प्रेमी ही निकला हत्यारा

प्रेमी ही निकला हत्यारा

बेमेतरा। नौ दिन पूर्व मारो चौकी अंतर्गत ग्राम मारो के रहने वाले हेमंतधर दीवान जो रात्रि को अपने घर में अपनी पत्नी बच्चों के साथ सोया हुआ था कि कोई अज्ञात व्यक्ति घर के पीछे के दरवाजे को नीचे से उठाकर दरवाजा खोला और घर के अंदर प्रवेश कर हेमंतधर दीवान जो अपने तीन लड़कियां तथा अपने पत्नी के साथ सोया था उसके सर पर संघातिक वार कर हत्याकर हत्यारा फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मारो टी.आर.कोसिमा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा एस.एस. शर्मा द्वारा मौके का मुआयना करने पर पाया गया कि हत्यारे ने केवल हेमंतधर दीवान की हत्या की है किंतु घर से किसी प्रकार की चोरी का होना एवं कोई भी सामान का घर से चोरी कर ले जाना नहीं पाया गया केवल हत्यारे के द्वारा मृतक की हत्या करना अनेक संदेहों को जन्म दिया। मौका मुआयना से यह भी प्रतीत हुआ कि घटना किसी जानकार व्यक्ति द्वारा ही कार्य की गई है और हत्यारा इस बात को भली – भांति जानता समझता है कि पीछे का दरवाजा पुराने जमाने के हुक से लगा हुआ है जिसे नीचे से ऊपर उठाने पर वह खुल जाता है साथ ही घटना दिनांक को जिस कमरे में मृतक एवं उसकी पत्नी तथा उसकी 3 बच्चियां सो रही थी उस रूम का दरवाजा अंदर से बंद ना होना भी संदेह को जन्म देता था।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.