विधायक का भतीजा धान हेरा फेरी मामले में गिरफ्तार
गरियाबंद। गरियाबंद में समर्थन मूल्य के धान में हेराफेरी के आरोप में भाजपा नेता शिवरतन शर्मा के भतीजे एवं उनके एक सहयोगी को मैनपुर पुलिस ने 15 दिन की रिमांड पर जेल भेजा है।मामला चार साल पुराना है, जिसमें 15 ट्रक धान में हेराफेरी किया गया था।शिकायत के बाद मैनपुर पुलिस ने इस मामले में 9 प्रकरण दर्ज किया था। बताया जा रहा भाजपा शासनकाल के दौरान इस केस में कार्रवाई नहीं हो पाई थी। गायब धान की कीमत लगभग 55 लाख रूपए बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने एक मामले में बुधवार को चालान किया वहीं 8 अन्य मामले में चालान किया जाएगा।