स्थानीय शिकायत समिति गठित
जांजगीर-चांपा। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम के तहत सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री शशिकांता राठौर की अध्यक्षता में स्थानीय शिकायत समिति का गठन किया गया है। इस समिति में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संगीता पाण्डेय एवं श्रीमती पुष्पा देवी महंत सदस्य होंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समिति में पदेन सचिव होंगी।