गुरु 30 जुलाई, 2026

फेसबुक ने पाकिस्तानी सेना के 103 पेज हटाए, फैला रहे थे भारत के बारे में भ्रामक जानकारी

0

फेसबुक ने पाकिस्तानी सेना के 103 पेज हटाए, फैला रहे थे भारत के बारे में भ्रामक जानकारी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सेना प्रोपेगेंडा के लिए जिन फेसबुक पेजों का इस्तेमाल करती है उनमें से कई को हटा दिया गया है। फेसबुक ने पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क शाखा अधिकारियों से जुड़े 103 पेजों, समूहों और खातों को हटाने की कार्रवाई की है। कंपनी ने कहा, ‘इंस्टाग्राम-फेसबुक पर ऐसे पेज बंद किए गए हैं जो पाक राजनीति, वहां के राजनेताओं और भारत सरकार समेत पाक सेना के बारे में सूचनाएं देते रहे हैं।’

दिग्गज सोशल मीडिया समूह ने सोमवार को इसकी घोषणा की। फेसबुक के साइबर सुरक्षा प्रमुख नाथनील ग्लीचर ने कहा, ‘हमने फेसबुक और इंस्टाग्राम से ऐसे 103 पेज और खाते हटा दिए हैं, जो पाक नेताओं, भारत सरकार और पाकिस्तानी सेना के बारे में गलत जानकारी फैला रहे थे।’

उन्होंने कहा, ‘हालांकि ऐसी गतिविधि करने वाले लोगों ने अपनी पहचान छुपाने की पूरी कोशिश की लेकिन हमारी जांच में पाया गया कि यह खाते और पेज पाकिस्तानी सेना के अंतर-सेवा जनसंपर्क कर्मचारियों (आईएसपीआर) से जुड़ा था।’

आईएसपीआर ने फिलहाल इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है। फेसबुक से हटाए गए 24 पेजों, 57 खातों और 7 समूहों में 28 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। इसके अलावा अतिरिक्त 15 इंस्टाग्राम खाते भी हटा दिए गए हैं। ग्लीचर ने कहा कि हमने इन पेजों और खातों को उनके द्वारा पोस्ट सामग्री के आधार पर नहीं बल्कि उनके व्यवहार के आधार पर हटाए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों