जय बूढ़ादेव गौठान केकराखोली का विधायक ने किया लोकार्पण, गौठान में करें फलदार पौंधों का रोपण
धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के अतिमहत्वपूर्ण योजना छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, ऐला बचाना हे संगवारी के क्रियान्वयन के लिए जिले के चारों विकासखंड धमतरी, कुरूद, मगरलोड, नगरी में कुल 57 गौठान का निर्माण किया जा रहा है। विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत केकराखोली में महात्मा गांधी रोजगार ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत राषि 08.20 लाख रूपये एवं चैदवें वित्त से 01.03 लाख रूपये की लागत से बनी जय बूढ़ादेव गौठान केकराखोली का लोकार्पण सिहावा विधायक डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य, रघुनंदन साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता,, कलेक्टर रजत बंसल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजय दयाराम के., ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती महेष्वरी मरकाम की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर विधायक डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि-नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी गांव के लोगों में समझ विकसित करने का एक अच्छा माध्यम है। जैविक खाद तैयार कर धान का उत्पादन एवं सब्जी का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पास्ट तैयार कर अपनी आमदनी का जरिया बना सकते हैं।
आगे उन्होंने यह भी कहा कि-गौठान के चारों ओर अधिक से अधिक फलदार पौधों का रोपण भी किये जावें। ग्रामीणों को पषुओं के चारा के लिए पैरादान हेतु प्रोत्साहित करें तथा चारागाह विकास के लिए नेपियर घास को बढ़ावा देवें। ग्राम केकराखोली में सुव्यवस्थित ढंग से बने गौठान की बखूबी सराहना करते हुए ग्रामीणों को बधाई दी। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा भी षासन-प्रषासन से मिले सहयोग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुनंदन साहू ने कहा कि-षासन ने नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की परिकल्पना किसानों के जीवन स्तर ᅤंचा उठाने के लिए पहल की गई है। गांवों में पषु इधर-उधर न भटके, खेतों की फसल को नुकसान न पहंुचाये इस उद्देष्य से गौठान का निर्माण किया गया है। गांव में छोटे-छोटे नाला से सिंचाई सुविधा मुहैया करायी जा रही है, निष्चित ही किसानों के लिए आगत भविश्य में कारगर सिद्धि होगी।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा फलदार पौध का रोपण किया गया। गौठान में पषुओं के लिये पेयजल व्यवस्था के लिए कोटना निर्माण, सीपीटी नाली, पैरा संग्रहण के लिए मचान, भूमि का आवष्यक समतलीकरण, अपषिश्ट निपटान के लिए कचरा टैंक निर्माण कार्य ᄐनाडेप टैंकᄑ, का अवलोकन किया गया। तत्पष्चात् ग्राम पंचायत सरपंच, गौठान समिति एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा पीला चांवल लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
ग्रामीणों के मांग पर सरपंच श्रीमती महेष्वरी मरकाम ने सिंचाई सुविधा हेतु नाला में लिट एरिगेषन निर्माण करने का निवेदन विधायक के समक्ष किया गया। तत्पष्चात् कार्य स्वीकृत करने के निर्देष विधायक ने दिये।
जय बूढ़ादेव गौठान केकराखोली के लोकार्पण कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि-षासन की हर योजनाओं का लाभ ग्रामीण अधिक से अधिक लेंवे। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। इस तरह ग्रामीणों द्वारा किये गये कार्य की प्रषंसा की। इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
