2 लाख 66 हजार आवेदनों का निराकरण
मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किये जाने के साथ ही लोक सेवा केंद्रों में लोगों से प्राप्त आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के प्रयासों से जिले में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के 2 लाख 66 हजार 223 आवेदनों का निराकरण किया गया है।
तहसील लोरमी में 89 हजार 86, तहसील मुंगेली में 84 हजार 370, तहसील पथरिया में 41 हजार 848, उप तहसील जरहागांव में 21 हजार 577, उप तहसील सरगांव में 13 हजार 700, कलेक्टोरेट जिला कार्यालय में 6 हजार 444, नगर पालिका परिषद मुंगेली में 5 हजार 710, नगर पंचायत लोरमी में 1 हजार 775, नगर पंचायत सरगांव में 852, नगर पंचायत पथरिया में 394, जनपद पंचायत लोरमी में 176, आरटीओ मुंगेली में 150, जनपद पंचायत पथरिया में 122, जनपद पंचायत मुंगेली में 18 आवेदनों का निराकरण किया गया है। राजस्व सेवाओं के आवेदन पत्र निराकृत होने पर किसानों में खुशी की लहर है।