मंत्री ने स्वीकारा, प्रदेश के अस्पतालों में गुटबाजी

मंत्री ने स्वीकारा, प्रदेश के अस्पतालों में गुटबाजी

अंबिकापुर। लगातार अस्पतालों में अव्यवस्था की खबर आ रही थी कि इस बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह कहकर कि प्रदेशभर के अस्पतालों में गुटबाजी जारी है और इसके कारण लोगों को अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है,खलबली मचा दी है। उन्होने कहा है कि सरकार सब पर नजर रख रही है और कड़ी कार्रवाई करेगी।

सिंहदेव ने कहा कि जिला स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। अस्पतालों में ऐसी स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंहदेव लगातार शासकीय अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें अव्यवस्थाएं भी मिल रही हैं। साथ ही, मरीजों और उनके परिजनों की ओर से भी शिकायतें मिल रही हैं। सिंहदेव ने 26 मई को ही राजधानी के भीमराव आंबेडकर अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों पर नाराजगी जताई थी।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.