ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी कोलकाता में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। इसके अतिरिक्त पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए वॉटर केनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज्य सचिवालय की ओर भाजपा के मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच झड़प हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा के ‘नभाना की ओर मार्च’ के दौरान हावड़ा के संतरागाछी में कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन ममता जी ने हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक विरोध में बदलने की कोशिश की है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस के साथ गुंडों ने हम पर पथराव किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बन्रजी पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मास्क पहने हुए हैं। क्या नियम सिर्फ हमारे लिए हैं ? ममता जी हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करती हैं और हमें सामाजिक भेद का पाठ पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आगे पूछा कि क्या एक भी नियम उन पर लागू नहीं होता ?

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.