PM Narendra Modi Visit in Chhattisgarh: प्रधानमंत्री मोदी रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में आमसभा को करेंगे संबोधित, तैयारी में जुटे भाजपा नेता और प्रशासन
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Visit in Chhattisgarh) सात जुलाई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। यहां रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से सीधे साइंस कॉलेज मैदान आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी भारत माला प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही तीन अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री आमसभा को संबोधित करेगें। आम सभा के बाद हेलीकॉप्टर से ही रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से अपने विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे। साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम और आम सभा की तैयारियों का आज पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल सांसद सुनील सोनी ने जायजा लिया ।

