टिकट मिलते ही मां बम्लेश्वरी की शरण में भोलाराम
राजनांदगांव। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए राजनांदगांव सीट से भोलाराम साहू को टिकट दिया है। जैसे ही कांग्रेस नेता भोलाराम साहू को इसकी जानकारी मिली तो शनिवार सुबह सबसे पहले वे मां बम्लेश्वरी माता के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भोलाराम साहू राजनांदगांव पहुंचे और स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति के लिए विचार-विमर्श किया।