
अबूझमाड़ अब नहीं रहेगा अबूझ
रायपुर। केन्द्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास तथा नक्सलवाद के खात्मे के बाद अबूझमाड़ अब अबूझ नहीं रहेगा। यहां भी ग्रामीणों के विकास के साथ-साथ रहवासी क्षेत्रों में अधोसंरचात्मक तथा मूलभूत सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था से पर्यटन का विकास होगा और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि पीएम जनमन योजना, धरती आबा, ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जहां एक ओर ग्रामीणों और रहवासी क्षेत्र का शत-प्रतिशत विकास किया जा रहा है वहीं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी नियद नेल्लानार योजना सहित शासन के विभिन्न…
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हुए सब एकजुट
गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके एवं पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के अगुवाई में आज प्रातः 8.00 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के प्रांगण से तिरंगा यात्रा शुरू की गई। जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए तिरंगा चौक के गुजरकर गांधी मैदान में राष्ट्रगान गाकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी तो हमारे देशवासी संगठित रहते है। हमारे देश के सभी नागरिक भारतीय सेना के साथ है। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में सभी…
रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश
रायपुर। प्रदेश में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा बरसात से पूर्व निर्माण एवं विकास कार्यों के सुचारु संचालन हेतु रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनिज साधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख जिलों के कलेक्टरों एवं खनिज अधिकारियों की बैठक ली । बैठक में रेत से संबंधित गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि रेत के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध…
रायगढ़ बना प्रदेश का पहला डिजिटल पंचायत जिला, अब ग्राम पंचायतों में यूपीआई से हो रही टैक्स वसूली
रायपुर। छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला एक नई मिसाल बनकर सामने आया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान अब डिजिटल माध्यम यानी यूपीआई के ज़रिए किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे भुगतान अब ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से आसानी से कर रहे हैं। रायगढ़ जिले ने डिजिटल भुगतान प्रणाली को गांवों तक पहुंचाकर ग्रामीण शासन व्यवस्था को नई दिशा दी है। जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में यूपीआई आधारित टैक्स…
संकल्प जशपुर के नमन खुटियाँ 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर
रायपुर। जशपुर जिले के 14 विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा और कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में एक विद्यार्थी ने प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के विद्यार्थियों के शानदार परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के पालकों, संकल्प संस्थान और जशपुर के सभी शिक्षकों को भी बधाई दी है। प्रदेश में 10 वीं प्रावीण्य सूची मे स्थान बनाने वाले जिलों में लगातार…
हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणाम जारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं का परिणाम जारी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों और गुरूजनों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने परीक्षा में किसी कारणवश अनुत्तीर्ण रह जाने वाले विद्यार्थियों को अगली परीक्षा के लिए फिर से दोगुने उत्साह के साथ तैयारी करने की समझाईश दी है। उन्होंने कहा कि असफलता से विद्यार्थी निराश न…
धान के अतिरिक्त अन्य लाभप्रद फसलों की ओर बढें किसान- मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तहत औचक निरीक्षण पर बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर आये। इस दौरान वे सहसपुर ग्राम के उत्कृष्ट किसान श्री रोहित साहू के केला और पपीता के हरियाले खेत भी पहुंचे। मुख्यमंत्री को श्री साहू ने बताया कि वे पिछले 9 साल से केला और पपीता की खेती कर रहे हैं, जिससे वे लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं और 15-20 लोगों को अपने खेत में रोजगार भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कृषक श्री साहू की सराहना करते हए कहा कि…
जनहित के लिए सुशासन तिहार के इस महाअभियान में बने सहभागी-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार, संवाद से समाधान के औचक निरीक्षण के तहत जांजगीर-चांपा जिला पहुंचे। उन्होंने आज देर शाम सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर सर्किट हाउस जांजगीर में उपस्थित सभी नागरिकों को सक्ती, कोरबा और जांजगीर चांपा जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत किए जा रहे दौरा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से सरकार के कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम आवास सर्वे की अवधि 15 दिन के लिए और बढ़ा दी…
सुशासन तिहार की चमक, क्रेडा ने लौटाई गांवों की रौनक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगो की मांग, शिकायत और समस्या संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने और योजनाओं तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों की अधिकांश आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न विभागों सहित क्रेडा को मिले हाई मास्ट लाईट सुधार के संबंध में दो आवेदन, सोलर पम्प में सुधार करने संबंधी दो आवेदन सहित ड्यूल पम्प के…
