सरोज के बयान से श्रीराम मंदिर पर भाजपा की बदनियत सामने आई
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय द्वारा दिये गये बयान पर जब राम चाहेंगे राम मंदिर बन जायेगा, कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा महामंत्री के बयान से भाजपा की भगवान राम मंदिर निर्माण पर बदनियत सामने आयी है। राम मंदिर के नाम पर दो सांसदों से पूर्ण बहुमत तक पहुंचने वाली भाजपा अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाना ही नहीं चाहती। वह राम मंदिर को सिर्फ चुनावी मुद्दे के रूप में इस्तेमाल कर हिन्दुओं का भावनात्मक शोषण करते रहना चाहती है।