मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 5 को जशपुर में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 5 को जशपुर में कार्यक्रम

जशपुर। जशपुर जिला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रस्तावित कार्यक्रम दो जगहों पर है। जशपुर जिला के मनोरा(घाघरा) व कुनकुरी के खेल मैदान में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ है। कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी पूरी भी हो चुकी है।

सूबे के मुखिया भूपेश बघेल का एक दिवसीय दौरा 5 फरवरी को जशपुर जिला में तय किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास व लोकार्पण किया जाना है। इस विकास कार्यों की नींव रखने के दौरान भारी संख्या में जिलेवासी भी कार्यक्रम स्थल में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकाफ्टर से आगमन मनोरा विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाघरा में 5 फरवरी को दोपहर 1.10 बजे होगा जहां आयोजित सभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री 1.40 में कुनकुरी के लिए रवाना होंगे और 2 बजे कुनकुरी के खेल मैदान पहुंचेंगे। यहां भी तय कार्यक्रम के अनुसार सभा स्थल में जनता को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के तरफ से सभी व्यापक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उक्त तैयारी का बीड़ा उठाए जिला कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीर सागर स्वयं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक व भव्य बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध का भी व्यवस्था किया जा रहा है। वहीं यातायात में कोई भी परेशानी न हो इस बावत परिवहन व यातायात विभाग अपनी तरफ से कार्ययोजना बना कार्यक्रम स्थल में मौजूद रहेगा।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.