जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान

कोरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री भोस्कर विलास संदिपान ने सपत्नीक एवं पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के साथ आज यहां लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु कोरबा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 के अंतर्गत कोरिया जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03 बैकुण्ठपुर के अंतर्गत आने वाले ओडगी ग्राम स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 131 में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को भय एवं प्रलोभन मुक्त मतदान करने का आग्रह किया। तत्पष्चात जिला निर्वाचन अधिकारी, श्रीमती प्रीति एवं जिले के पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्र में बनाये गये सेल्फी जोन में सेल्फी खींचकर उपस्थित मतदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इसी तरह में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तुलिका प्रजापति ने भी कन्या स्कूल बैकुण्ठपुर मतदान केंद्र क्रमांक 110 में मतदान कर सेल्फी खींचा और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.